आपके पोर्टफोलियो में हैं ये 2 शेयर तो खुश हो जाइए! चार्ट दे रहा है जबरदस्त ब्रेकआउट का सिग्नल

Stock to Buy: टेक्निकल संकेतों के आधार पर इन स्टॉक्स में मौजूदा स्तरों से 13 से 21% तक अपसाइड की संभावना है.
आपके पोर्टफोलियो में हैं ये 2 शेयर तो खुश हो जाइए! चार्ट दे रहा है जबरदस्त ब्रेकआउट का सिग्नल

TECHNICAL STOCK PICK: भारतीय शेयर बाजार के लिए आने वाला हफ्ता काफी अहम रहने वाला है. तिमाही नतीजे, आईपीओ और भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर अपटेड से बाजार की चाल प्रभावित होगी. शेयर बाजार में दो स्टॉक्स ऐसे हैं जो टेक्निकल चार्ट्स पर मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहे हैं. इनमें SRF और Biocon शामिल हैं.टेक्निकल संकेतों के आधार पर इन स्टॉक्स में मौजूदा स्तरों से 13 से 21% तक अपसाइड देखने को मिल सकते हैं.

1. Biocon: 'कप एंड हैंडल' ब्रेकआउट से तेजी का संकेत

ब्रोकिंग फर्म निर्मल बंग के मुताबिक, हेल्थकेयर और बायोफार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी Biocon के शेयर में टेक्निकल चार्ट्स पर एक मजबूत Cup and Handle पैटर्न ब्रेकआउट देखा गया है. यह फॉर्मेशन आमतौर पर एक बुलिश कंटीन्यूएशन पैटर्न माना जाता है, जो बताता है कि स्टॉक अब ऊपर की ओर नई रैली के लिए तैयार है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Biocon के शेयर ने 61.8% गोल्डन रेश्यो के पास ₹337–₹373 के बीच मजबूत बेस बनाया है. यह जोन अब स्टॉक के लिए प्रमुख सपोर्ट का काम कर रहा है.वर्तमान में स्टॉक अपने 50, 100 और 200 डे मूविंग एवरेज (DMA) से ऊपर ट्रेड कर रहा है, जिससे लॉन्ग-टर्म स्ट्रक्चर पॉजिटिव बना हुआ है. इसके अलावा, RSI 60 से ऊपर ट्रेड कर रहा है और लगातार ऊपर की ओर जा रहा है, जो बढ़ते मोमेंटम को दर्शाता है.

biocon

स्टॉक के लिए टारगेट

टेक्निकल इंडिकेटर्स के अनुसार, निवेशक Biocon को ₹373.6 के स्तर पर खरीद सकते हैं. अगर स्टॉक में हल्की गिरावट आए, तो ₹358 के स्तर पर और जोड़ सकते हैं. टारगेट प्राइस ₹420 रखा गया है, जबकि स्टॉप लॉस ₹345 का सुझाव दिया गया है. इसमें 13% तक अपसाइड की उम्मीद है.

BIOCONBUY420345
SRFBUY3,5402,840

2. SRF: मजबूत ट्रेंड लाइन सपोर्ट

ब्रोकरेज के अनुसार, केमिकल और इंडस्ट्रियल स्पेशलिटी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी SRF Ltd के शेयर में तेजी की उम्मीद जताई जा रही है. टेक्निकल एनालिसिस के अनुसार, यह स्टॉक अपने राइजिंग ट्रेंड लाइन और पिछले कंसोलिडेशन लेवल्स से मजबूत सपोर्ट ले रहा है. इसका मतलब है कि SRF फिलहाल मजबूत टेक्निकल पोजिशन में है और यहां से ऊपर की ओर मूवमेंट की संभावना बढ़ गई है.

दिलचस्प बात यह है कि SRF का चार्ट अपने 61.8% गोल्डन रेश्यो (Fibonacci Retracement) के पास कई बार बेस बना चुका है. यह स्तर लगभग ₹2126.85 (लो) से ₹3325 (हाई) के बीच आता है. ऐसे में यह जोन पॉजिटिव डिमांड दिखा रहा है और खरीदारी के लिए मजबूत सपोर्ट स्तर बन गया है.

srf

लॉन्ग टर्म इंडिकेटर्स भी तेजी का संकेत दे रहे हैं- स्टॉक 50, 100 और 200-डे मूविंग एवरेज (DMA) से ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो बुलिश सेंटिमेंट की पुष्टि करता है. साथ ही, ADX में +DI और -DI का पॉजिटिव क्रॉसओवर देखा गया है. इसका मतलब है कि स्टॉक में पॉजिटिव मोमेंटम जारी है और आने वाले दिनों में मजबूत तेजी देखने को मिल सकती है.

टारगेट प्राइस

निवेशक SRF को ₹3013 के स्तर पर खरीद सकते हैं. अगर स्टॉक नीचे आता है तो ₹2940 के आसपास और खरीदारी की जा सकती है. टारगेट प्राइस ₹3540 रखा गया है, जबकि स्टॉप लॉस ₹2840 रखा है. इसमें 21% अपसाइड की संभावना है.

FAQs


Q1. बायोकॉन पर क्या सिफारिश है और इसका लक्ष्य क्या है?
सिफारिश BUY की है. इसके लिए टारगेट प्राइस ₹420 और स्टॉप लॉस ₹345 तय किया गया है.

Q2. बायोकॉन में खरीदारी की मुख्य तकनीकी वजह क्या है?
मुख्य वजह इसके डेली चार्ट पर 'कप एंड हैंडल' फॉर्मेशन से ब्रेकआउट है, जो तेजी के रुझान की पुष्टि करता है.

Q3. एसआरएफ पर क्या सिफारिश है और इसका टारगेट क्या है?
सिफारिश BUY की है. इसके लिए टारगेट प्राइस ₹3540 और स्टॉप लॉस ₹2840 दिया गया है.

Q4. एसआरएफ में खरीदारी का मुख्य आधार क्या है?
स्टॉक अपनी बढ़ती ट्रेंड लाइन और पिछले कंसोलिडेशन स्तरों से मजबूत सपोर्ट प्राप्त कर रहा है.

Q5. एसआरएफ में एडीएक्स (ADX) क्या संकेत दे रहा है?
एवरेज डायरेक्शनल इंडेक्स (ADX 14) ने +DI और -DI के बीच एक सकारात्मक क्रॉसओवर का संकेत दिया है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6