चार्ट दे रहा खरीदारी का सिग्नल, इन 2 स्टॉक्स में तगड़ी तेजी की उम्मीद, जानें ब्रोकरेज का TGT-SL डीटेल

Technical Stocks to BUY: टेक्निकल चार्ट Aurobindo Pharma और JSW Steel के शेयर में तेजी की तरफ इशारा कर रहा है. ब्रोकरेज फर्म निर्मल बंग ने इन दोनों स्टॉक्स को अप्रैल महीने के लिए टेक्निकल पिक के रूप में चुना है.
चार्ट दे रहा खरीदारी का सिग्नल, इन 2 स्टॉक्स में तगड़ी तेजी की उम्मीद, जानें ब्रोकरेज का TGT-SL डीटेल

2 अप्रैल को निफ्टी 22713 पर बंद हुआ.

Technical Stocks to BUY: शेयर बाजार में इस समय जबरदस्त हलचल है. हलचल के बीच अप्रैल का महीना निवेशकों के लिए मौके और चुनौतियां दोनों लेकर आया है. निफ्टी इस समय 22713 पर अपने क्रूशियल लेवल के करीब है. ब्रोकरेज फर्म निर्मल बंग ने डेटा और चार्ट का ऐनालिसिस करने के बाद टेक्निकल आधार पर 2 स्टॉक्स को पिक किया है. इस आर्टिकल में हम उन दोनों जैकपॉट स्टॉक्स के बारे में जानेंगे और एक्सपर्ट्स से जानेंगे कि किस लेवल के बाद बाजार का गेम प्लान बदल सकता है.

निर्मल बंग PICKS

Add Zee Business as a Preferred Source
स्टॉक का नाम(CMP)खरीदारी की रेंज (Buy/Add)टारगेट प्राइसस्टॉपलॉस(Upside)
Aurobindo Pharma₹1335₹1335 - ₹1295₹1520₹124514%
JSW Steel₹1141₹1141 - ₹1110₹1280₹107012%

आइए पहले दोनों स्टॉक्स के बार में एक-एक कर डीटेल जानते हैं.

Aurobindo Pharma के लिए टारगेट-स्टॉपलॉस

अरविंदो फार्मा का शेयर BSE पर 2 अप्रैल को 1335 रुपए पर बंद हुआ था. इस भाव पर खरीदने की सलाह है. अगर गिरावट आती है तो 1295 रुपए के आसपास और जोड़ सकते हैं. टेक्निकल लिहाजसे 1520 रुपए का टारगेट है जबकि 1245 रुपए का स्टॉपलॉस दिया गया है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 2, दो हफ्ते में 7% और एक महीने में 10% से अधिक तेजी आई है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 1359 रुपए और लो 994 रुपए है.

  • Aurobindo Pharma
  • CMP- ₹1335
  • इस भाव पर खरीदें
  • ₹1295 पर ADD करें
  • टारगेट- ₹1520
  • स्टॉपलॉस- ₹1245

टेक्निकल ऐनालिसिस क्या कहता है?

  • मंथली चार्ट पर शेयर ने डिसेंडिंग ट्राएंग फॉर्मेशन को ब्रेक किया है
  • स्टॉक ने 1016 रुपए के सपोर्ट से डबल बॉटम ब्रेकआउट भी दिया है
  • यह शेयर 50-200 DMA के ऊपर ट्रेड कर रहा जो मीडियम टर्म अपट्रेंड दिखाता है
  • मोमेंटम इंडिकेटर्स RSI भी शेयर में लगातार अपट्रेंड की तरफ इशारा कर रहा

अप्रैल का महीना Aurobindo Pharma के लिए हिस्टोरिकली पॉजिटिव रहा है. पिछले 18 सालों में 14 बार इसने पॉजिटिव रिटर्न दिया है और औसत रिटर्न 13.7% है. पिछले तीन साल से लगातार इसने पॉजिटिव रिटर्न दिया है. ऐसे में इस साल भी यह पॉजिटिव रिटर्न दे सकता है.

JSW Steel के लिए टारगेट-स्टॉपलॉस

JSW स्टील का शेयर BSE पर 2 अप्रैल को 1141 रुपए पर बंद हुआ था. इस भाव पर खरीदने की सलाह है. अगर गिरावट आती है तो 1110 रुपए के आसपास और जोड़ सकते हैं. टेक्निकल लिहाज से 1280 रुपए का टारगेट है जबकि 1070 रुपए का स्टॉपलॉस दिया गया है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में -1.3, दो हफ्ते में 1% और एक महीने में -10% का निगेटिव रिटर्न दिया है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 1285 रुपए और लो 907 रुपए है.

