TCS Share Price: नतीजों के बाद 3% तक फिसला शेयर, BUY करें या SELL? 9 ब्रोकरेज की रिपोर्ट पढ़कर लें फैसला

TCS Share Price: कंपनी के नतीजे broadly अनुमान के मुताबिक रहे. रेवेन्यू और मार्जिन स्थिर रहे, जबकि डील विंस मजबूत रहे. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि ब्रोकरेज हाउसेज की राय इस बार काफी बंटी हुई नजर आई. कुछ ने इसे लंबी अवधि के लिए मजबूत दांव बताया, तो कुछ ने ग्रोथ को लेकर चिंता जताई है.
TCS Share Price: नतीजों के बाद 3% तक फिसला शेयर, BUY करें या SELL? 9 ब्रोकरेज की रिपोर्ट पढ़कर लें फैसला

Q4 नतीजों के बाद TCS के शेयरों में आई गिरावट. (Image: AI-generated)

TCS Share Price: आईटी कंपनी Tata Consultancy Services के Q4 नतीजों के बाद शेयर में 3% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है और कीमत ₹2,503 के आसपास आ गई. नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे, लेकिन बाजार को कोई बड़ा सरप्राइज नहीं मिला.

दिलचस्प बात यह है कि ब्रोकरेज हाउसेज की राय इस बार काफी बंटी हुई नजर आई. कुछ ने इसे लंबी अवधि के लिए मजबूत दांव बताया, तो कुछ ने ग्रोथ को लेकर चिंता जताई है.

TCS Q4 Results: एक नजर में

Add Zee Business as a Preferred Source

कंपनी के नतीजे ब्रॉडली अनुमान के मुताबिक रहे. रेवेन्यू और मार्जिन स्थिर रहे, जबकि डील विंस मजबूत रहीं. AI से जुड़ा बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन कोर IT सर्विसेज में ग्रोथ अभी भी धीमी बनी हुई है.

डील और बिजनेस की अहम डिटेल्स

मीट्रिकआंकड़ा
Q4 Revenue Growth5.4% QoQ
Organic Growth (CC)0.8% QoQ
EBIT Margin25.3%
AI Revenue$2.3 बिलियन (Annualised)
AI Contribution7.5%
Q4 Deal Wins$12 बिलियन
FY26 TCV$40.7 बिलियन
FCF Yield6%
Shareholder Payout80-100% FCF

CLSA: वैल्यूएशन सस्ता, AI बनेगा बड़ा ट्रिगर

CLSA ने TCS पर “Accumulate” रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट बढ़ाकर ₹2,985 किया है.

ब्रोकरेज का मानना है कि Q4 नतीजे अधिकतर उम्मीद के मुताबिक रहे. AI रेवेन्यू 28% QoQ बढ़ा और अब 7.5% हिस्सा है. फ्री कैश फ्लो यील्ड करीब 6% है, जो कर्षक है. स्टॉक वैल्यूएशन peers के मुकाबले सस्ता है. CLSA के मुताबिक AI लंबी अवधि में ग्रोथ का बड़ा ड्राइवर बनेगा.

Morgan Stanley: ग्रोथ धीमी, लेकिन लंबी कहानी मजबूत

Morgan Stanley ने “Overweight” रेटिंग बनाए रखी है, लेकिन ग्रोथ अनुमान घटाए हैं. ब्रोकरेज ने इसपर 3,540 का टारगेट दिया है.

मॉर्गन स्टैनली ने FY26-28 के लिए 3-4% CAGR का अनुमान रखा है और कहा कि BFSI सेक्टर में डिमांड कमजोर है. मैक्रो अनिश्चितता से फैसले धीमे हैं. फिर भी ब्रोकरेज मानता है कि FY27 में धीरे-धीरे सुधार आ सकता है.

Nomura: डील्स मजबूत, आउटलुक बेहतर

Nomura ने “Buy” रेटिंग के साथ टारगेट ₹2,930 किया है. ब्रोकरेज ने कहा कि Q4 में 3 मेगा डील्स हुईं. FY27 में बेहतर ग्रोथ की उम्मीद है. EPS अनुमान 2-3% बढ़ाया है. Nomura का मानना है कि इंटरनेशनल मार्केट में रिकवरी दिख सकती है.

Goldman Sachs: पॉजिटिव संकेत, लेकिन ग्रोथ चिंता

Goldman Sachs ने “Buy” रेटिंग रखी, लेकिन टारगेट घटाकर ₹2,710 किया.

