सोमवार को इन 3 स्टॉक्स पर करें फोकस! 39% तक रिटर्न का मौका, जानें टारगेट-स्टॉपलॉस

Technical Stocks to BUY: ब्रोकरेज फर्म पीएल कैपिटल रिसर्च ने तीन स्टॉक्स को टेक्निकल आधार पर पिक किया है. इन स्टॉक्स में 16% से 39% तक रिटर्न मिल सकता है.
सोमवार को इन 3 स्टॉक्स पर करें फोकस! 39% तक रिटर्न का मौका, जानें टारगेट-स्टॉपलॉस

अमेरिकी बाजारों की रैली से सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में गैप-अप ओपनिंग दिख सकता है. (File Image)

Technical Stocks to BUY: वैश्विक मोर्चे पर निवेशकों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है. मिडिल ईस्ट में सीजफायर और ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज (Strait of Hormuz) को सभी कमर्शियल जहाजों के लिए फिर से खोलने के फैसले ने दुनिया भर के बाजारों में जोश भर दिया है. इस पॉजिटिव ग्लोबल सेंटिमेंट का सीधा असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पर पड़ेगा, जिससे पिछले कई दिनों से जारी अनिश्चितता खत्म हो सकती है. इसी तेजी का फायदा उठाने के लिए ब्रोकरेज फर्म पीएल कैपिटल रिसर्च ने टेक्निकल आधार पर 3 स्टॉक्स चुने हैं, जो निवेशकों को 16 से 39% तक रिटर्न दे सकते हैं.

शुक्रवार को कैसा रहा बाजार?

ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों की वजह से हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग सेशन में भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ. इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों 0.65% की बढ़त दर्ज की गई. ब्रॉर्डर मार्केट में बेंचमार्क इंडेक्स से ज्यादा तेजी दर्ज की गई. निफ्टी मिडकैप 100 में 1.27% तो निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.48% की तेजी आई.

Add Zee Business as a Preferred Source
स्टॉक का नामCMP (₹)टारगेट प्राइस (₹)स्टॉप लॉस (₹)अपसाइड (%)
Mazagon Dock2618.302920, 3120235019%
UTI AMC1034.55120094016%
Britannia Industries5733.756300, 7000, 8000530039%

Mazagon Dock Shipbuilders

डिफेंस कंपनी Mazagon Dock Shipbuilders का शेयर लास्ट सेशन में 2618.30 रुपए पर बंद हुआ. पीएल कैपिटल रिसर्च के मुताबिक, शेयर में पिछले एक साल से गिरावट देखने को मिल रही थी, लेकिन हाल ही में यह 2050 के आसपास मजबूत बॉटम बनाकर अच्छी रिकवरी दिखा चुका है. स्टॉक अब 2360 के अहम 50EMA लेवल के ऊपर निकल गया है, जिससे ट्रेंड में सुधार आया है. साथ ही, डेली चार्ट पर फॉलिंग चैनल पैटर्न का ब्रेकआउट भी दिख रहा है, जो आगे तेजी का संकेत देता है.

mazagon dock

RSI भी ऊपर की ओर बढ़ रहा है, जो स्टॉक में मजबूती और पॉजिटिव मोमेंटम दिखाया है. कुल मिलाकर चार्ट स्ट्रक्चर मजबूत नजर आ रहा है, ऐसे में इस स्टॉक में BUY और Accumulate की सलाह दी गई है.

  • Mazagon Dock Shipbuilders
  • CMP- ₹2618.30
  • रेटिंग- BUY
  • स्टॉपलॉस- ₹2350
  • टारगेट- ₹2920,₹3120
  • अपसाइड- 19%
  • 52W H/L- ₹3,778/₹2,057.40
  • 2 हफ्ते का रिटर्न- 15.64%

UTI Asset Management Company

ब्रोकरेज पीएल कैपिटल रिसर्च के मुताबिक, UTI AMC में अच्छी गिरावट के बाद अब शेयर 900 के आसपास सपोर्ट ले रहा है. वीकली चार्ट पर यह लगभग डबल बॉटम पैटर्न बना रहा है, जो ट्रेंड रिवर्सल का संकेत देता है. RSI भी मजबूत स्थिति में है और BUY का संकेत दे रहा है, जिससे मौजूदा स्तर से आगे तेजी की संभावना दिख रही है.

uti amc
  1. UTI AMC
  2. CMP- ₹1034.55
  3. रेटिंग- BUY
  4. स्टॉपलॉस- ₹940
  5. टारगेट- ₹1200
  6. अपसाइड- 16%
  7. 52W H/L- ₹1,494.95/₹897.75
  8. 2 हफ्ते का रिटर्न- 9.88%

Britannia Industries

ब्रोकरेज के मुताबिक, Britannia Industries में हालिया गिरावट के बाद अब रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं. स्टॉक ने 5400 के आसपास मजबूत बॉटम बनाया है और वहां से अच्छी उछाल दिखाई है. वीकली चार्ट पर पॉजिटिव कैंडल फॉर्मेशन बन रही है, जो ट्रेंड में सुधार का संकेत देती है. अगर स्टॉक 5725 के अहम 50EMA लेवल के ऊपर टिकता है, तो आगे तेजी की संभावना और मजबूत हो सकती है.

britannia

RSI भी ऊपर की ओर बढ़ रहा है, जो स्टॉक में मजबूत मोमेंटम और अपसाइड पोटेंशियल दिखाता है. कुल मिलाकर, चार्ट स्ट्रक्चर पॉजिटिव दिख रहा है, ऐसे में यह स्टॉक मीडियम से लॉन्ग टर्म के लिए अच्छा अपसाइड दे सकता है.

  • Britannia Industries
  • CMP- ₹5733.75
  • रेटिंग- BUY
  • स्टॉपलॉस- ₹5300
  • टारगेट- ₹6300, ₹7000, ₹8000
  • अपसाइड- 39%
  • 52W H/L- ₹6,336.95/₹5,280
  • 2 हफ्ते का रिटर्न- 5.35%

(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6