&format=webp&quality=medium)
Textile Stocks: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को भारत से होने वाले निर्यात पर 50% का टैरिफ लगा दिया है. इस टैरिफ के कारण भारत के सालाना 40-50 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट पर असर देखने को मिल सकता है. टेक्सटाइल एक ऐसा सेक्टर है जिसपर टैरिफ का बड़ा बुरा असर होगा. ऐसे में ब्रोकरेज ने इस स्पेस के 3 स्टॉक्स की रेटिंग घटा दी है. अगर आप भी इन स्टॉक्स में निवेशित हैं तो फिलहाल दूर रहना बेहतर होगा.
एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा कि इंडियन टेक्सटाइल एक्सपोर्टर्स के लिए निर्यात अब नामुमकिन हो गया है. चीन पर 30%, बांग्लादेश पर 20%, पाकिस्तान पर 19% और वियतनाम पर 20% टैरिफ है. ऐसे में 50% टैरिफ के बाद एक्सपोर्टर्स कॉम्पिटिटव नहीं रह जाएंगे. ऐसे में जब तक अमेरिका के साथ ट्रेड डील नहीं हो जाती है, तब तक सेक्टर पर बुरा असर देखने को मिलेगा. ब्रोकरेज ने अपने कवरेज के 3 स्टॉक्स के लिए रेटिंग घटाया है.
| Company | CMP (₹) | New Rating | Old Target (₹) | New Target (₹) |
|---|---|---|---|---|
| Arvind Ltd | 284 | Hold | 453 | 330 |
| Welspun Living | 112 | Hold | 155 | 132 |
| KPR Mill | 979 | Hold | — | 1,055 |
ब्रोकरेज ने टेक्सटाइल स्पेस से Arvind Ltd के लिए टारगेट प्राइस को 453 रुपए से घटाकर 330 रुपए कर दिया है और रेटिंग घटाकर HOLD कर दिया है. Welspun Living के लिए भी अब HOLD की रेटिंग दी गई है और टारगेट 155 रुपए से घटाकर 132 रुपए कर दिया है. KPR Mill के लिए भी HOLD की रेटिंग दी गई है और टारगेट 1055 रुपए पर मेंटेन रखा गया है.
ब्रोकरेज ने कहा कि इंडियन टेक्सटाइल एंड अपैरल इंडस्ट्री के लिए अमेरिका सबसे बड़ा बाजार है. भारत टोटल टेक्सटाइल एक्सपोर्ट का 28% केवल अमेरिका को करता है और इसकी वैल्यु 10 बिलियन डॉलर है. इसके अंतर्गत गारमेंट्स का योगदान लगभग 4.9 अरब डॉलर और होम टेक्सटाइल्स का शेयर 3.9 अरब डॉलर है। भारत अमेरिका का चौथा सबसे बड़ा अपैरल एक्सपोर्टर है और इसका मार्केट शेयर 7-8% है. होम टेक्सटाइल में भारत का शेयर 60% है.
जब तक अमेरिका के साथ ट्रेड डील नहीं हो जाती है तब तक एक्सपोर्ट का बाजार नरम रहेगा.इंडियन टेक्सटाइल के लिए अमेरिका ऐतिहासिक तौर पर अहम रहा है. हालांकि, ये कंपनियां अब नॉन-अमेरिकी बाजार पर फोकस कर रहे हैं. UK, ऑस्ट्रेलिया और UAE के साथ ट्रेड डील का फायदा मिलेगा. Gokaldas Exports का Q1 EU/ UK सेल्स 13% रहा जो FY25 में 9% था. Welspun Living का नॉन अमेरिकी रेवेन्यू शेयर 40% पर पहुंच गया है जबकि Arvind Ltd अगले कुछ सालों में यूके रेवेन्यू डबल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है.
Q1:- अमेरिका ने भारत से टेक्सटाइल निर्यात पर कितना टैरिफ लगाया है?
Q2:- भारत का अमेरिका को टेक्सटाइल एक्सपोर्ट कितना है?
Q3:- ब्रोकरेज ने कौन से तीन टेक्सटाइल स्टॉक्स की रेटिंग घटाई है?
Q4:- Arvind और Welspun का अमेरिका से रेवेन्यू एक्सपोजर कितना है?
Q5:- सरकार इस संकट से निपटने के लिए क्या कर रही है?
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
