&format=webp&quality=medium)
निफ्टी 23800 के ऊपर कारोबार कर रहा है. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)
Technical Pick: गुरुवार को शेयर बाजार की शानदार शुरुआत हुई और निफ्टी 171 अंक मजबूत होकर 23830 पर खुला. ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत और क्रूड में नरमी के कारण बाजार की गरमी बढ़ी हुई है. इस रिकवरी वाले बाजार में ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने टेक्निकल आधार पर Coforge और Manappuram Finance को पिक किया है. जानिए इन दोनों स्टॉक्स के लिए क्या टारगेट दिए गए हैं.
मोतीलाल ओसवाल टेक्निकल PICKS
| स्टॉक का नाम | CMP | टेक्निकल टारगेट | संभावित रिटर्न | मई महीने का रिटर्न | मई महीने का हाई/लो |
| Coforge Ltd | ₹1408 | ₹1,535 | 10% | 18% | ₹1448 / ₹1147 |
| Manappuram Finance | ₹322 | ₹352 | 9% | 9.50% | ₹325 / ₹292 |
कोफोर्ज लिमिटेड का शेयर इस समय BSE पर 1408 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है. मोतीलाल ओसवाल ने इसके लिए टेक्निकल आधार पर 1535 रुपए का टारगेट दिया है. यह करीब 9-10% का पोटेंशियल रिटर्न दिखाता है. पिछले एक हफ्ते में इस शेयर में करीब 11% की तेजी आई है जबकि मई महीने में अब तक शेयर ने 18% का रिटर्न दिया है. इस महीने में शेयर ने 1448 रुपए का हाई और 1147 रुपए का लो बनाया है.
रुपए में गिरावट के कारण सभी आईटी स्टॉक्स में इस समय तेजी देखी जा रही है. पिछले एक हफ्ते में NIFTY IT इंडेक्स में 6.6% की मजबूती आई है जबकि इस साल अब तक नेट आधार पर इंडेक्स -23% टूटा है. आईटी स्टॉक्स इस समय एक्शन में बने हुए हैं. ब्रोकरेज ने फंडामेंटल आधार पर कोफोर्ज के लिए 1800 रुपए का टारगेट दिया है.
ये भी पढ़ें: 3 सेशन में 25% उछला ये Defence Stock, लाइफ हाई पर कर रहा ट्रेड; जानें सुपर रैली के 5 बड़े ट्रिगर
Coforge का शेयर 1408 रुपए पर है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 1994 रुपए और लो 1008 रुपए है जो इसने मार्च 20026 में बनाया था. पिछले दो महीने में शेयर में निचले स्तर से करीब 40% की रिकवरी आई है.
मण्णपुरम फाइनेंस का शेयर इस समय 322 रुपए पर कारोबार कर रहा है. मोतीलाल ओसवाल ने टेक्निकल लिहाज से 352 रुपए का टारगेट दिया है. यह करीब 9% का रिटर्न है. पिछले एक हफ्ते में शेयर ने 3.5% का रिटर्न दिया है जबकि मई महीने में अब तक शेयर ने 9.5% का रिटर्न दिया है. इस महीने में शेयर ने 325 रुपए का हाई और 292 रुपए का लो बनाया है.
Manappuram Finance के शेयर ने आज के सेशन में ही 325 रुपए का लाइफ हाई बनाया और पिछले एक महीने में शेयर ने करीब 15% का रिटर्न दिया है. गोल्ड की कीमत में तेजी के कारण गोल्ड फाइनेंसिंग कंपनियों के शेयर का जोश हाई नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें: सुदीप शाह ने चुने 3 शेयर जिनपर इंस्टीट्यूशनल निवेशकों का भी है बड़ा भरोसा, 57% तक ओनरशिप
बता दें कि Q4 में कंपनी के गोल्ड लोन AUM में सालाना आधार पर 99% और तिमाही आधार पर 31.5% का ग्रोथ दर्ज किया गया. वैसे नतीजों के बाद मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक के लिए न्यूट्रल रेटिंग के साथ में 315 रुपए का टारगेट दिया था. फिलहाल शेयर का भाव इससे आगे है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)