&format=webp&quality=medium)
Technical Stocks to BUY in December.
Technical Stocks to BUY: गुरुवार को निफ्टी ने इंट्राडे में 26310 का नया लाइफ हाई बनाया और आखिरकार 10 अंक मजबूत होकर 26215 पर बंद हुआ. दिसंबर महीने को लेकर जारी आउटलुक में निर्मल बंग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस समय मिडकैप्स और स्मॉलकैप्स में अंडर परफॉर्मेंस देखा जा रहा है. दरअसल, रीटेल निवेशकों का पैसा इस समय IPO, QIP में जा रहा है नतीजन यहां थोड़ा अंडर परफॉर्मेंस दिख रहा है. इसके अलावा हाई वैल्युएशन के कारण कंसोलिडेशन भी देखा जा रहा है.
ब्रोकरेज ने कहा कि दिसंबर का महीना ओवरऑल पॉजिटिव नजर आ रहा है. टेक्निकल लिहाज से निफ्टी दिसंबर महीने में बाजार को 25700-26700 की रेंज में कारोबार करने की उम्मीद है. इमीडिएट आधार पर 26280 के ऊपर फ्रेश खरीदारी आएगी. इमीडिएट आधार पर सपोर्ट 25870-25840 की रेंज में है. जानिए दिसंबर महीने के लिए टेक्निकल लिहाज से किन स्टॉक्स को ब्रोकरेज ने पिक किया है.
ब्रोकरेज की पहली पसंद Glenmark Pharma है और यह शेयर सवा फीसदी की तेजी के साथ 1944 रुपए पर बंद हुआ. इस स्टॉक को 1885 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह दी गई है. गिरावट आने पर 1836 रुपए की रेंज में ADD करना है. पिछले एक महीने से शेयर 1800-1900 की रेंज में कंसोलिडेट कर रहा था और अब ब्रेकआउट मिलने की उम्मीद है. ऐसे में यह रैली 1970/2070 रुपए तक जा सकता है. 1790 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 2286 रुपए और लो 1275 रुपए है.
ब्रोकरेज की दूसरी पसंद Bajaj Auto है और यह शेयर सवा फीसदी की गिरावट के साथ 9043 रुपए पर बंद हुआ. इस स्टॉक को 9090 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह दी गई है. गिरावट आने पर 8870 रुपए की रेंज में ADD करना है. तेजी में शेयर 9750 रुपए तक जा सकता है. 8700 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 9471 रुपए और लो 7088 रुपए है. बता दें कि शेयर ने 12774 रुपए का लाइफ हाई बनाने के बाद 7200 रुपए की रेंज तक करेक्ट हुआ था और अब रिवर्सल आया है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
