&format=webp&quality=medium)
ब्रोकरेज का मानना है कि ये शेयर आने वाले समय में निवेशकों को बेहतर रिटर्न दे सकते हैं. (प्रतीकात्मक फोटो: AI/Chatgpt)
Stocks to Buy: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को सुस्ती का माहौल देखने को मिल रहा है और निफ्टी 23700 के आसपास ट्रेड कर रहा है. कमजोर सेंटीमेंट के बीच बाजार में स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन बना हुआ है. ऐसे माहौल में Jainam ब्रोकिंग के रिसर्च हेड- रिटेल ब्रोकिंग हिमांशु गुप्ता ने मजबूत टेक्निकल सेटअप वाले 3 शेयर चुने हैं, जिनके चार्ट पर बुलिश ब्रेकआउट, मजबूत वॉल्यूम और तेजी के संकेत दिखाई दे रहे हैं. उनका मानना है कि ये शेयर आने वाले समय में निवेशकों को बेहतर रिटर्न दे सकते हैं.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
हिमांशु गुप्ता ने एक्लप्लोसिव बनाने वाली कंपनी प्रीमियर एक्सप्लोसिव (Premier Explosives) पर खरीद की सलाह दी है. स्टॉक के लिए ₹545-₹540 की रेंज में खरीद सकते हैं. 494 रुपए स्टॉप लॉस के साथ 660 रुपए का टारगेट तय किया है. इसमें आगे 25 फीसदी तक अपसाइड की संभावना है.
टेक्निकल चार्ट क्या दे रहे संकेत?
ये भी जरूर पढ़ें- 3 महीने में निचले स्तर से 92% चढ़ा ये स्टॉक! आज अमेरिका से आई बड़ी खबर, ₹700 करोड़ का ऑर्डर मिला, रखें नजर
एक्सपर्ट ने प्राइवेट सेक्टर के RBL Bank पर BUY रेटिंग दी है. ₹336-₹332 की रेंज में खरीदारी करनी है. स्टॉक के लिए 390 रुपए का टारगेट दिया है और 308 रुपए का स्टॉप लॉस रखा है. इसमें निवेशकों को 16 फीसदी तक रिटर्न मिल सकते हैं.
टेक्निकल चार्ट क्या कहता है?
ये भी जरूर पढ़ें- गर्मी के मौसम में कमाल कर सकता है दिग्गज AC कंपनी का शेयर, 5 में 4 ब्रोकरेज ने दी BUY की सलाह
| स्टॉक | रेटिंग | खरीदारी जोन | टारगेट | स्टॉप लॉस |
| प्रीमियर एक्सप्लोसिव | BUY | ₹545-₹540 | ₹660 | ₹494 |
| आरबीएल बैंक | BUY | ₹336-₹332 | ₹390 | ₹308 |
| वनसोर्स स्पेशियलिटी फार्मा | BUY | ₹1800-₹1790 | ₹2020 | ₹1708 |
फार्मा कंपनी OneSource Specialty Pharma पर हिमांशु गुप्ता ने खरीदारी की सिफारिश की है. स्टॉक के लिए 1708 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 2020 रुपए का टारगेट तय किया है. 1800-1790 की रेंज में खरीद कर सकते हैं. इसमें 9 फीसदी तक अपसाइड दिख सकता है.
चार्ट क्या कर रहा इशारा?
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस की नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)