&format=webp&quality=medium)
सही लेवल पर एंट्री से निवेश करने पर अच्छे रिटर्न मिल सकते हैं. (File Image)
Technical Stocks To Buy: अगर आप अगले 3 से 6 महीनों में रिटर्न की तलाश में हैं, तो मौजूदा बाजार में कुछ ऐसे स्टॉक्स उभरकर सामने आ रहे हैं जहां टेक्निकल चार्ट्स मजबूत संकेत दे रहे हैं. ब्रोकरेज फर्म आईडीबीआई कैपिटल ने टेक्निकल चार्ट्स पर DIVISLAB और Bharti Airtel को पिक किया है. ब्रोकरेज फर्म ने इन दोनों शेयरों में खरीदारी की सलाह देते हुए 23% तक रिटर्न का अनुमान जताया है.
ब्रोकरेज के मुताबिक, Divis Lab में एक महत्वपूर्ण ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट दिया है, वहीं भारती एयरटेल अपने प्रमुख मूविंग एवरेज से रिकवरी दिखा रहा है, जो अगले 3-6 महीनों के लिए एक बेहतरीन निवेश अवसर की ओर इशारा करता है.
ये भी जरूर पढ़ें- एक महीने में 38% भागा ये डिफेंस स्टॉक! अब 43% रिटर्न के लिए ब्रोकरेज ने लगाया दांव
| स्टॉक | CMP | बाय रेंज | स्टॉप लॉस | टारगेट |
| DIVISLAB | ₹6505.35 | ₹6480-₹6400 | ₹5591 | ₹7390- ₹7900 |
| Bharti Airtel | ₹1886.05 | ₹1870 - ₹1830 | ₹1749 | ₹2000-₹2150 |
ब्रोकरेज आईडीबीआई कैपिटल रिसर्च के टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स एनालिस्ट क्षितिजा साल्वी ने फार्मा कंपनी Divis Laboratories पर खरीदारी की सलाह दी है. स्टॉक के लिए पहला टारगेट 7390 रुपए और दूसरा टारगेट 7900 रुपए दिया है. स्टॉप लॉस 5591 रुपए रखा है. 3 से 6 महीने में स्टॉक में 14 से 21% तक अपसाइड दिख सकता है. बीते एक महीने में शेयर 9.40% बढ़ चुका है.

टेक्निकल चार्ट क्या कहते हैं?
एक्सपर्ट के मुताबिक, वीकली चार्ट पर स्टॉक ने महत्वपूर्ण ट्रेंडलाइन के ऊपर ब्रेकआउट दिया है. हायर हाई स्ट्रक्चर बन रहा है जो अपट्रेंड जारी रहने के संकेत है. ₹5600 के आसपास मजबूत सपोर्ट जोन है. स्टॉक सभी प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है. RSI पॉजिटिव हो चुका है और मोमेंटम में सुधार आया है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
ब्रोकरेज आईडीबीआई कैपिटल रिसर्च के टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स एनालिस्ट देवेन मेहता ने दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) पर खरीद की सलाह दी है. स्टॉक के लिए पहला टारगेट 2000 रुपए और दूसरा टारगेट 2150 रुपए दिया है. स्टॉप लॉल 1749 रुपए रखा है. 3 से 6 महीने में स्टॉक में 6 से 14% तक अपसाइड की संभावना है. बीते एक महीने में स्टॉक 5.70% बढ़ा है.

टेक्निकल चार्ट क्या कहते हैं?
एक्सपर्ट के मुताबिक, वीकली चार्ट पर 100-वीक EMA के पास मजबूत सपोर्ट है. वहां से अच्छा बाउंस दिख रहा है जो खरीदारी का संकेत है. प्राइस डाउनवर्ड ट्रेंडलाइन रेजिस्टेंस के करीब है. इसमें ब्रेकआउट की संभावना है. RSI 47 के आसपास घूम रहा है, जो धीरे-धीरे पॉजिटिव ट्रेंड का संकेत है. 10-वीक EMA के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो शॉर्ट टर्म मजबूती का संकेत है.
ये भी जरूर पढ़ें- बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच ब्रोकरेज की पसंद बने ये 2 स्टॉक्स, जानें क्या हैं टारगेट और स्टॉप लॉस
(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस की नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)