&format=webp&quality=medium)
Tata Motors Share Price: दिग्गज ऑटो मैन्युफैक्चर कंपनी Tata Motors ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही (Q3FY25) के कमजोर नतीजे पेश किए, जिसके बाद गुरुवार को बाजार खुलते ही कंपनी के शेयरों में 8% तक की गिरावट देखी गई. शेयर 700 रुपये के लेवल के नीचे गिर गया और 695 के आसपास पहुंच गया था. इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट (PAT) 22% घटकर ₹5,451 करोड़ रह गया, जबकि विश्लेषकों का अनुमान ₹6,300 करोड़ था. वहीं, कंसॉलिडेट आय ₹1,13,575 करोड़ रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में केवल 2.7% की वृद्धि है, जबकि अनुमान ₹1,14,695 करोड़ था.
कमजोर नतीजों के बाद Tata Motors Stock में लगभग 8% की गिरावट आई और स्टॉक ₹688 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा. इसके बाद निचले स्तरों से थो़ड़ा ऊपर 700 के आसपस ट्रेडिंग हो रही थी. ब्रोकरेज फर्मों का मानना है कि Q4 में प्रदर्शन बेहतर हो सकता है, लेकिन कंपनी को कई बाहरी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.
कंपनी का एडजस्टेड EBITDA ₹13,032 करोड़ रहा, जो पिछले साल की तुलना में 15% कम है और अनुमान से भी नीचे है. मार्जिन भी 11.5% तक गिर गया, जो पिछली तिमाही में 13.9% था. हालांकि, मैनेजमेंट ने बताया कि JLR (Jaguar Land Rover) का EBIT मार्जिन पिछले एक दशक में सबसे अधिक रहा और यह लगातार नौवीं तिमाही मुनाफे में रहा. कंपनी के अनुसार, कमर्शियल और पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में वॉल्यूम घटने के बावजूद, लागत नियंत्रण और PLI इनसेंटिव के कारण मार्जिन में सुधार देखा गया है. JLR की Q4FY25 में बिक्री बेहतर रहने की उम्मीद है, लेकिन चीन में मांग की सुस्ती को लेकर कंपनी सतर्क बनी हुई है.
टाटा मोटर्स के कमजोर नतीजों पर अलग-अलग ब्रोकरेज हाउसेज की ओर से मिक्स्ड रिव्यू आए हैं. कुछ ब्रोकरेजेज़ ने लॉन्ग टर्म आउटलुक को पॉजिटिव बताया है, जबकि कुछ ने स्टॉक को डाउनग्रेड किया है.
पॉजिटिव आउटलुक देने वाले ब्रोकरेज:
✅ Nomura – बाय रेटिंग, टारगेट प्राइस ₹990
✅ Macquarie – आउटपरफॉर्म, टारगेट ₹1,278
✅ CLSA – अक्युमुलेट, टारगेट प्राइस ₹930 (पहले ₹968)
✅ Morgan Stanley – ओवरवेट, टारगेट प्राइस ₹853 (पहले ₹920)
इन ब्रोकरेज फर्मों का मानना है कि Q4FY25 में JLR के EBIT मार्जिन में सुधार होगा और कंपनी सालाना आधार पर 8.5% से अधिक मार्जिन बनाए रखेगी. मैनेजमेंट भी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट और नए प्रोडक्ट लॉन्च को लेकर सकारात्मक है.
यहां Macquarie की ओर से जनवरी की शुरुआत में ही बिजनेस अपडेट को देखते हुए 1278 रुपये का टारगेट प्राइस दिया गया था, जोकि मौजूदा भाव के मुकाबले 69% का अपसाइड टारगेट है. तब ब्रोकरेज फर्म ने JLR (Jaguar Land Rover) की मजबूत प्रोडक्ट मिक्स को इस तिमाही का पॉजिटिव अस्पेक्ट बताया था. Macquarie के अनुसार, JLR की कुल बिक्री में प्रीमियम मॉडल्स का योगदान 70% रहा, जो दिसंबर 2023 में 62% और सितंबर 2024 में 67% था. यह इशारा करता है कि JLR की बिक्री में महंगे और अधिक प्रॉफिटेबल मॉडल का हिस्सा बढ़ रहा है, जिससे कंपनी के मार्जिन में सुधार की संभावना है.
निगेटिविट आउटलुक देने वाले ब्रोकरेज:
❌ Goldman Sachs – न्यूट्रल, टारगेट प्राइस ₹800 (पहले ₹830)
❌ Jefferies – डाउनग्रेड टू अंडरपरफॉर्म, टारगेट ₹660 (पहले ₹930)
Jefferies ने 3.5 साल बाद टाटा मोटर्स को डाउनग्रेड किया है और चेतावनी दी है कि JLR को चीन और यूरोप में कमजोर मांग का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा, भारत में भी कमर्शियल और पैसेंजर व्हीकल की मांग धीमी हो रही है और EV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है.