&format=webp&quality=medium)
Tata Motors पर ब्रोकरेज की नरम राय
Tata Motors PV Share Price: दिसंबर तिमाही में कमजोर नतीजों के बाद अब Tata Motors Passenger Vehicles के निवेशकों के सामने अब यही सवाल है कि क्या शेयर में आगे कमाई के मौके हैं, या फिर अब इसे बेचकर निकल ही जाना चाहिए. JLR (Jaguar Land Rover) पर हुए साइबर अटैक का असर कंपनी के नंबर्स पर दिखा है, जिसके चलते आय पर असर आया है. कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी की कुल आय करीब 70.1 हजार करोड़ रुपये रही, जो सालाना आधार पर करीब 25.8% कम है. अब Tata Motors PV के शेयरों पर ब्रोकरेज हाउस सतर्क रुख बनाए हुए हैं.
शेयर शुक्रवार को 1% की गिरावट के साथ 369 रुपये के पास बंद हुआ है. ब्रोकरेज का मानना है कि भारत का पैसेंजर व्हीकल बिजनेस ठीक प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन Jaguar Land Rover यानी JLR से जुड़ी चुनौतियां कंपनी के लिए दबाव का कारण बनी हुई हैं.
Jefferies ने Tata Motors पर Underperform रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस 300 रुपये से बढ़ाकर 310 रुपये किया है. ब्रोकरेज का कहना है कि दिसंबर तिमाही कमजोर रही. भारत में PV सेगमेंट अच्छा है, लेकिन JLR का आउटलुक फिलहाल निराशाजनक बना हुआ है.
चौथी तिमाही में JLR के लिए हालात कुछ बेहतर हो सकते हैं क्योंकि साइबर अटैक का असर धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है. इसके बावजूद कई बड़े हेडविंड मौजूद हैं. चीन में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और कंजम्प्शन टैक्स, ज्यादा डिस्काउंट, वारंटी कॉस्ट और इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रांजिशन से मार्जिन पर दबाव बना रह सकता है. इसके अलावा Tata Motors के कई प्रमुख मॉडल अब पुराने होते जा रहे हैं. भारत का PV बिजनेस बेहतर स्थिति में है, लेकिन वह अकेले JLR के दबाव की भरपाई नहीं कर पाएगा.
JP Morgan ने Tata Motors पर Neutral रेटिंग बनाए रखी है. हालांकि ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस 365 रुपये से घटाकर 360 रुपये कर दिया है. JP Morgan का मानना है कि शेयर में फिलहाल बड़े अपसाइड की गुंजाइश सीमित दिख रही है, खासकर जब JLR से जुड़ी अनिश्चितताएं बनी हुई हैं.
Goldman Sachs ने भी Tata Motors पर Neutral रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस 360 रुपये से बढ़ाकर 380 रुपये कर दिया है. उनका कहना है कि वैल्यूएशन के लिहाज से कुछ राहत दिखती है, लेकिन JLR बिजनेस में सुधार की रफ्तार पर अभी भरोसा कमजोर है.
LIVE TV:
UBS ने Tata Motors पर Sell रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस 305 रुपये से बढ़ाकर 310 रुपये किया है. UBS का मानना है कि JLR में बढ़ती प्रतिस्पर्धा, ज्यादा खर्च और इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रांजिशन से जुड़ी लागत कंपनी की कमाई पर दबाव बनाए रख सकती है.
| ब्रोकरेज हाउस | रेटिंग | पुराना टारगेट | नया टारगेट | कॉमेंट्री |
|---|
| Jefferies | Underperform | 300 | 310 | Dec तिमाही कमजोर. India PV ठीक, लेकिन JLR आउटलुक कमजोर. चीन में प्रतिस्पर्धा, टैक्स, ज्यादा डिस्काउंट, वारंटी कॉस्ट और BEV ट्रांजिशन से दबाव. मॉडल्स पुराने हो रहे हैं. |
| JP Morgan | Neutral | 365 | 360 | अपसाइड सीमित दिख रहा है. JLR से जुड़ी अनिश्चितताएं बनी हुई हैं. |
| Goldman Sachs | Neutral | 360 | 380 | वैल्यूएशन में कुछ राहत, लेकिन JLR में सुधार पर भरोसा अभी कमजोर. |
| UBS | Sell | 305 | 310 | JLR में बढ़ती प्रतिस्पर्धा, ऊंची लागत और EV ट्रांजिशन से कमाई पर दबाव की आशंका. |
कुल मिलाकर ब्रोकरेज हाउस Tata Motors को लेकर सतर्क हैं. भारत का PV बिजनेस मजबूत जरूर है, लेकिन JLR से जुड़ी चुनौतियां शेयर के लिए बड़ा ओवरहैंग बनी हुई हैं. जब तक JLR में मार्जिन और वॉल्यूम में साफ सुधार नहीं दिखता, तब तक Tata Motors में ब्रोकरेज को बहुत ज्यादा तेजी की संभावना नहीं दिख रही है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)