टेक्निकल इंडिकेटर्स दे रहे BUY सिग्नल, ब्रोकरेज को दिखा इन 3 शेयरों में बड़ा ब्रेकआउट; नोट करें TGT-SL डीटेल

Technical Stocks to BUY: बाजार में गिरावट है और निफ्टी 25700 के नीचे कारोबार कर रहा है. ब्रोकरेज फर्म सिस्टमैटिक्स ने टेक्निकल आधार पर Bharat Dynamics, IndusInd Bank और Indus Towers को पिक किया है. जानिए चार्ट पर क्या टारगेट और स्टॉपलॉस नजर आ रहा है.
टेक्निकल इंडिकेटर्स दे रहे BUY सिग्नल, ब्रोकरेज को दिखा इन 3 शेयरों में बड़ा ब्रेकआउट; नोट करें TGT-SL डीटेल

Systematix Technical Stocks.

Technical Stocks to BUY: बाजार में इस समय बड़े मूव का अभाव दिख रहा है और निफ्टी 70 अंकों की गिरावट के साथ फिर से 25700 के नीचे कारोबार कर रहा है. इस समय स्टॉक स्पेसिफिक मूवमेंट पर फोकस करने की जरूरत है. डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म सिस्टमैटिक्स ने टेक्निकल सेट-अप के आधार पर 3 स्टॉक्स को पिक किया है. इन स्टॉक्स में अपट्रेंड देखा जा रहा है और पोजिशनल निवेशकों के लिए मौका बन रहा है. जानिए टारगेट-स्टॉपलॉस समेत पूरी डीटेल.

1. Bharat Dynamics
2. IndusInd Bank
3. Indus Towers

ओवरऑल बाजार के हाल की बात करें तो Q3 रिजल्ट सीजन उम्मीद से थोड़ा बेहतर नजर आ रहा है. FIIs की वापसी के संकेत मिल रहे हैं. DII की लगातार खरीदारी जारी है. मैक्रो स्टैबिलिटी नजर आ रही है. जियो पॉलिटिकल इवेंट्स थोड़े कम एक्टिव हैं. अमेरिका के साथ ट्रेड डील हो चुका है. ऐसे में नियर टर्म में ग्लोबल मार्केट का असर घरेलू बाजार पर दिखेगा. AI को लेकर किसी तरह का अपडेट, खासकर आईटी सेक्टर पर डायरेक्ट असर डालेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

Bharat Dynamics Share Price Target

Bharat Dynamics का शेयर एक चौथाई फीसदी तेजी के साथ 1265 रुपए पर कारोबार कर रहा है. ब्रोकरेज ने इस स्टॉक को कैश में 1262-1258 रुपए की रेंज में खरीदने और एक्यूमुलेट की सलाह दी है. अपट्रेंड जारी रहने पर पहला टारगेट 1300 रुपए और दूसरा टारगेट 1340 रुपए का दिया गया है. ट्रेंड रिवर्स होने पर 1220 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 2096 रुपए और लो 909 रुपए है. साल 2026 में शेयर ने अब तक 1594 रुपए का हाई और 1227 रुपए का लो बनाया है. वहीं, फरवरी महीने में अब तक शेयर ने 1522 रुपए का हाई और 1227 रुपए का लो बनाया है.

  • Bharat Dynamics
  • CMP- 1265 रुपए
  • खरीदारी- 1262-1258 रुपए
  • पहला टारगेट- ₹1300
  • दूसरा टारगेट- ₹1340
  • स्टॉपलॉस डीटेल- ₹1220
  • फरवरी महीने का H/L- ₹1522/₹1227
  • 2026 का H/L- ₹1594/₹1227

Bharat Dynamics में खरीदारी क्यों?

डेली चार्ट पर शेयर ने पिछले दो सेशन से स्ट्रॉन्ग बुलिश कैंडल बनाया है जो निचले स्तर पर बायर्स की वापसी की तरफ इशारा करता है. लॉन्ग टर्म ट्रेंडलाइन सपोर्ट 1232 रुपए का है जिसे लगातार होल्ड किया जा रहा है. सपोर्ट जोन के पास आने के बाद शेयर में अच्छी खरीदारी देखी गई जो अपट्रेंड स्ट्रक्चर को सपोर्ट करता है. मोमेंटम इंडिकेटर्स RSI भी पॉजिटिव डायवर्जेंस दिखा रहा है.

