&format=webp&quality=medium)
11 देशों में इसका ऑपरेशन है और 9 देशों में यह अपने सेगमेंट की मार्केट लीडर है. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)
Time Technoplast Share: डोमेस्टिक इंडस्ट्रियल पैकेजिंग में 55% मार्केट शेयर रखने वाली देश की लीडिंग पॉलिमर प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी टाइम टेक्नोप्लास्ट पर ब्रोकरेज ने फ्रेश रिपोर्ट जारी की है. इस शेयर के लिए 60% अपसाइड का बड़ा अग्रेसिव टारगेट दिया गया है. कंपनी ने Q4 रिजल्ट के साथ में शेयर होल्डर्स के लिए 150% के डिविडेंड (Dividend) का भी ऐलान किया है. 11 देशों में इसका ऑपरेशन है और 9 देशों में यह अपने सेगमेंट की मार्केट लीडर है. फिलहाल यह शेयर 175 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. आइए निवेश की पूरी डीटेल जानते हैं.
Time Technoplast के बोर्ड ने 1 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 150% यानी प्रति शेयर 1.5 रुपए के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. फिलहाल कंपनी ने रिकॉर्ड और पेमेंट डेट का ऐलान नहीं किया है. अगस्त 2025 में इस कंपनी ने 1 के बदले 1 शेयर का बोनस जारी किया था. FY25 में कंपनी ने प्रति शेयर 2.5 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया था.

मोतीलाल ओसवाल ने Time Technoplast के लिए 280 रुपए का बड़ा टारगेट दिया है जो करेंट प्राइस से 60% अधिक है और यह पुराने लाइफ हाई के भी आगे है. दिसंबर 2024 में इस शेयर ने 257 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. उसके बाद जो करेक्शन की शुरुआत हुई उसमें यह स्टॉक 154 रुपए तक फिसला. फिलहाल यह निचले स्तर से 12% रिकवर कर 175 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है.
ये भी पढ़ें: बेडशीट बनाने वाली ग्लोबल दिग्गज ने किया 75% डिविडेंड का ऐलान, FY27 में रिकॉर्ड बिजनेस का गाइडेंस
मैनेजमेंट ने FY27 में ओवरऑल 15% रेवेन्यू ग्रोथ का गाइडेंस जारी किया है. ऑपरेशनल एफिशिएंसी पर कंपनी का फोकस है जिससे मार्जिन को सपोर्ट मिलेगा. FY26 में कंपनी ने 3.7 बिलियन रुपए का कैपेक्स किया, इसके बावजूद नेट आधार पर डेट में 4 बिलियन रुपए की कमी आई है. मैनेजमेंज का फोकस हाई मार्जिन वाले वैल्यु ऐडेड प्रोडक्ट्स पर है. कंपनी अमेरिकी रीजन में प्रजेंस को मजबूत करने के लिए जॉर्जिया फेसिलिटी का विस्तार कर रही है जिसका भी लाभ मिलेगा.
मोतीलाल ने कहा कि 175 रुपए के भाव पर यह शेयर 12.5x FY28E P/E मल्टीपल पर ट्रेड कर रहा है. यह काफी अट्रैक्टिव वैल्युएशन है और आने वाले समय में यह री-रेटिंग कैंडिडेट नजर आ रहा है. ऐसे में ब्रोकरेज का टारगेट 280 रुपए का 20x FY28E P/E मल्टीपल पर पिक किया गया है.
ये भी पढ़ें: 40 देशों में ओपल ग्लास प्लेट बेचने वाली कंपनी ने किया 250% डिविडेंड का ऐलान, Q4 में मुनाफा घटा
Time Technoplast पॉलिमर प्रोडक्ट्स बनाने वाली देश की लीडिंग कंपनी है जिसका ऑपरेशन भारत के अलावा बहरीन, इजिप्ट, इंडोनेशिया, मलेशिया, UAE, ताइवान जैसे करीब दर्जन भर देशों में है. यह इंडस्ट्रियल पैकेजिंग की लीडिंग कंपनी है और डोमेस्टिक मार्केट में 55% मार्केट शेयर रखती है. यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी लार्ज साइज प्लास्टिक ड्रम बनाने वाली कंपनी भी है. कंपनी 11 देशों में ऑपरेट करती है और 9 देशों में अपने सेगमेंट में मार्केट लीडर है.

