&format=webp&quality=medium)
Thyrocare Share price target 2025.
सितंबर तिमाही में दमदार प्रदर्शन के बाद हेल्थकेयर कंपनी थायरोकेयर टेक्नोलॉजी के शेयर में जबरदस्त एक्शन देखा जा रहा है. आज सुबह यह शेयर 16% की तेजी के साथ 1470 रुपए पर खुला जो नया लाइफ हाई है. हालांकि, प्रॉफिट बुकिंग के बाद यह 1300 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. कंपनी ने सिल्वर जुबली पूरा होने पर शेयर होल्डर्स के लिए बोनस शेयर और डिविडेंड का ऐलान किया है. नतीजों के बाद ब्रोकरेज भी बुलिश है और टारगेट बढ़ाए गए हैं.
Thyrocare देश की लीडिंग हेल्थकेयर कंपनी है जो अफोर्डेबल एंड क्वॉलिटी डायग्नॉस्टिक्स सर्विस उपलब्ध करवाती है. इसका पैन इंडिया प्रजेंस है और 10000 से अधिक फ्रेंचाइजी का नेटवर्क है. अप्रैल 2016 में इसका 446 रुपए पर आईपीओ आया था. BSE पर शेयर ने आज 1470 रुपए का लाइफ हाई बनाया जबकि 407 रुपए इसका लाइफ लो है.
डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने Thyrocare शेयर के लिए खरीद की सलाह को मेंटेन किया है और टारगेट को 1460 रुपए से बढ़ाकर 1560 रुपए कर दिया है. ब्रोकरेज ने कहा कि Q2 में कंपनी का रेवेन्यू और प्रॉफिट ग्रोथ दमदार रहा. मार्जिन्स में भी सुधार आया है. Thyrocare के शेयर ने पिछले दो हफ्ते में 11%, एक महीने में 8%, तीन महीने में 10%, इस साल अब तक करीब 40% और एक साल में 55% रिटर्न दिया है.
आने वाले महीनों में कंपनी मंथली 100-150 नए फ्रेंचाइज़ी और पार्टनर जोड़कर वॉल्यूम ग्रोथ को तेज करना चाहती है. डायग्नोस्टिक टेस्ट पर GST दर कटौती, CGHS रेट रिविजन और GLP-1 पेशेंट टेस्ट पैकेज जैसे पॉजिटिव ट्रिगर्स से आगे भी ग्रोथ जारी रहने की उम्मीद है. अच्छे मार्जिन को देखते हुए FY26E/27E EPS अनुमान 20% और 16% तक बढ़ाया गया है. ब्रोकरेज ने Thyrocare पर BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 1,560 रुपए कर दिया है.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में Thyrocare Technologies का रेवेन्यू 22% ग्रोथ के साथ 216.5 करोड़ रुपए रहा. EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 49% का ग्रोथ दर्ज किया गया और यह 75.36 करोड़ रुपए रहा. नेट प्रॉफिट 82% उछाल के साथ 47.9 करोड़ रुपए रहा. रेवेन्यू की बात करें तो पैथोलॉजी सेगमेंट का ग्रोथ 24% रहा. Q2 में कंपनी का ग्रॉस मार्जिन 72% और EBITDA मार्जिन 33% रहा. कंसोलिडेटेड आधार पर यह कंपनी पूरी तरह डेट फ्री है और 190 करोड़ रुपए का कैश है.
कंपनी के बोर्ड ने 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने का फैसला किया है. मतलब, एक शेयर होल्ड करने पर दो शेयर का बोनस मिलेगा. कंपनी ने 25 साल यानी सिल्वर जुबली पूरा होने के अवसर पर अपने शेयर होल्डर्स को दिवाली का तोहफा दिया है.
बोर्ड ने 10 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 70% यानी हर शेयर पर 7 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया है. 24 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है. यह FY26 के लिए अंतरिम डिविडेंड है. बोर्ड मीटिंग के अगले 30 दिनों के भीतर डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा.
Q1. थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज का Q2FY26 का रेवेन्यू कितना रहा ?
कंपनी का रेवेन्यू 216.5 करोड़ रुपए रहा, जिसमें 22% सालाना ग्रोथ दर्ज की गई.
Q2. सितंबर तिमाही में थायरोकेयर का शुद्ध लाभ (PAT) कितना रहा?
कंपनी का नेट प्रॉफिट 47.9 करोड़ रुपए रहा, जिसमें 82% की सालाना बढ़त है.
Q3. कंपनी ने शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर किस अनुपात में देने का फैसला किया है?
कंपनी 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी कर रही है, यानी एक शेयर पर दो बोनस शेयर मिलेंगे.
Q4. दिवाली के मौके पर थायरोकेयर ने कितने रुपए का डिविडेंड देने का ऐलान किया है?
कंपनी ने हर शेयर पर 7 रुपए (70%) डिविडेंड का ऐलान किया है; 24 अक्टूबर रिकॉर्ड डेट है.
Q5. थायरोकेयर के लिए टारगेट प्राइस क्या है?
ICICI डायरेक्ट ने 1560 रुपए का टारगेट दिया है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
