&format=webp&quality=medium)
Tata Motors की पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी कार Tata Punch का फेसलिफ्ट वेरिएंट आ सकता है. बता दें कि ये कार टाटा मोटर्स की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार में से एक है. ऐसा बताया जा रहा है कि इस साल के खत्म होने तक टाटा पंच का नया और दमदार वेरिएंट मार्केट में लॉन्च हो सकता है. इतना ही नहीं, कई बार टेस्टिंग के दौरान Tata Punch Facelift की झलक भी देखने को मिली है.
ऐसे में पता लगता है कि कार में कुछ कॉस्मैटिक बदलाव आ सकते हैं. इंजन ऑप्शंस में बदलाव की उम्मीद नहीं है इसलिए पेट्रोल और सीएनजी दोनों वैरिएंट्स पहले जैसे ही रहेंगे. यह कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर अब ज्यादा मॉडर्न लुक, ज्यादा फीचर्स और ज्यादा कम्फर्ट के साथ आने की तरफ इशारा कर रही है.
Punch फेसलिफ्ट का फ्रंट ज्यादा शार्प हो सकता है. इसमें नया फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड हेडलाइट्स और रीवर्क्ड बंपर्स देखने को मिल सकते हैं. साइड प्रोफाइल ज्यादातर वैसा ही रहेगा लेकिन नए अलॉय व्हील डिजाइन मिल सकते हैं. पीछे की तरफ कनेक्टेड LED Taillights का सेटअप और नया बंपर रियर लुक को फ्रेश फील दे सकता है.
केबिन में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसमें नया स्टीयरिंग व्हील, इल्यूमिनिटेड लोगो समेत सेंटर कंसोल भी दिया जा सकता है. इसके अलावा कार के फ्रंट में कम्फर्ट के लिए ventilated seats और 8 स्पीकर वाला अपग्रेडेड साउंड सिस्टम दिया जा सकता है.
कार के इंजन में कुछ खास बदलाव नहीं होगा. Tata Punch petrol 1.2L इंजन पहले की तरह 87 बीएचपी और 115 एनएम का आउटपुट देगा. 5 स्पीड मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन जारी रहेंगे. सीएनजी में ड्यूल सिलिंडर Tata Punch i CNG सेटअप मिलेगा जो बूट स्पेस को ज्यादा प्रैक्टिकल रखता है.
सेफ्टी के मामले में Punch पहले से ही 5 स्टार रेटेड कार है. उम्मीद है कि फेसलिफ्ट मॉडल में सेफ्टी नेट को और बढ़ाया जाएगा. टॉप वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स. इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC). टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए जा सकते हैं. यह इसे अपने सेगमेंट में और भी मजबूत दावेदार बना देगा. मुकाबला सिर्फ Exter और Ignis से ही नहीं बल्कि कुछ वेरिएंट्स का Nissan Magnite और Renault Kiger से भी होता है.
1. क्या Punch फेसलिफ्ट में नया इंजन आएगा?
नहीं. वही 1.2L पेट्रोल और i CNG ऑप्शन जारी रहेंगे.
2. क्या एएमटी गियरबॉक्स मिलेगा?
हां. 5 स्पीड मैनुअल के साथ एएमटी ऑप्शन मिल सकता है.
3. क्या वेंटिलेटेड सीट्स होंगी?
हां. टॉप वेरिएंट्स में फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स मिलने की उम्मीद है.
4. क्या Punch EV जैसे डिजाइन एलिमेंट्स आएंगे?
हां. ग्रिल और लाइटिंग में EV से इंस्पायर्ड बदलाव दिखेंगे.
5. क्या सेफ्टी फीचर्स बढ़ेंगे?
संभावना है कि 6 एयरबैग. ईएससी और 360 कैमरा जैसे फीचर्स टॉप वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड मिलें.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)