&format=webp&quality=medium)
23300-24600 के दायरे में कारोबार कर सकता है बाजार. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)
Technical Stocks: जून सीरीज की शुरुआत हो गई है और पहले सेशन में निफ्टी -6 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 23907 पर बंद हुआ. ब्रोकरेज फर्म निर्मल बंग ने इस सीरीज के लिए 2 स्टॉक्स को टेक्निकल आधार पर पिक किया है जिनमें अच्छा मुनाफा बन सकता है. अगर आप शॉर्ट टर्म के निवेशक हैं तो इन स्टॉक्स में पोजिशन लिया जा सकता है.
Nirmal Bang Technical Picks
| शेयर का नाम | रेटिंग | टारगेट प्राइस | स्टॉपलॉस |
| IFCI Ltd | BUY | ₹93 | ₹54 |
| Indus Towers | BUY | ₹485 | ₹405 |
निर्मल बंग ने कहा कि नियर टर्म में बाजार वॉलेटाइल रह सकता है. निफ्टी 23300-24600 के दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है. अगर जियो पॉलिटिकल इवेंट्स को लेकर बड़ा पॉजिटिव अपडेट आता है तो बाजार इस रेंज से बाहर निकलने की कोशिश करेगा.
वैल्युएशन के लिहाज से निफ्टी अभी आकर्षक लग रहा है. हालिया प्रदर्शन के बाद मिडकैप और स्मॉलकैप्स की वैल्युएशन फिर से महंगी हो गई है. ऐसे में स्मॉलकैप्स में निवेश से पहले सचेत रहने की जरूरत है.
रिजल्ट सीजन समाप्त हो चुका है. ऐसे में ग्लोबल और मैक्रो फैक्टर्स बाजार पर असर दिखाएंगे. क्रूड और कमोडिटी प्राइस पर नजर रखें. नियर टर्म में ईरान क्राइसिस, क्रूड ऑयल प्राइस, RBI पॉलिसी और मानसून को लेकर डेवलपमेंट बाजार की दिशा और दशा प्रभावित करेंगे.
आइए दोनों स्टॉक्स को लेकर टारगेट और स्टॉपलॉस समेत पूरी डीटेल को विस्तार से समझतें हैं.
यह एक एनबीएफसी है जिसका शेयर 68 रुपए पर है. ब्रोकरेज ने कहा कि हाल ही में शेयर ने साइमेट्रिकल ट्राएंगल पैटर्न को ब्रेक किया है और शेयर में पॉजिटिव ट्रेंड की शुरुआत हुई है. मोमेंटम इंडिकेटर्स RSI भी शेयर में पॉजिटिव बायसनेस को दिखा रहा है. ऐसे में पोजिशनल निवेशकों के लिए यहां पोजिशन लेने का मौका बन रहा है. वर्तमान भाव पर खरीदें और नीचे आने पर 60 रुपए के आसपास एक्यूमुलेट करें. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 11.5% की तेजी आई है. मई के महीने में शेयर ने 68.7 रुपए का हाई और 58 रुपए का लो बनाया है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान और बांग्लादेश का बॉर्डर बनेगा अभेद्य, इस डिफेंस कंपनी ने बनाया AI आधारित बॉर्डर डिफेंस सिस्टम
यह एक टेलिकॉम इन्फ्रा कंपनी है जिसका शेयर 436 रुपए पर है. ब्रोकरेज ने कहा कि वीकली चार्ट पर शेयर ने डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंड को ब्रेक किया है जो पॉजिटिव रैली की तरफ इशारा करता है. शेयर अपने 100,200 दिनों के मूविंग ऐवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है जो नियर टर्म अपट्रेंड को सपोर्ट करता है. मोमेंटम इंडिकेटर्स RSI भी शेयर में खरीद की तरफ इशारा करता है. ऐसे में वर्तमान भाव पर खरीदें और 420 रुपए के आसपास एक्यूमुलेट करें. मई के महीने में शेयर ने 443 रुपए का हाई और 390 रुपए का लो बनाया है.
(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)