ब्रेकआउट के लिए हैं तैयार, अक्टूबर महीने में धमाल मचा सकते हैं ये 2 शेयर

Technical Stocks to BUY: शेयर बाजार का सेट-अप कमजोर है लेकिन स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन देखा जा रहा है. डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म निर्मल बंग ने अक्टूबर महीने के लिए टेक्निकल लिहाज से 2 शेयर को पिक किया है. जानिए इनके नाम और टारगेट-स्टॉपलॉस क्या दिए गए हैं.
ब्रेकआउट के लिए हैं तैयार, अक्टूबर महीने में धमाल मचा सकते हैं ये 2 शेयर

Stocks to BUY in October.

Technical Stocks to BUY: अक्टूबर महीने की शुरुआत हो चुकी है और बाजार का सेंटिमेंट इस समय कमजोर है. अगले हफ्ते से Q2 रिजल्ट सीजन की शुरुआत हो रही है और सेक्टर एंड स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन पर फोकस करना है. डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म निर्मल बंग ने अक्टूबर महीने के लिए टेक्निकल लिहाज से दो स्टॉक्स- Tata Consumer और Kotak Mahindra Bank को पिक किया है. दोनों स्टॉक्स का चार्ट ब्रेकआउट की तरफ इशारा कर रहा है. जानिए इस तेजी में इनके भाव कहां तक जा सकते हैं और ट्रेंड रिवर्स होने पर स्टॉपलॉस कहां लगाना है.

Tata Consumer के लिए टेक्निकल टारगेट

Tata Consumer का शेयर लास्ट सेशन में 1144 रुपए पर बंद हुआ था. इस भाव पर खरीदारी करें और गिरावट आने पर 1090 रुपए की रेंज में एक्यूमुलेशन किया जा सकता है. इसके नीचे आने पर 1050 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है जबकि तेजी की स्थिति में पहला टारगेट 1310 रुपए और दूसरा 1350 रुपए का दिया गया है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 1187 रुपए और लो 884 रुपए है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Tata Consumer में तेजी का कारण

वीकली चार्ट पर टाटा कंज्यूमर का शेयर राउंडिंग बॉटम फॉर्मेशन बना रहा है. इस समय यह शेयर 50,200 DMA के ऊपर ट्रेड कर रहा है जो मीडियम टर्म में पॉजिटिव सेटअप की तरफ इशारा करता है. प्राइसिंग को वॉल्यूम का सपोर्ट मिल रहा है. वीकली टाइम फ्रेम पर मोमेंटम इंडिकेटर्स RSI मीडियन लेवल के ऊपर है जो स्ट्रॉन्ग मोमेंटम की तरफ इशारा करता है. यह अपवार्ड मोमेंटम बताता है कि स्टॉक पर बुल्स हावी हो रहे हैं जो तेजी को सपोर्ट करेंगे.

Kotak Mahindra Bank का टेक्निकल टारगेट

Kotak Mahindra Bank का शेयर लास्ट सेशन में 2062 रुपए पर बंद हुआ था. इस भाव या थोड़ा डिप पर खरीदारी करनी चाहिए. गिरावट आने पर 1970 रुपए की रेंज में एक्यूमुलेशन किया जा सकता है. उसके नीचे आने पर 1870 रुपए का स्टॉपलॉस मेंटेन करना है. पहला टारगेट 2330 रुपए और दूसरा 2440 रुपए का दिया गया है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 2301 रुपए और लो 1680 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 4% से अधिक तेजी आई है.

Kotak Mahindra Bank में तेजी का कारण

लंबे समय से कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर एक्यूमुलेशन फेज में है और ब्रेकआउट की तैयारी कर रहा है. वीकली टाइम फ्रेम पर यह शेयर हायर हाई हायल लो फॉर्मेशन बना रहा है. टेक्निक लिहाज से शेयर 50, 200 DMA के ऊपर ट्रेड कर रहा है. मोमेंटम इंडिकेटर्स RSI भी मीडियन लेवल के ऊपर बना हुआ है. यह स्ट्रॉन्ग मोमेंटम के बने रहने की तरफ इशारा कर रहा है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6