पॉजिटिव:

  • सभी वर्टिकल्स में ग्रोथ
  • मजबूत डील विंस
  • AI का कोई नेगेटिव असर नहीं

नेगेटिव:

  • ग्रोथ मोमेंटम नहीं बढ़ रहा
  • लगातार 3 क्वार्टर ~0.8% ऑर्गेनिक ग्रोथ
  • मार्जिन में सीमित सुधार

LIVE TV:

UBS: न्यूट्रल रुख

UBS ने “Neutral” रेटिंग के साथ ₹2,660 का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज का मानना है कि फिलहाल स्टॉक में बड़ा ट्रिगर नहीं दिख रहा.

JP Morgan: डील्स और AI से भरोसा

JP Morgan ने “Overweight” रेटिंग के साथ ₹3,150 का टारगेट दिया है. $12 बिलियन के मजबूत डील विंस हैं. AI रेवेन्यू तेजी से बढ़ रहा है. FY27 में धीरे-धीरे सुधार की उम्मीद है. JP Morgan को कंपनी की लॉन्ग-टर्म ग्रोथ पर भरोसा है.

Jefferies: ग्रोथ कमजोर, अंडरपरफॉर्म

Jefferies ने “Underperform” रेटिंग के साथ टारगेट घटाकर ₹2,275 किया. ब्रोकरेज ने कहा कि BFSI में कमजोर डिमांड है. AI से प्रोडक्टिविटी बढ़ने पर रेवेन्यू दबाव में है. EPS CAGR सिर्फ 5.5% है. यह सबसे ज्यादा बेयरिश व्यू में से एक है.

Citi: Sell की सलाह

Citigroup ने “Sell” रेटिंग के साथ ₹2,250 का टारगेट दिया. लो सिंगल डिजिट ग्रोथ जारी रहने की उम्मीद है. हाई कॉम्पटिशन और AI का असर रहेगा. Infosys और HCL को प्राथमिकता ज्यादा है.

HSBC: संतुलित नजरिया

HSBC ने “Hold” रेटिंग के साथ ₹2,755 का टारगेट दिया. FY27 में सुधार की उम्मीद है. लॉन्ग टर्म ग्रोथ मिड-लो सिंगल डिजिट में रह सकता है.

Brokerage

Rating

New Target

Old Target

CLSA

Accumulate

2985

2982

Morgan Stanley

Overweight

3540

Maintain

Nomura

Buy

2930

2840

Goldman Sachs

Buy

2710

2760

UBS

Neutral

2660

Maintain

JP Morgan

Overweight

3150

Maintain

Jefferies

Underperform

2275

2350

Citi

Sell

2250

Maintain

HSBC

Hold

2755

Maintain

शेयर क्यों गिरा?

नतीजे खराब नहीं थे, फिर भी स्टॉक गिरा क्योंकि:

  • ग्रोथ मोमेंटम कमजोर
  • मैक्रो अनिश्चितता जारी
  • BFSI सेक्टर में स्लोडाउन
  • AI से प्राइसिंग प्रेशर की चिंता
  • निवेशकों के लिए क्या मतलब

TCS एक मजबूत कंपनी है, लेकिन फिलहाल “हाई ग्रोथ” की बजाय “स्टेबल ग्रोथ” फेज में है.

  • शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी रह सकती है
  • लॉन्ग टर्म में AI और डील्स सपोर्ट देंगे
  • वैल्यूएशन अब थोड़ा आकर्षक हो रहा है

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 TCS का शेयर क्यों गिरा?

ग्रोथ धीमी रहने और मैक्रो अनिश्चितता के कारण निवेशकों ने मुनाफावसूली की.

Q2 क्या TCS के नतीजे खराब थे?

नहीं, नतीजे ठीक-ठाक थे, लेकिन कोई बड़ा सरप्राइज नहीं मिला.

Q3 AI का TCS पर क्या असर है?

AI रेवेन्यू तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन कोर बिजनेस में प्रोडक्टिविटी प्रेशर भी ला सकता है

Q4 कौन से ब्रोकरेज सबसे ज्यादा बुलिश हैं?

CLSA, JP Morgan और Nomura कंपनी पर सकारात्मक हैं.

Q5 क्या अभी TCS में निवेश करना चाहिए?

लंबी अवधि के नजरिए से गिरावट में धीरे-धीरे निवेश किया जा सकता है, लेकिन शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव रहेगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6