&format=webp&quality=medium)
Titan के शेयरों में तेज गिरावट, लेकिन नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश. (प्रतीकात्मक तस्वीर: AI/ChatGPT)
Titan Share Price: टाटा ग्रुप की ज्वैलरी कंपनी Titan Ltd के शेयरों में सोमवार को तेज बिकवाली देखने को मिली. शेयर बाजार खुलने के बाद 8% तक गिरकर 4,150 के इंट्राडे लो पर आ गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश की जनता से 1 साल के लिए गैर-जरूरी गोल्ड न खरीदने की जो अपील आई है, उसके चलते Titan, Kalyan Jewellers, Sky Gold जैसे शेयरों में 10% तक की गिरावट देखने को मिली.
लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात है कि टाइटन के शुक्रवार को चौथी तिमाही के नतीजे आए थे, जिसके बाद से आज ब्रोकरेज फर्म्स की शेयर पर राय आई है. 5 ब्रोकरेज फर्म्स हैं, जिन्होंने टाइटन पर फ्रेश कॉल दी है. इनमें से कुछ की HOLD या NEUTRAL की राय है तो कुछ ने BUY की सलाह दी है, वहीं, अधिकतर ने टारगेट प्राइस बढ़ाया है.
Jefferies ने शेयर पर Hold की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस को 4700 से बढ़ाकर 4800 कर दिया है, जोकि 15% का अपसाइड है.
ब्रोकरेज का कहना है कि ज्वैलरी बिजनेस से मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ दिखाया है. सिर्फ सोने की कीमत बढ़ने से ही फायदा नहीं हुआ, बल्कि ग्राहकों की संख्या भी बढ़ी, जो बड़ा पॉजिटिव संकेत है. Jefferies ने खासतौर पर Studded Jewellery की मजबूत बिक्री को सराहा. हालांकि ज्वेलरी मार्जिन में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन ब्रोकरेज के मुताबिक फिलहाल बाजार का फोकस ग्रोथ पर ज्यादा है.
ब्रोकरेज का मानना है कि FY27 की पहली छमाही में भी ऊंचे गोल्ड प्राइस का फायदा कंपनी को मिलता रहेगा और मीडियम टर्म में Titan 15-20% CAGR की ग्रोथ दे सकती है. Watches बिजनेस का प्रदर्शन भी मजबूत रहा.
Citi ने Titan पर Neutral रेटिंग बरकरार रखी है, लेकिन टारगेट प्राइस बढ़ाकर 5075 रुपये कर दिया है, जोकि मौजूदा भाव से 22% का अपसाइड है.
Citi के मुताबिक ज्वेलरी बिजनेस की ग्रोथ उम्मीद से बेहतर रही. Bullion Sales को छोड़ दें तो ज्वेलरी रेवेन्यू 45% बढ़ा, जो अनुमान से ज्यादा था. लेकिन मार्जिन में दबाव देखने को मिला. ब्रोकरेज ने कहा कि ज्वेलरी मार्जिन 135 बेसिस पॉइंट घटकर 10.5% पर आ गया. मैनेजमेंट ने बताया कि इंटरनेशनल सब्सिडियरी को बिक्री से जुड़े ट्रांसफर प्राइसिंग इम्पैक्ट का असर मार्जिन पर पड़ा.
इसके अलावा कंपनी ने FY26 में 50-60 बेसिस पॉइंट मार्केट शेयर बढ़ाने का दावा किया है. हालांकि Citi का मानना है कि सोने की तेज कीमतों के कारण कई ग्राहकों ने पहले ही खरीदारी कर ली होगी, इसलिए FY27 में ग्रोथ टिके रहना अहम होगा.
ये भी पढ़ें: गिरते बाजार में कमाई कराएंगे ये 2 शेयर! लेकिन इस 1 शेयर से करें EXIT; Anil Singhvi की 7 Stocks पर राय
Bank of America Securities यानी BoFA Sec ने Titan पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है और 4830 रुपये यानी 16% अपसाइड का टारगेट दिया है.
ब्रोकरेज का कहना है कि Q4 Trading Update पहले ही मजबूत थी और अब Actual Earnings भी स्थिर और अच्छी दिखी हैं. Adjusted Jewellery EBIT Growth करीब 35% रही. BoFA का मानना है कि Titan के पास आने वाले वर्षों में ग्रोथ जारी रखने के कई बड़े मौके हैं और कंपनी 15-20% Revenue/Earnings CAGR बनाए रख सकती है.
