ज्वैलरी स्टॉक्स में 'हाहाकार'! PM मोदी की अपील के बाद Titan, Senco Gold 12% से ज्यादा टूटे, जानें अब क्या करें?

Jewellery Stocks: इस बिकवाली की मुख्य वजह पीएम मोदी द्वारा रविवार को हैदराबाद में दिया गया वह संबोधन है, जिसमें उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए नागरिकों से सोना (Gold) खरीद टालने की अपील की है.
ज्वैलरी स्टॉक्स में 'हाहाकार'! PM मोदी की अपील के बाद Titan, Senco Gold 12% से ज्यादा टूटे, जानें अब क्या करें?

पीएम मोदी ने नागरिकों से अगले एक साल तक शादी-ब्याह के लिए सोने की खरीद को टालने का आग्रह किया है.  (प्रतीकात्मक फोटो: AI/Chatgpt)

Jewellery Stocks: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में ज्वैलरी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई. टाइटन (Titan), कल्याण ज्वेलर्स (Kalyan Jewellers), सेनको गोल्ड और स्काई गोल्ड (SKYGOLD) जैसे शेयरों में 12% से ज्यादा की गिरावट देखी गई. इस बिकवाली की मुख्य वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा रविवार को हैदराबाद में दिया गया वह संबोधन है, जिसमें उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए नागरिकों से सोना (Gold) खरीद टालने की अपील की है. आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में 4.24 फीसदी तक की कमजोरी आई.

ज्वैलरी स्टॉक्स में गिरावट की मुख्य वजह

प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया संकट के कारण विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange) को बचाने की जरूरत पर जोर दिया है. उन्होंने नागरिकों से अगले एक साल तक शादी-ब्याह के लिए सोने की खरीद और विदेश यात्राओं को टालने का आग्रह किया है. इस बयान के बाद निवेशकों में डर का माहौल बना और ज्वैलरी सेक्टर के शेयरों में जोरदार गिरावट आई.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

बाजार क्यों घबराया?

ज्वैलरी कंपनियों का कारोबार काफी हद तक उपभोक्ता मांग पर निर्भर करता है. अगर लोग सोने की खरीद टालते हैं, तो-

  • शादी सीजन की बिक्री प्रभावित हो सकती है
  • गोल्ड ज्वैलरी की मांग घट सकती है
  • इन्वेंट्री और मार्जिन पर दबाव आ सकता है
  • हाई वैल्यू खरीदारी में सुस्ती आ सकती है

इसी आशंका ने निवेशकों को मुनाफावसूली के लिए मजबूर किया.

ज्वैलरी स्टॉक्स का आज का प्रदर्शन

स्टॉक का नामगिरावट
सेनको गोल्ड11%
टाइटन8%
स्काईगोल्ड एंड डायमंड12.25%
कल्याण ज्वेलर्स10%
P N Gadgil Jewellers9.14%

प्रधानमंत्री ने सोने की खरीद टालने के लिए क्यों कहा?

PM मोदी ने हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान स्पष्ट किया कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं

  • विदेशी मुद्रा की बचत: कच्चे तेल और उर्वरकों की बढ़ती कीमतों के कारण विदेशी मुद्रा पर दबाव है.
  • सप्लाई चेन की समस्या: पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिससे पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं. उन्होंने कहा, हमें किसी भी तरह विदेशी मुद्रा बचानी होगी.

आपके लिए इसका क्या मतलब है?

निवेशकों के लिए- अगर आपके पोर्टफोलियो में ज्वैलरी स्टॉक्स हैं, तो शॉर्ट-टर्म में अस्थिरता बनी रह सकती है. सरकार की अगली नीतियों और आयात शुल्क पर नजर रखना जरूरी है.

आम जनता के लिए- अगर आप शादी के लिए सोना खरीदने की योजना बना रहे थे, तो पीएम मोदी की इस अपील के बाद बाजार में मांग घट सकती है, जिससे कीमतों पर असर पड़ सकता है. हालांकि, यह केवल एक स्वैच्छिक अपील है, कोई आधिकारिक प्रतिबंध नहीं.

क्या यह गिरावट लंबी चलेगी?

भारत दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है. अगर मांग कम होती है, तो इन कंपनियों के रेवेन्यू और मुनाफे पर सीधा असर पड़ेगा.

  • नुकसान- ज्वैलरी कंपनियां और वे निवेशक जिन्होंने ऊंचे स्तरों पर खरीदारी की है.
  • फायदा- देश की अर्थव्यवस्था को विदेशी मुद्रा की बचत के रूप में मजबूती मिलेगी

अब क्या करें?

ज्वैलरी स्टॉक्स में आई तेज गिरावट के बीच मार्केट एक्सपर्ट सचिन सर्वदे ने निवेशकों को घबराने के बजाय मौके पर नजर रखने की सलाह दी है. उनका कहना है कि सेक्टर में शॉर्ट-टर्म दबाव जरूर दिख रहा है, लेकिन ओवरऑल ज्वैलरी कंपनियों का अपट्रेंड अभी भी बरकरार है.

उनके मुताबिक हालिया करेक्शन के बाद उन ज्वैलरी स्टॉक्स में खरीदारी का मौका बन सकता है, जिनका ट्रेंड मजबूत बना हुआ है. उनका मानना है कि मिडियम और लॉन्ग-टर्म निवेशक इस गिरावट को एंट्री ऑपर्च्युनिटी के तौर पर देख सकते हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या सोने की खरीद पर कोई कानूनी प्रतिबंध लगा है?

नहीं, प्रधानमंत्री ने केवल एक अपील की है यह कोई कानूनी पाबंदी नहीं है.

Q2 पेट्रोल-डीजल की कीमतों का सोने से क्या संबंध है?

सोना और कच्चा तेल दोनों भारत के सबसे बड़े आयात हैं.

Q3 ज्वैलरी शेयरों में कब सुधार की उम्मीद है?

जब तक मिडिल ईस्ट संकट कम नहीं होता और मांग को लेकर स्पष्टता नहीं आती, बाजार सतर्क रहेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source