  • JSW Steel
  • CMP- ₹1141
  • इस भाव पर खरीदें
  • ₹1110 पर ADD करें
  • टारगेट- ₹1280
  • स्टॉपलॉस- ₹1070

टेक्निकल ऐनालिसिस क्या कहता है?

  • शेयर ने 1115-1180 रुपए के दायरे में लंबा कंसोलिडेशन किया है
  • शेयर बुलिश राइजिंग चैनल में हायर टॉप हायर बॉटम फार्मेशन बना रहा है
  • पिछले एक साल में कई बार शेयर ने 200 DMA से रिवर्स लिया है
  • मोमेंटम इंडिकेटर RSI 50 के ऊपर है जो डिमांड मोमेंटम सपोर्ट करता है

अप्रैल का महीने JSW Steel के लिए हिस्टोरिकली पॉजिटिव रहा है. पिछले 18 सालों में 14 बार इसने पॉजिटिव रिटर्न दिया है और औसत रिटर्न 13% है. वैसे 2025 के अप्रैल में इस स्टॉक ने -3.15% का निगेटिव रिटर्न दिया था.

बाजार के लिए इस समय सबसे बड़ा ट्रिगर ईरान युद्ध है. युद्ध को लेकर किसी भी पॉजिटिव खबर से बड़ी रिकवरी आएगी. विदेशी निवेशकों की वापसी का बाजार को इंतजार है. अगले हफ्ते से Q4 रिजल्ट सीजन की भी शुरुआत होने जा रही है. आने वाले समय में ये सारे फैक्टर्स बाजार की दिशा और दशा प्रभाविक करेंगे.

बाजार को प्रभावित करने वाले 5 प्रमुख फैक्टर्स

  • ईरान-इजरायल युद्ध बाजार के लिए सबसे बड़ा फैक्टर है
  • युद्ध के कारण क्रूड में तेजी है, यह बड़ा निगेटिव फैक्टर है
  • FIIs की भारी बिकवाली, रुपए में गिरावट से बिकवाली तेज
  • रुपए में 12 सालों की सबसे बड़ी मजबूती, इससे सेंटिमेंट सुधरेगा
  • अगले हफ्ते से Q4 अर्निंग सीजन की शुरुआत होने वाली है

रिकवरी के लिए इन लेवल्स को पार करना जरूरी है

  • SBI सिक्योरिटीज ने कहा कि बाजार में रिकवरी के लिए 22900-23000 का लेवल पार करना जरूरी है
  • अगर निफ्टी 23000 के ऊपर मजबूती से टिकता है तो बायर्स हावी होंगे और रिकवरी आने का चांस हाई होगा
  • 23000 का लेवल पार करने के बाद निफ्टी 23300 और फिर 23500 के स्तर तक जा सकता है

इन लेवल्स के नीचे आएगी और बड़ी गिरावट

  • इमीडिएट आधार पर 22400-22350 का जोन निफ्टी के लिए मजबूत सपोर्ट की तरह काम कर रहा है
  • अगर निफ्टी 22350 के नीचे फिसलता है तो फिर से गिरावट के दौर की शुरुआत हो सकती है
  • इसके नीचे 22200 तक फिसल सकता है निफ्टी, फिर 22000 का साइकोलॉजिकल लेवल होगा महत्वपूर्ण

(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Aurobindo Pharma में खरीदारी का सही लेवल क्या दिया है?

₹1335 पर खरीदें और गिरावट में ₹1295 के आसपास और जोड़ सकते हैं.

Q2 Aurobindo Pharma का टारगेट और स्टॉपलॉस क्या है?

टारगेट ₹1520 और स्टॉपलॉस ₹1245 रखा गया है.

Q3 JSW Steel में एंट्री और एग्जिट के लेवल क्या हैं?

₹1141 पर खरीदें और ₹1110 के आसपास गिरावट में जोड़ें.

Q4 JSW Steel के लिए टेक्निकल टारगेट और स्टॉपलॉस क्या है?

टारगेट ₹1280 और स्टॉपलॉस ₹1070 है.

Q5 भारतीय शेयर बाजार के लिए इस समय सबसे बड़े ट्रिगर क्या हैं?

ईरान-इजरायल तनाव, क्रूड की कीमत, FII फ्लो, रुपए की चाल और Q4 रिजल्ट सीज

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6