&format=webp&quality=medium)
इस ऑटो एंसिलरी स्टॉक पर रखें नजर, मिल सकता है तगड़ा रिटर्न (फोटो - AI)
ऑटोमोटिव कंपोनेंट सप्लायर Tenneco Clean के शेयर पर ब्रोकरेज की लेटेस्ट रिपोर्ट आई है. ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी HSBC ने इस शेयर पर खरीदारी की सलाह दी है. ब्रोकरेज का मानना है कि मौजूदा समय में पैसेंजर गाड़ियों में प्रीमियम सस्पेंशन का इस्तेमाल हो रहा है, जिसके चलते इस शेयर में आने वाले समय में बढ़िया रिटर्न देखने को मिल सकता है.
ब्रोकरेज कंपनी HSBC ने इस शेयर पर खरीदारी की राय के साथ 700 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. हालांकि ये शेयर, शुक्रवार को करीब 3% की गिरावट के साथ 599 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. ब्रोकरेज की माने तो इस स्टॉक में एंट्री करने पर 100 रुपए प्रति शेयर का फायदा हो सकता है.
ब्रोकरेज ने इस शेयर को लेकर कहा कि भारतीय पैसेंजर व्हीकल (PV) बाजार में अब बेहतर सस्पेंशन सिस्टम की मांग एक लंबी अवधि के ट्रेंड के रूप में उभर रही है. इससे Tenneco जैसी कंपनियों के लिए फ्यूचर में प्रति वाहन ज्यादा कंटेंट और बेहतर ग्रोथ का अवसर बन सकता है.
ये भी पढ़ें: CCTV की मार्केट लीडर है कंपनी, 65% प्रॉफिट ग्रोथ का गाइडेंस; ब्रोकरेज ने 67% बढ़ाया अपना टारगेट
ब्रोकरेज ने कहा कि Mahindra & Mahindra (M&M) की बेहतर राइड क्वालिटी और ड्राइविंग कम्फर्ट पर फोकस की वजह से पूरे ऑटो उद्योग में एडवांस सस्पेंशन सिस्टम को अपनाने की रफ्तार बढ़ सकती है. इंडस्ट्री से मिले फीडबैक के मुताबिक ग्राहक अब ज्यादा आरामदायक सफर और बेहतर ड्राइविंग अनुभव के लिए अतिरिक्त कीमत चुकाने को भी तैयार हैं.

बता दें कि Tennoco Clear Air India हालिया लिस्टेड कंपनी है. इस कंपनी के स्टॉक 19 नवंबर, 2025 को मार्केट में पहली बार लिस्ट हुए थे. कंपनी के आईपीओ का इश्यू प्राइस 397 रुपए था. इसके मुकाबले शेयर NSE पर 27% प्रीमियम के साथ 509 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ. BSE पर शेयर 498 पर लिस्ट हुआ.
कंपनी में शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 74.8 फीसदी है. इसके अलावा कंपनी में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 8.9 फीसदी, म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी 7.6 फीसदी और पब्लिक शेयरहोल्डिंग्स 3.7 फीसदी है.
ये भी पढ़ें: 10 साल में 16450% का रिटर्न, आगे भी कराएगा कमाई! गिरते बाजार में एक्सपर्ट को पसंद आया फार्मा स्टॉक
इसके अलावा स्टॉक का प्रदर्शन देखें तो बीते 6 महीने में स्टॉक ने 23 फीसदी का रिटर्न दिया है. इस साल अबतक ये शेयर 18 फीसदी तक उछल चुका है.
| Duration | Change (%) | ||
| 1 हफ्ता | 0.88 | ||
| 2 हफ्ता | -0.52 | ||
| 1 महीना | 0.63 | ||
| 3 महीना |
|
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)