यह कंपनी तीन सेगमेंट में काम करती है. पहला पॉलिमर प्रोडक्ट्स, दूसरा वैल्यु ऐडेड प्रोडक्ट्स और तीसरा हाईटेक प्रोडक्ट्स. FY26 में कंपनी का 63% रेवेन्यू पॉलिमर प्रोडक्ट्स से और 37% कम्पोजिट प्रोडक्ट्स से आया था. सेगमेंट के लिहाज से 73% रेवेन्यू कोर प्रोडक्ट्स या इंडस्ट्रियल पैकेजिंग सॉल्यूशन से और 27% वैल्यु ऐडेड प्रोडक्ट्स से आया है. यह कंपनी FMCG, केमिकल्स, पेंट्स, फार्मा, फूड एंड प्रोडक्ट्स, ऑयल एडिक्टिव्स और कंस्ट्रक्शन केमिकल्स सेमगेंट को मुख्य रूप से कैटर करती है.
ये भी पढ़ें: CCTV की मार्केट लीडर है कंपनी, 65% प्रॉफिट ग्रोथ का गाइडेंस; ब्रोकरेज ने 67% बढ़ाया अपना टारगेट
यह कंपनी पिछले एक दशक से प्लास्टिक LPG सिलेंडर बना रही है और इसकी डिमांड भी ठीक है. 2022 से कंपनी 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर लॉन्च करने को लेकर पब्लिक गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के साथ मिल कर काम कर रही है. प्लास्टि सिलेंडर 50% हल्का और ब्लास्ट प्रूफ होता है. देश में इस समय 50 करोड़ के करीब एलपीजी सिलेंडर हैं. ऐसे में अगर प्लास्टिक सिलेंडर लॉन्च की मंजूरी मिल जाती है तो यह कंपनी के लिए बहुत बड़ी अपॉर्च्युनिटी हो सकती है. इसके अलावा कंपनी 250/350 लीटर वाले CNG, Hydrogen सिलेंडर पर भी काम कर रही है.
Time Technoplast के शेयर पर इंस्टीट्यूशनल निवेशकों का बड़ा भरोसा है और ये कंपनी में 28% के करीब हिस्सेदारी रखते हैं. मार्च तिमाही के आधार पर प्रमोटर के पास कंपनी की 47.56% हिस्सेदारी है जबकि पब्लिक ओनरशिप 52.44% है. यह एक छोटी सी कंपनी है जिसका मार्केट कैप 8555 करोड़ रुपए है. यह शेयर 175 रुपए पर कारोबार कर रहा है. शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 249 रुपए और लो 154 रुपए है.
| फाइनेंशियल मिट्रिक्स | Q4FY25 | Q4FY26 | YoY (Q4) | FY25 | FY26 | YoY (Full Year) |
| टोटल इनकम | ₹14,708 Mn | ₹16,816 Mn | +14% | ₹54,623 Mn | ₹61,144 Mn | +12% |
| EBITDA | ₹2,158 Mn | ₹2,459 Mn | +14% | ₹7,902 Mn | ₹9,013 Mn | +14% |
| EBITDA Margin | 14.70% | 14.60% | -10 bps | 14.50% | 14.70% | +20 bps |
| नेट प्रॉफिट (PAT) | ₹1,095 Mn | ₹1,318 Mn | +20% | ₹3,879 Mn | ₹4,687 Mn | +21% |
FY26 में कंपनी ने ऑल टाइम हाई रेवेन्यू, EBITDA और नेट प्रॉफिट रिपोर्ट की है. 12% ग्रोथ के साथ रेवेन्यू 6114 करोड़ रुपए, EBITDA 14% ग्रोथ के साथ 901 करोड़ रुपए और नेट प्रॉफिट 21% ग्रोथ के साथ 468 करोड़ रुपए रहा.
(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)