2 दिन से लगातार अपर सर्किट! अभी भी 41% रिटर्न दे सकता है ये टेलीकॉम स्टॉक, 6 महीने में 336% उछला

ग्लोबल ब्रोकरेज का मानना है कि ₹10,622 करोड़ का ऑर्डर कंपनी के AI डेटा सेंटर ऑप्टिकल प्रोडक्ट्स बिजनेस के लिए बड़ा ट्रिगर साबित हो सकती है.
2 दिन से लगातार अपर सर्किट! अभी भी 41% रिटर्न दे सकता है ये टेलीकॉम स्टॉक, 6 महीने में 336% उछला

शेयर में लगातार दूसरे दिन 5% का अपर सर्किट लगा. (फोटो सोर्स: Sterlite Tech)

Sterlite Tech Share Price: डिजिटल और ऑप्टिकल सॉल्यूशंस देने वाली Sterlite Technologies के शेयर में लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट लगा. BSE पर शेयर 5% बढ़कर 463.45 रुपए पर पहुंच गया. टेलीकॉम सेक्टर के इस स्टॉक में तेजी कंपनी की सब्सिडियरी को मिले ₹10,622 करोड़ के बड़े ऑर्डर के बाद देखने को मिली है. दो दिनों में करीब 10% की तेजी के बाद ग्लोबल ब्रोकरेज CLSA भी स्टॉक पर बुलिश नजर आ रहा है. ब्रोकरेज ने स्टॉक का टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹655 कर दिया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 41% अपसाइड दिख है.

मिला 1 अरब डॉलर का मल्टी-ईयर ऑर्डर

Sterlite Tech की सब्सिडियरी कंपनी STL को एक बड़े हाइपरस्केलर पार्टनर से प्रोडक्ट अवॉर्ड लेटर (PAL) मिला है. यह अमेरिकी हाइपरस्केल पार्टनर से करीब 1 अरब डॉलर का मल्टी-ईयर ऑर्डर मिला है. इसके तहत कंपनी वित्त वर्ष 2027 से 2029 के बीच ऑप्टिकल कनेक्टिविटी प्रोडक्ट्स की सप्लाई करेगी. कंपनी को मार्च 2029 तक ऑर्डर पूरा करना होगा.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

ब्रोकरेज स्टॉक पर बुलिश क्यों?

ग्लोबल ब्रोकरेज CLSA का मानना है कि यह डील कंपनी के AI Data Center ऑप्टिकल प्रोडक्ट्स बिजनेस के लिए बड़ा ट्रिगर साबित हो सकती है. इस भारी-भरकम ऑर्डर की बदौलत आने वाले वर्षों में कंपनी का कोर प्रॉफिट (EBITDA CAGR) 49% की CGAR से बढ़ सकता है.

नॉर्त अमेरिका और भारत में इस समय डेटा सेंटर्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर का बड़ा बूम चल रहा है. Sterlite Tech के AI DC ऑप्टिकल प्रोडक्ट्स इस मांग को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

क्या करती है कंपनी?

Sterlite Tech एक प्रमुख ग्लोबल टेक कंपनी है, जो स्मार्ट डिजिटल नेटवर्क को डिजाइन और मैनेज करती है. इसका बिजनेस मुख्य रूप से ऑप्टिकल कम्युनिकेशन प्रोडक्ट्स, नेटवर्क इंटीग्रेशन सर्विसेज और टेलीकॉम सॉफ्टवेयर (OSS/BSS) सॉल्यूशंस के इर्द-गिर्द घूमता है. कंपनी का नेटवर्क दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है.

शेयर प्राइस टारगेट

CLSA ने Sterlite Tech के लिए टारगेट प्राइस 405 रुपए से बढ़ाकर 655 रुपए कर दिया है. स्टॉक आज 463.45 रुपए है. इस प्राइस से शेयर में आगे 41 फीसदी से ज्यादा अपसाइड संभव है.

स्टॉक का नामSterlite Tech
ब्रोकरेजसीएलएसए
रेटिंगआउटपरफॉर्म
टारगेट प्राइस₹655
संभावित अपसाइड41%
52 वीक हाई₹463.45
52 वीक लो₹67.78

लॉन्च किए नए प्रोडक्ट्स

STL ने हाल ही में अपना STL Neuralis AI Data Center Portfolio लॉन्च किया है.

AI Whitespace: अल्ट्रा-हाई डेंसिटी और प्री-टर्मिनेटेड फाइबर केबल्स के जरिए Neuralis, GPU क्लस्टर्स के लिए जरूरी बड़े पैमाने की फाइबर कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है.
High-Speed Data Center Interconnect (DCI): Celesta IBR केबल सीरीज अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट केबल्स हैं, जिनमें 6,912 तक फाइबर क्षमता मौजूद है.

sterlite tech

शेयर का प्रदर्शन

टेलीकॉम स्टॉक का 52 वीक हाई 463.45 रुपए है, जो इसने 25 मई 2026 को बनाया है. 52 वीक लो 67.78 रुपए है, जो इसने 23 मई 2025 को टच किया था. निचले स्तर से स्टॉक 584% तक बढ़ चुका है. BSE पर कंपनी का मार्केट कैप 22,622.50 करोड़ रुपए है.

स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो एक हफ्ते में यह 11.94% और 2 हफ्ते में 23.18% तक बढ़ चुका है. जबकि बीते एक महीने में इसमें 59.21% और 3 महीने में 190.11% का उछाल आया है. इस साल शेयर में अब तक 352.37% और बीते 6 महीने में 336.19% तक तेजी दर्ज की गई है. वहीं, पिछले एक साल शेयर ने 577% का शानदार रिटर्न दिया है.

अवधिरिटर्न (%)
1 हफ्ता11.94
2 हफ्ते23.18
1 महीना59.21
3 महीने190.11
YTD352.37
6 महीने336.19
1 वर्ष576.67
2 वर्ष374.31
3 वर्ष306.43
5 वर्ष158.45
10 वर्ष746.79

निवेशकों के लिए क्या मतलब है?

दुनियाभर में 5G, AI और डेटा सेंटर्स के विस्तार के कारण ऑप्टिकल फाइबर और कनेक्टिविटी प्रोडक्ट्स की मांग चरम पर है. कंपनी को मिला यह बड़ा ऑर्डर दिखाता है कि भारतीय कंपनियां ग्लोबल रेस में सबसे आगे हैं. अगर आप लंबी अवधि के लिए किसी मजबूत ग्रोथ वाले सेक्टर की तलाश में हैं, तो यह स्टॉक और पूरा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर आपकी वॉचलिस्ट में होना चाहिए.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6