&format=webp&quality=medium)
Titan Share Price: टाटा ग्रुप की ज्वैलरी और एक्सेसरीज सेगमेंट की दिग्गज कंपनी Titan Compant Ltd. ने तिमाही बिजनेस अपडेट जारी किए हैं, जिसके बाद बुधवार को कंपनी के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. शेयर दिन के ट्रेड में करीब 5% चढ़कर 4,312 रुपये के हाई पर चला गया, जो इसका 52 वीक हाई है. टाइटन के तिमाही अपडेट्स को देखने के बाद निवेशकों की इसमें भर-भरकर खरीदारी देखने को मिल रही है.
Titan की तीसरी तिमाही में घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 38% बढ़ी, जबकि घरेलू ज्वेलरी सेगमेंट में ग्रोथ 41% रही. इंटरनेशनल ज्वेलरी बिजनेस में ग्रोथ और भी तेज रही, जहां बिक्री 79% YoY बढ़ी. CaratLane ब्रांड ने भी 42% की सालाना सेल्स ग्रोथ दर्ज की है. इसके अलावा, कॉनकॉल में कंपनी ने लैब ग्रोन डायमंड को लेकर अपनी प्लानिंग बताई है. Titan दिल्ली-NCR में लैब ग्रोन डायमंड का दूसरा स्टोर खोलने की तैयारी में है और इस सेगमेंट को ऑनलाइन भी लॉन्च करने की योजना है. मैनेजमेंट का फोकस लैब ग्रोन डायमंड में आकर्षक प्राइसिंग पर रहेगा, ताकि नए और वैल्यू-कॉन्शियस ग्राहकों को जोड़ा जा सके.
ये भी पढ़ें: क्यों फेल हुआ Reliance का ब्रेकआउट? HDFC Bank के शेयर में क्या हो रहा है- मार्केट गुरु से समझें Stock Insights
Titan पर सबसे ज्यादा बुलिश टारगेट Goldman Sachs की तरफ से आया है. ब्रोकरेज ने शेयर पर अपने टारगेट को 4500 से बढ़ाकर 4850 कर दिया है, जोकि मौजूदा भाव से 12% का अपसाइड है. इसके बाद Nomura ने शेयर पर 4,500 का टारगेट प्राइस रखा है. Nomura का मानना है कि टाइटन के लिए बुलियन को छोड़कर कंसोलिडेटेड सेल्स ग्रोथ अनुमान से काफी बेहतर रही. घरेलू ज्वेलरी, जिसमें CaratLane भी शामिल है, वहां परफॉर्मेंस उम्मीद से बेहतर रही, जबकि वॉचेज और आईकेयर बिजनेस इन-लाइन रहे. उभरते बिजनेस में फैशन एक्सेसरीज की ग्रोथ मजबूत बनी हुई है. कंपनी लैब ग्रोन डायमंड की ओर शिफ्ट हो रही है, जहां अभी तक कंपनी अपनी प्रेजेंस बढ़ाने को लेकर बहुत उत्सुक नहीं दिख रही थी.
| ब्रोकरेज हाउस | रेटिंग | CMP (₹) | नया टारगेट (₹) | पुराना टारगेट (₹) |
|---|---|---|---|---|
| Goldman Sachs | BUY | 4112 | 4850 | 4500 |
| Jefferies | HOLD | 4112 | 4400 | 3950 |
| Citi | HOLD | 4112 | 4400 | 3950 |
| JP Morgan | NEUTRAL | 4112 | 4400 | 3820 |
BUY की रेटिंग के अलावा, Jefferies, Citi और JP Morgan की ओर से थोड़ी मिली-जुली राय मिली है. जेफरीज ने शेयर पर HOLD की रेटिंग देते हुए 3950 के टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 4400 कर दिया है. Citi ने भी इसपर HOLD की रेटिंग दी है और 3950 के टारगेट को 4400 का टारगेट दिया है. वहीं, JP Morgan ने शेयर पर Neutral की राय दी है, वहीं 3820 के टारगेट को बढ़ाकर 4400 पर किया है.
ये भी पढ़ें: Tax on Gold: सोना खरीदने-बेचने पर कितना लगेगा टैक्स? पूरा गणित नहीं समझा तो लग सकता है चूना!
कंपनी लैब ग्रोन डायमंड की ओर तेजी से शिफ्ट हो रही है, जहां अभी तक कंपनी अपनी प्रेजेंस बढ़ाने को लेकर बहुत उत्सुक नहीं दिख रही थी. कंपनी मुंबई में beYon नाम से स्टोर लॉन्च कर चुकी है, जो LGDs को केटर करती है. अब मैनेजमेंट ने कॉन्कॉल में कहा है कि दिल्ली-NCR में लैब ग्रोन डायमंड का दूसरा स्टोर खोलेंगे, और इसे ऑनलाइन भी लॉन्च करने की योजना है. दिलचस्प ये है कि इस सेगमेंट में कंपनी का विस्तार तब आया है, जब इस साल सोने की कीमतों में 75% से ज्यादा का उछाल आया है.
कंपनी के लिए ये आंकड़े थोड़े अलग इंपैक्ट वाले रहे हैं. दूसरी तिमाही में ही कंपनी का रेवेन्यू 20% बढ़ा था, EBIT 55% चढ़ा था, लेकिन इसके बावजूद गोल्ड ज्वैलरी के सेगमेंट में ग्रोथ सालाना तौर पर 11% तक गिर गया था, यानी कि लोग ज्वैलरी पर पैसा कम खर्च कर रहे हैं. सोने के दामों में इस साल के उछाल के साथ ये ट्रेंड देखने को मिला है कि निवेशकों ने इसे इन्वेस्टमेंट के तौर पर देखा और उसी लिहाज से कॉइन्स और बार में ज्यादा निवेश किया, बजाय सोने के आभूषण खरीदने के. साथ ही पिछले कुछ सालों में लैब ग्रोन डायमंड्स की डिमांड बढ़ी है. ऐसे में कंपनी इस लिहाज से भी इस सेगमेंट अपना विस्तार करना चाहती है.
LIVE TV यहां देखें:
Senco Gold के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 51% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. चालू वित्त वर्ष के 9 महीनों में कुल ग्रोथ 31% रही, जबकि TTM रेवेन्यू लगभग 8,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. Same Store Sales Growth 21% रही. कंपनी का कहना है कि Q4 में भी ग्रोथ का मोमेंटम बना रह सकता है और इस तिमाही में 18 से 20% की ग्रोथ का अनुमान है.
Kalyan Jewellers की कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ग्रोथ 42% YoY रही, जबकि Same Store Sales Growth 27% दर्ज की गई. अंतरराष्ट्रीय कारोबार से होने वाली आय में 36% की बढ़ोतरी हुई. मैनेजमेंट के मुताबिक मजबूत फेस्टिव डिमांड की वजह से तीसरी तिमाही में आय में बेहतर ग्रोथ देखने को मिली. विस्तार रणनीति के तहत कंपनी ने तिमाही के दौरान भारत में 21 नए शोरूम खोले. इसके अलावा डिजिटल-फर्स्ट ज्वेलरी ब्रांड Candere के 14 नए शोरूम भी Q3 में लॉन्च किए गए. Kalyan Jewellers के कुल स्टोर्स की संख्या बढ़कर 469 हो गई है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)