HDFC सिक्योरिटीज के 4 टेक्निकल पिक्स! 10 से 60 दिनों के लिए बेहतरीन दांव, चार्ट पर दिखे ब्रेकआउट के संकेत

Technical Stocks to Buy: ब्रोकरेज एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक इंडेक्स अभी भी 5, 10, 20 और 50 डे EMA के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो मजबूत अपट्रेंड का संकेत देता है. नियर टर्म में 24,100 का स्तर मजबूत सपोर्ट के रूप में देखा जा रहा है.
HDFC सिक्योरिटीज के 4 टेक्निकल पिक्स! 10 से 60 दिनों के लिए बेहतरीन दांव, चार्ट पर दिखे ब्रेकआउट के संकेत

 (File Image)

Technical Stocks to Buy: ग्लोबल अनिश्चितता के बावजूद मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की. पॉजिटिव सेंटिमेंट और टेक्निकल मजबूती के बीच डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज ने 4 ऐसे स्टॉक्स की पहचान की है, जिनमें शॉर्ट-टर्म में बड़ा मुनाफा मिल सकता है.

ब्रोकरेज के मुताबिक, सोमवार को बाजार में ऊपरी स्तरों से आई गिरावट मुख्य रूप से प्रॉफिट बुकिंग लग रही है, क्योंकि निफ्टी हाल ही के 22,182 के स्विंग लो से करीब 10% उछल चुका है. इंडेक्स अभी भी 5, 10, 20 और 50 डे EMA के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो मजबूत अपट्रेंड का संकेत देता है. नियर टर्म में 24,100 का स्तर मजबूत सपोर्ट के रूप में देखा जा रहा है. वहीं, 24,571 के आसपास इमिडिएट रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है. कुल मिलाकर ट्रेंड पॉजिटिव है, गिरावट को फिलहाल खरीदारी के मौके के रूप में देखा जा सकता है.

HDFC Securities Short-Term Picks

  • Grasim Industries
  • UNO Minda
  • Balrampur Chini Mills
  • Kirloskar Pneumatic Company

Grasim Industries Share Price Target

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट गजेंद्र प्रभु ने Grasim Industries पर खरीद की सलाह दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक डेली चार्ट पर प्राइस मजबूत बुलिश कैंडल बना रहा है.

इंट्रा-डे चार्ट पर वैल्यूम में उछाल के चलते प्राइस में बढ़ोतरी हुई है. कीमत प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है. RSI पॉजिटिव संकेत के साथ बना हुआ है.

  • Grasim Industries
  • बाय रेंज: ₹2769 - ₹2782
  • ऐड ऑन डिप: ₹2714
  • स्टॉप लॉस: ₹2680
  • टारगेट प्राइस: ₹2900
  • अवधि: 15 दिन
Grasim Industries

UNO Minda Share Price Target

ब्रोकरेज एचडीएफसी सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी ने ऑटो कम्पोनेंट्स एंड इक्विपमेंट कंपनी UNO Minda पर ने खरीद की सलाह दी है.

एनालिस्ट के अनुसार साइडवेज कंसोलिडेशन के बाद स्टॉक प्राइस अब अपसाइड बांउस में शिफ्ट हो गया है. कीमत में बढ़त के साथ इंट्राडे चार्ट्स पर वॉल्यूम में उछाल भी देखा गया है. शॉर्ट टर्म ट्रेंड अब पॉजिटिव नजर आ रहा है.

इंट्राडे और डेली टाइमफ्रेम पर पॉजिटिव कैंडलस्टिक पैटर्न बनता दिख रहा है. मोमेंटम ऑसिलेटर भी तेजी का संकेत दे रहा है. कुल मिलाकर चार्ट पैटर्न बुलिश ट्रेंड की ओर इशारा कर रहा है, जहां लॉन्ग ट्रेड का मौका बन सकता है.

  • UNO Minda
  • बाय रेंज: ₹1132 - ₹1125
  • ऐड ऑन डिप: ₹1100
  • स्टॉप लॉस: ₹1075
  • टारगेट प्राइस: ₹1190
  • अवधि: 15 दिन
UNO Minda

Balrampur Chini Share Price Target

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट गजेंद्र प्रभु ने बलरामपुर चीनी मिल्स (Balrampur Chini Mills) पर खरीद की सलाह दी है. उनके मुताबिक कीमत एक मजबूत बुलिश कैंडल बना रही है. इंट्राडे चार्ट्स पर बढ़त के साथ वॉल्यूम में उछाल देखा गया है.

डेली चार्ट पर बुलिश ब्रेकआउट कन्फर्म हुआ है. स्टॉक मुख्य मूविंग एवरेजेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है. RSI भी पॉजिटिव सिग्नल दे रहा है. कुल मिलाकर सेटअप बुलिश ट्रेंड की ओर इशारा कर रहा है.

  • Balrampur Chini Mills
  • बाय रेंज: ₹507-₹513
  • ऐड ऑन डिप: ₹492
  • स्टॉप लॉस: ₹483
  • टारगेट प्राइस: ₹540
  • अवधि: 10 दिन
balramupu chini mills

Kirloskar Pneumatic Company Share Price Target

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट विनय रजानी ने Kirloskar Pneumatic Company में खरीद सलाह दी है. एनालिस्ट के मुताबिक वीकली चार्ट पर डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन का ब्रेकआउट देखने को मिला है.


कीमत में तेजी के साथ वॉल्यूम में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वीकली RSI 50 के ऊपर बना हुआ है. वीकली MACD इक्विलिब्रियम और सिग्नल लाइन के ऊपर पहुंच चुका है. स्टॉक महत्वपूर्ण मूविंग एवरेज रेजिस्टेंस के ऊपर है. कुल मिलाकर सेटअप मजबूत बुलिश ट्रेंड की ओर इशारा करता है, जहां आगे तेजी की संभावना बनी हुई है.

  • KIRLPNU
  • बाय रेंज: ₹1328-₹1345
  • ऐड ऑन डिप: ₹1205
  • स्टॉप लॉस: ₹1180
  • पहला टारगेट: ₹1488
  • दूसरा टारगेट: ₹1528
  • अवधि: 60 दिन
Kirloskar Pneumatic

(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस की नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source