&format=webp&quality=medium)
Technical Stocks to BUY.
Technical Stocks to BUY: शेयर बाजार का सेंटिमेंट इस समय कमजोर है और निफ्टी 25800 की रेंज में कारोबार कर रहा है. बाजार को प्रभावित करने वाले फैक्टर्स की बात करें तो डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी, FIIs की लगातार बिकवाली और अमेरिका के साथ ट्रेड डील में देरी के कारण सेंटिमेंट पर असर है. हालांकि, स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन जरूर देखा जा रहा है. ब्रोकरेज ने टेक्निकल आधार पर टाटा ग्रुप की कंपनी Titan को पिक किया है.
वेंचुरा सिक्योरिटीज ने टेक्निकल आधार पर Titan को पिक किया है. लास्ट सेशन में यह शेयर 3906 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले एक हफ्ते में शेयर ने 1.6%, दो हफ्ते में 2.4% और एक महीने में 1% का रिटर्न दिया है. ब्रोकरेज ने टेक्निकल आधार पर 4420 रुपए का टारगेट और 3672 रुपए का स्टॉपलॉस दिया है.

तीन दिनों की कमजोरी और ग्लोबल प्रेशर के बावजूद बाजार में स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन जारी है और टेक्निकल सेटअप के आधार पर Titan जैसे चुनिंदा टाटा ग्रुप स्टॉक्स में बेहतर रिस्क रिवॉर्ड के मौके दिख रहे हैं. वेंचुरा सिक्योरिटीज ने हालिया ब्रेकआउट को देखते हुए Titan पर ₹4420 के टारगेट और ₹3672 के स्ट्रिक्ट स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह दी है. गिरते बाजार में भी हर शेयर पर लगभग ₹500 से ज्यादा अपसाइड की संभावित ट्रेडिंग ऑपर्च्युनिटी बनती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
