बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच ब्रोकरेज की पसंद बने ये 2 स्टॉक्स, जानें क्या हैं टारगेट और स्टॉप लॉस

Stocks to Buy: ब्रोकरेज रिपोर्ट के अनुसार निफ्टी मोमेंटम इंडिकेटर्स में सुधार देखने को मिला है. RSI ने ओवरसोल्ड लेवल के पास पॉजिटिव क्रॉसओवर दिया और अब ऊपर की ओर बढ़ रहा है. कुल मिलाकर स्ट्रक्चर यह संकेत देता है कि बाजार एक कंसोलिडेशन फेज में है, लेकिन ट्रेंड अभी भी बुलिश बना हुआ है.
बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच ब्रोकरेज की पसंद बने ये 2 स्टॉक्स, जानें क्या हैं टारगेट और स्टॉप लॉस

निफ्टी मोमेंटम इंडिकेटर्स में सुधार देखने को मिला है. (File Image)

Stocks to Buy: अप्रैल के महीने में भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच एक मजबूत रिकवरी देखी गई है. निफ्टी ने अपने निचले स्तरों से शानदार वापसी की है. इस माहौल में डोमेस्टिक ब्रोकरेज निर्मल बंग ने Clean Science and Technology और Larsen & Toubro में खरीदारी की सलाह दी हैं, जहां टेक्निकल चार्ट्स पर ब्रेकआउट के संकेत मिल रहे हैं.

निफ्टी आउटलुक

ब्रोकरेज रिपोर्ट के अनुसार निफ्टी मोमेंटम इंडिकेटर्स में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिला है. RSI ने ओवरसोल्ड लेवल के पास पॉजिटिव क्रॉसओवर दिया और अब ऊपर की ओर बढ़ रहा है. कुल मिलाकर स्ट्रक्चर यह संकेत देता है कि बाजार एक कंसोलिडेशन फेज में है, लेकिन ट्रेंड अभी भी बुलिश बना हुआ है.

Add Zee Business as a Preferred Source

निर्मल बंग के मुताबिक जब तक निफ्टी 23,800 के ऊपर बना रहता है, तब तक 24,600 तक रिकवरी की संभावना बनी रहेगी. इमिडिएट रेजिस्टेंस 24,600, अगर यह लेवल टूटता है, तो निफ्टी 25,000-25,400 तक जा सकता है. लेकिन अगर निफ्टी 23,800 के नीचे फिसलता है, तो गिरावट 23,200-23,000 तक जा सकती है.

Nirmal Bang Technical Picks

  1. Clean Science and Technology
  2. Larsen & Toubro

Clean Science- रिकवरी की राह पर

ब्रोकरेज के मुताबिक, CLEAN शेयर ने 2025 में 1600 रुपये से गिरकर 652 रुपये तक तेज करेक्शन देखा. करीब एक साल की गिरावट के बाद अब स्टॉक ने 700-670 के दायरे में मजबूत सपोर्ट जोन बना लिया है और यहां से रिवर्सल के संकेत दिखने लगे हैं.

डेली चार्ट पर देखें तो करीब 8 महीने बाद स्टॉक ने 50 और 100 DMA का ब्रेकआउट दिया है, जो तेजी का बड़ा संकेत माना जाता है। इसके अलावा, स्टॉक ने अपनी गिरती हुई ट्रेंडलाइन को भी तोड़ दिया है, जिससे इसमें बुलिश ट्रेंड बनने के संकेत मिल रहे हैं.

RSI भी पॉजिटिव संकेत दे रहा है. यह अपने औसत स्तर से ऊपर उठते हुए करीब 45 के आसपास ट्रेड कर रहा है, जो बताता है कि स्टॉक में धीरे-धीरे मजबूती आ रही है.

clean science

शेयर प्राइस टारगेट

स्टॉक का करंट प्राइस 820.90 रुपए है. ब्रोकरेज ने 760 रुपए पर ऐड ऑन डिप्स की सलाह दी है. स्टॉक के लिए 980 रुपए का टारगेट और 720 रुपए का स्टॉप लॉस रखा है.

स्टॉक का नामकरंट प्राइसरेटिंगऐड ऑन डिप्सटारगेटस्टॉप लॉस
Clean Science₹820.90Buy₹760₹980₹720
L&T₹4,021BUY₹3970₹4600₹3840

Larsen & Toubro- बुलिश फ्लैग ब्रेकआउट

दिग्गज कंस्ट्रक्शन कंपनी L&T के शेयर ने डेली चार्ट पर हाल ही में बुलिश फ्लैग पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है, जो आमतौर पर आने वाली तेज रैली का संकेत होता है.

स्टॉक ने ₹4000 के स्तर पर मजबूत सपोर्ट लिया है, जो फिबोनाची के 61.8% गोल्डन रेशियो के आसपास है. यह दिखाता है कि इस स्तर पर अच्छी डिमांड बनी हुई है और यहीं से आगे की तेजी को सपोर्ट मिल रहा है.

तकनीकी रूप से भी स्टॉक मजबूत दिख रहा है. 50 और 200 DMA के ऊपर ट्रेड कर रहा है जो बुलिश ट्रेंड है. RSI ने पॉजिटिव क्रॉसओवर दिया है और 60 के ऊपर बना हुआ है.

LT

शेयर प्राइस टारगेट

स्टॉक का करंट प्राइस 4,021 रुपए है. ब्रोकरेज ने 3970 रुपए पर ऐड ऑन डिप्स की सलाह दी है. स्टॉक के लिए 4600 रुपए का टारगेट और 3840 रुपए का स्टॉप लॉस रखा है.

(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस की नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें