Tata Motors Demerger Record Date: कल से लागू हो जाएगा डीमर्जर, टाटा मोटर्स के निवेशकों को क्या मिलेगा? समझें

Tata Motors Demerger Record Date: इस डीमर्जर के जरिए कंपनी अपने मौजूदा बिजनेस को दो अलग-अलग लिस्टिंग कंपनियों में बांटेगी- कमर्शियल व्हीकल (CV) और पैसेंजर व्हीकल (PV). निवेशकों को 1 अक्टूबर से डिमर्जर का असर दिखाई देगा.
Tata Motors Demerger Record Date: कल से लागू हो जाएगा डीमर्जर, टाटा मोटर्स के निवेशकों को क्या मिलेगा? समझें

Tata Motors Demerger Record Date: टाटा मोटर्स (Tata Motors) का बहुप्रतीक्षित डिमर्जर कल से यानी 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होने जा रहा है. इस डीमर्जर के जरिए कंपनी अपने मौजूदा बिजनेस को दो अलग-अलग लिस्टिंग कंपनियों में बांटेगी- कमर्शियल व्हीकल (CV) और पैसेंजर व्हीकल (PV). निवेशकों को 1 अक्टूबर से डिमर्जर का असर दिखाई देगा. शेयरधारकों को 1:1 अनुपात में नई कंपनी के शेयर मिलेंगे और PV व CV दोनों कारोबार का अलग-अलग वैल्यूएशन होगा.

कंपनी ने शुक्रवार (26 सितंबर) को बताया कि उसे NCLT मुंबई बेंच से डिमर्जर स्कीम की मंजूरी की कॉपी मिल चुकी है. NCLT ने 25 अगस्त 2025 को डिमर्जर को मंजूरी दी थी. 10 सितंबर 2025 को रेक्टिफिकेशन ऑर्डर जारी किया गया. दोनों आदेशों की कॉपी कंपनी को 25 सितंबर को प्राप्त हुई और 26 सितंबर की बोर्ड मीटिंग में इन्हें रखा गया.

किन कंपनियों में बंटेगा टाटा मोटर्स?

डिमर्जर के बाद टाटा मोटर्स का कारोबार दो हिस्सों में बंट जाएगा- TML Commercial Vehicles Limited (TMLCV) – कमर्शियल व्हीकल्स बिजनेस और Tata Motors Passenger Vehicles Limited – पैसेंजर व्हीकल्स और EV बिजनेस

डिमर्जर का शेयर रेशियो

कंपनी ने पहले ही डिमर्जर शेयर रेशियो घोषित कर दिया है. 1:1 का अनुपात रहेगा. यानी, टाटा मोटर्स के हर 1 शेयर पर शेयरधारकों को नई कंपनी (TMLCV) का 1 शेयर मिलेगा. कंपनी ने कहा कि “शेयरधारक कंपनी में अपनी हिस्सेदारी के अनुपात में TMLCV का 1 पूरी तरह से चुकता (Fully Paid) इक्विटी शेयर (Face Value ₹2) पाएंगे.”

डिमर्जर की टाइमलाइन

Effective Date: 1 अक्टूबर 2025

Record Date: कंपनी जल्द घोषित करेगी

Listing Date: अलग-अलग कंपनियों का शेयर अक्टूबर-नवंबर 2025 के बीच स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगा

ब्रोकरेज हाउस की राय

Nuvama का कहना है कि रेगुलेटरी मंजूरी मिल चुकी है और अब PV और CV बिजनेस की अलग-अलग लिस्टिंग अक्टूबर-नवंबर 2025 में हो सकती है. हालांकि, JLR (Jaguar Land Rover) के लिए ग्रोथ आउटलुक सुस्त है. इसलिए ब्रोकरेज ने टाटा मोटर्स पर REDUCE रेटिंग बरकरार रखी है और सितंबर 2026 तक 680 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6