CLSA ने Titan पर Accumulate रेटिंग बनाए रखते हुए Target Price बढ़ाकर 5249 रुपये कर दिया है, यानी 26% का अपसाइड है.
ब्रोकरेज के मुताबिक स्टैंडअलोन सेल्स ग्रोथ 78% रही, जिसमें Average Ticket Value यानी प्रति खरीद खर्च बढ़ने का बड़ा योगदान रहा. सबसे अहम बात यह रही कि Buyer Growth फिर से 8% तक पहुंच गई.
CLSA ने कहा कि Tanishq, Mia और Zoya जैसे ब्रांड्स ने मजबूत मार्जिन बनाए रखा, जबकि गोल्ड प्राइस काफी ऊंचे थे. हालांकि Middle East तनाव की वजह से Overseas बिजनेस के मार्जिन पर असर पड़ा.
Goldman Sachs ने Titan पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए Target Price बढ़ाकर 5400 रुपये कर दिया है, यानी कि 30% का अपसाइड. सबसे बुलिश टारगेट गोल्डमैन सैक्स की तरफ से ही आया है.
ब्रोकरेज का कहना है कि Domestic Jewellery EBIT Margin 11.1% रहा, जो निवेशकों की उम्मीद से बेहतर है. Tanishq, Mia और Zoya ब्रांड्स ने शानदार प्रदर्शन किया और Domestic Jewellery EBIT Growth 41% रही.
ये भी पढ़ें: गेम्सक्राफ्ट के 'खेल' में फंसे खुद के खिलाड़ी! पहले CFO ने ₹270 Cr. से खेला F&O का गेम, अब को-फाउंडर्स गिरफ्तार
CaratLane बिजनेस में भी 46% EBIT Growth दर्ज हुई. हालांकि इंटरनेशनल बिजनेस में मिडिल ईस्ट संघर्ष और Damas अधिग्रहण के कारण नुकसान हुआ, जिससे कंसॉलिडेटेड मार्जिन पर असर पड़ा. मैनेजमेंट का कहना है कि अगले 2-3 तिमाहियों में इंटरनेशनल ज्वेलरी बिजनेस फिर से पॉजिटिव मार्जिन में लौट सकता है.
| ब्रोकरेज | रेटिंग | टारगेट प्राइस | अपसाइड | कॉमेंट्री |
| Jefferies | Hold | ₹4,800 | 15.00% | ज्वैलरी बिजनेस में मजबूत ग्रोथ, Buyer Growth और Studded Jewellery की डिमांड पॉजिटिव. |
| Citi | Neutral | ₹5,075 | 22.00% | Revenue Growth अनुमान से बेहतर, लेकिन ज्वैलरी मार्जिन पर दबाव चिंता की वजह. |
| BoFA Securities | Buy | ₹4,830 | 16.00% | Adjusted Jewellery EBIT Growth मजबूत, आने वाले वर्षों में 15-20% CAGR की उम्मीद. |
| CLSA | Accumulate | ₹5,249 | 26.00% | Buyer Growth की वापसी बड़ा पॉजिटिव, Tanishq-Mia-Zoya ब्रांड्स का प्रदर्शन मजबूत. |
| Goldman Sachs | Buy | ₹5,400 | 30.00% | सबसे बुलिश ब्रोकरेज, Domestic Jewellery Margin उम्मीद से बेहतर और CaratLane ग्रोथ दमदार. |
लगभग सभी ब्रोकरेज इस बात पर सहमत हैं कि Titan की ज्वेलरी डिमांड अब भी मजबूत बनी हुई है और कंपनी लगातार मार्केट शेयर बढ़ा रही है. हालांकि ऊंचे गोल्ड प्राइस की वजह से आगे मांग पर थोड़ा असर पड़ सकता है, लेकिन फिलहाल कंपनी की ग्रोथ कहानी मजबूत दिखाई दे रही है. ब्रोकरेज की नजर अब FY27 की ग्रोथ, ज्वेलरी मार्जिन और इंटरनेशनल बिजनेस की रिकवरी पर रहेगी.
यहां ध्यान रखें कि ब्रोकरेज की कॉल पूरी तरह नतीजों के आधार पर ली गई है. पीएम मोदी का बयान स्टॉक के लिए एक अलग ट्रिगर है- इसका पूरी तरह असर अगले कुछ दिनों में समझ आएगा. तबतक शेयर पर निगाह बनाए रखें और कोई भी फैसला लेने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें.