2 दिन में 36% की तेजी- ये Tata Stock तो 'रॉकेट' बन गया- इस एक खबर पर खरीदने की लग गई होड़

Tata Teleservices Share Price: शेयर दो दिनों में ही 36% ऊपर चढ़ गया है. एक खबर आने के बाद शेयरों में तगड़ी खरीदारी देखने को मिल रही है.
2 दिन में 36% की तेजी- ये Tata Stock तो 'रॉकेट' बन गया- इस एक खबर पर खरीदने की लग गई होड़

Tata Teleservices Share Price: टाटा ग्रुप की कंपनी Tata Teleservices (Maharashtra) Ltd के शेयर में पिछले दो दिनों में रॉकेट जैसी तेजी दर्ज हुई है. शेयर दो दिनों में ही 36% ऊपर चढ़ गया है. एक खबर आने के बाद शेयरों में तगड़ी खरीदारी देखने को मिल रही है.

क्या है मामला?

Tata Sons अपनी टेलीकॉम कंपनी Tata Teleservices Maharashtra Ltd (TTML) में नया पूंजी निवेश (capital infusion) कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Tata Sons जून 2019 से अब तक ₹46,595 करोड़ का निवेश कर चुकी है, और अब यह नया फंड कंपनी को AGR (Adjusted Gross Revenue) बकाया चुकाने में मदद कर सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

AGR बकाया कितना है?

कंपनी को 2024 और 2025 में बड़ा भुगतान करना है:

2024: ₹17,876 करोड़
2025: ₹19,256 करोड़ (अनुमानित)

TTML का बकाया हिस्सा है:

TTML: ₹3,367 करोड़
TTSL (Tata Teleservices Ltd): ₹14,463 करोड़

क्यों है यह खबर खास?

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने टेलीकॉम कंपनियों की AGR बकाया माफी की अर्जी को खारिज कर दिया है, जिससे अब Tata Group की टेलीकॉम कंपनियों को भी बड़ा भुगतान करना अनिवार्य है. ऐसे में Tata Sons का संभावित निवेश TTML की लिक्विडिटी प्रेशर को कम कर सकता है और कंपनी के भविष्य के अस्तित्व और स्थिरता के लिए अहम माना जा रहा है.

शेयर पर असर ने किया हैरान

Tata Sons से निवेश की खबर के बाद TTML के शेयर ने मात्र दो दिनों में 36% का उछाल दिखाया है. 21 मई को शेयर 58.12 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था और इसने तेजी दिखाकर 79.50 रुपये पर पहुंच गया. आज शेयर 11% की तेजी के साथ 76.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ है. शेयर ने 19 जुलाई, 2024 को 111 रुपये के लेवल पर 52 वीक हाई बनाया था. 7 अप्रैल 2025 को शेयर 50 रुपये के 52 वीक लो पर पहुंच गया था. 1 साल में शेयर 27% नीचे है. इस साल इसमें 25% की गिरावट आई है. वहीं, 1 महीने की अवधि में ये अभी 4.8% नीचे है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6