IndusInd Bank Share Price Target

IndusInd Bank का शेयर करीब एक फीसदी की गिरावट के साथ 935 रुपए पर कारोबार कर रहा है. ब्रोकरेज ने इस स्टॉक को कैश में 932-928 रुपए की रेंज में खरीदने और एक्यूमुलेट की सलाह दी है. अपट्रेंड जारी रहने पर पहला टारगेट 970 रुपए और दूसरा टारगेट 1010 रुपए का दिया गया है. ट्रेंड रिवर्स होने पर 890 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 1062 रुपए और लो 605 रुपए है. साल 2026 में शेयर ने अब तक 962 रुपए का हाई और 851 रुपए का लो बनाया है. वहीं, फरवरी महीने में अब तक शेयर ने 960 रुपए का हाई और 863 रुपए का लो बनाया है.

  • IndusInd Bank
  • CMP- 935 रुपए
  • खरीदारी- 932-928 रुपए
  • पहला टारगेट- ₹970
  • दूसरा टारगेट- ₹1010
  • स्टॉपलॉस डीटेल- ₹890
  • फरवरी महीने का H/L- ₹960/₹863
  • 2026 का H/L- ₹962/₹851

IndusInd Bank में खरीदारी क्यों?

टेक्निकल चार्ट पर शेयर 6 महीने के कप एंड हैंडल पैटर्न को 893 रुपए के करीब ब्रेक किया है. ब्रेकआउट के बाद शेयर में हेल्दी कंसोलिडेशन देखा जा रहा है और यह 20 DMA 911 रुपए के आसपास अपना बेस बना रहा है. ट्रेंड मजबूती का है और बायर्स इंटरेस्ट देखा जा रहा है. करेक्शन के बाद अब शेयर के अपट्रेंड में बने रहने की उम्मीद है. ऐसे में पोजिशनल निवेशकों के लिए मौका है.

Indus Towers Share Price Target

Indus Towers का शेयर करीब एक फीसदी की मजबूती के साथ 476 रुपए पर कारोबार कर रहा है. ब्रोकरेज ने इस स्टॉक को कैश में 467-460 रुपए की रेंज में खरीदने और एक्यूमुलेट की सलाह दी है. अपट्रेंड जारी रहने पर पहला टारगेट 495 रुपए और दूसरा टारगेट 527 रुपए का दिया गया है. ट्रेंड रिवर्स होने पर 435 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 478 रुपए और लो 312 रुपए है. साल 2026 में शेयर ने अब तक 477 रुपए का हाई और 401 रुपए का लो बनाया है.

  • Indus Towers
  • CMP- 476 रुपए
  • खरीदारी- 467-460 रुपए
  • पहला टारगेट- ₹495
  • दूसरा टारगेट- ₹527
  • स्टॉपलॉस डीटेल- ₹435
  • फरवरी महीने का H/L- ₹477/₹418
  • 2026 का H/L- ₹477/₹401

Indus Towers में खरीदारी क्यों?

फरवरी महीने में अब तक शेयर करीब 7% की तेजी दिखा चुका है. पिछले छह महीनों में शेयर 312 रुपए के लो से अब तक 52% की मजबूती दिखा चुका है. यह रोबस्ट एक्यूमुलेशन और लॉन्ग टर्म स्ट्रेंथ को दिखाता है. 455 रुपए के लेवल से शेयर ने कप एंड हैंडल पैटर्न को ब्रेक किया है. यह पैटर्न का ब्रेक लॉन्ग टर्म स्ट्रक्चरल अपट्रेंड की तरफ इशारा करता है. मोमेंटम इंडिकेटर्स RSI डेली, वीकली और मंथली चार्ट पर अपट्रेंड में है जो पॉजिटिविटी बने रहने की तरफ इशारा करता है. ऐसे में पोजिशनल निवेशकों के लिए मौका है.

कंक्लूजन

बाजार में इस समय बड़े ट्रिगर का अभाव है ऐसे में सेलेक्टेड स्टॉक्स पर फोकस करने की जरूरत है. नियर टर्म में बाजार ग्लोबल मार्केट की चाल, ग्लोबल इवेंट्स, AI को लेकर अपडेट्स, इंटरेस्ट रेट साइकिल जैसे फैक्टर्स से प्रभावित होंगे. साइकोलॉजिकल लिहाज से निफ्टी के लिए 26000 का लेवल काफी महत्वपूर्ण है. इसे पार करने के बाद ही बायर्स का जोश हाई होगा. 25500 नियर टर्म में क्रूशियल सपोर्ट की तरह काम करेंगे.

Disclaimer
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6