&format=webp&quality=medium)
(File Image)
Technical Stocks to Buy: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को मजबूत क्लोजिंग दी. बाजार में बढ़त के बीच दिग्गज ब्रोकरेज हाउस एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने अगले 45 से 60 दिनों के लिए 'शॉर्ट-टर्म जैकपॉट' शेयर चुने हैं. ब्रोकरेज के मुताबिक टेक्निकल चार्ट ये 3 शेयर निवेशकों को 20% तक का रिटर्न दे सकते हैं. अगर आप कम समय के लिए पैसा लगाना चाहते हैं, तो इन शेयरों की चाल पर नजर रखना फायदेमंद हो सकता है.
मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी शानदार बढ़त के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 753 अंक चढ़कर 79,273 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 212 अंकों की तेजी के साथ 24,576 पर क्लोज हुआ.
HDFC Securities 3 Technical Picks
1. Jubilant FoodWorks
2. NLC India
3. Sobha Ltd
| स्टॉक | CMP | Buying Range (₹) | Add on Dip (₹) | SL (₹) | 1st Target (₹) | 2nd Target (₹) |
| JUBLFOOD | 472.10 | 469-473 | 444 | 435 | 507 | 525 |
| NLC India | 299.70 | 306-301.65 | 287 | 278 | 332 | 355 |
| Sobha | 1369.95 | 1363-1390 | 1295 | 1254 | 1500 | 1570 |
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट विजय रजानी के मुताबिक, स्टॉक प्राइस ने डेली चार्ट पर इनवर्टेड हेड एंड शोल्डर पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है. प्राइस में तेजी के साथ वॉल्यूम में भी बढ़ोतरी देखी गई है. स्टॉक ने लंबे समय बाद 20 DEMA रेजिस्टेंस को पार कर लिया है.
डेली RSI 50 के ऊपर बना हुआ है, जबकि डेली MACD इक्विलिब्रियम और सिग्नल लाइन के ऊपर पहुंच गया है. 10 अप्रैल 2026 को खत्म वीकेंड में स्टॉक ने लॉन्ग-लेग्ड डोजी कैंडल बनाई है. कुल मिलाकर सेटअप बुलिश संकेत दे रहा है, जहां आगे तेजी की संभावना बनी हुई है.
ये भी जरूर पढ़ें- HDFC सिक्योरिटीज के 4 टेक्निकल पिक्स! 10 से 60 दिनों के लिए बेहतरीन दांव, चार्ट पर दिखे ब्रेकआउट के संकेत

एक्सपर्ट ने JUBLFOOD को 469-473 रुपए की रेंज में खरीद की सलाह दी है. स्टॉक के लिए 435 रुपए का स्टॉप लॉस रखा है. स्टॉक के लिए पहला टारगेट 507 रुपए और दूसरा टारगेट 525 रुपए दिया है. 444 रुपए पर ऐड ऑन डिप की सिफारिश की है. स्टॉक में आगे 15% तक अपसाइड की संभावना है.
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट Nagaraj Shetti ने नवरत्न पीएसयू NLC India पर खरीद की सलाह दी है. एक्सपर्ट के मुताबिक, स्टॉक में वीकली टाइमफ्रेम चार्ट में इस हफ्ते तक सस्टेनेबल अपट्रेंड देखने को मिल रहा है.
डेली और वीकली चार्ट पर हायर टॉप्स और हायर बॉटम्स का बुलिश पैटर्न बना हुआ है. स्टॉक प्राइस फिलहाल पिछले स्विंग हाई के ऊपर ब्रेकआउट की कोशिश कर रहा है. हालिया तेजी के साथ इंट्राडे वॉल्यूम में उछाल भी देखा गया है. डेली और वीकली RSI दोनों पॉजिटिव ट्रेंड का संकेत दे रहे हैं. कुल मिलाकर चार्ट स्ट्रक्चर बुलिश नजर आ रहा है, जहां यह स्टॉक पोजिशनल ट्रेडिंग के लिए अच्छा मौका दे सकता है.

एक्सपर्ट ने 306-301.65 रुपए की रेंज में शेयर को खरीदने की सलाह दी है और 287 रुपए पर ऐड ऑन डिप की राय है. स्टॉक के लिए 278 रुपए का स्टॉप लॉस रखा है. स्टॉक के लिए पहला टारगेट 332 रुपए और दूसरा टारगेट 355 रुपए तय किया है. इसमें 60 दिनों का नजरिया रखना है. करंट प्राइस से स्टॉक में 18% तक अपसाइड दिख सकता है.
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट गजेंद्र प्रभु ने Sobha Ltd पर खरीद की सलाह दी है. स्टॉक को 1363-1390 रुपए के दायरे में खरीदने की राय है. 1295 रुपए का ऐड ऑन डिप है. स्टॉप ल़ॉस 1254 रुपए रखा है. स्टॉक के लिए दो टारगेट दिए हैं- पहला 1500 रुपए और दूसरा 1570 रुपए. स्टॉक में आगे 20% तक का अपसाइड दिख सकता है.

एक्सपर्ट के मुताबिक, डेली चार्ट पर प्राइस मजबूत बुलिश कैंडल बना रहा है. वॉल्यूम में उछाल के साथ प्राइस में बढ़त दिखी. चार्ट पर एक बुलिश ब्रेकआउट बना है. स्टॉक प्राइस शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जैसे 21 डे और 50 डे EMAs. डेली चार्ट पर MACD और RSI जैसे मोमेंटम इंडिकेटर्स बुलिश है.
(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस की नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)