कहीं आपसे भी तो नहीं छूट गया प्रॉफिट के पावर वाला स्टॉक, ब्रोकरेज ने कहा 15 दिन में करेगा पैसे की बारिश

ब्रोकरेज फर्म ने दो स्टॉक्स की पहचान की है, जिनमें आने वाले 15 दिनों में अच्छी कमाई की संभावना जताई गई है. इन कंपनियों का नाम है Tata Motors और APL Apollo Tubes.
कहीं आपसे भी तो नहीं छूट गया प्रॉफिट के पावर वाला स्टॉक, ब्रोकरेज ने कहा 15 दिन में करेगा पैसे की बारिश

ये 2 स्टॉक 15 दिन में देंगे तगड़ा प्रॉफिट

अगर आप शेयर बाजार से जल्द कमाई की उम्मीद कर रहे हैं, तो Tata Motors और APL Apollo Tubes आपके लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं. ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज (Axis Securities) की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों स्टॉक्स 15 दिनों के अंदर अच्छा मुनाफा दे सकते हैं. चलिए, जानते हैं इन स्टॉक्स में कब एंट्री लेनी है और ब्रोकरेज फर्म ने इन्हें कितने पर्सेंट का अपसाइड टारगेट दिया है.

Tata Motors पर ब्रोकरेज बुलिश

टाटा मोटर्स (Tata Motors) को लेकर ब्रोकरेज का नजरिया काफी पॉजिटिव है. कंपनी के स्टॉक की मौजूदा कीमत 699.6 रुपए है और एक्सिस सिक्योरिटीज ने इसमें 694 से 702 रुपए की रेंज में एंट्री लेने की सलाह दी है. स्टॉप लॉस 688 रुपए पर रखा गया है, जिससे नुकसान की स्थिति में रिस्क कंट्रोल हो सके.

Add Zee Business as a Preferred Source

वहीं, कंपनी का टारगेट प्राइस 744 रुपए तय किया गया है. इसका मतलब यह हुआ कि मौजूदा कीमत से टाटा मोटर्स के शेयर में लगभग 6-7 फीसदी तक की तेजी आ सकती है. टाटा मोटर्स की मजबूत ब्रांड वैल्यू, इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में बढ़ती पकड़ और घरेलू बिक्री में सुधार इसे निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बनाते हैं.

APL Apollo Tubes में भी तेजी संभव

APL Apollo Tubes देश की अग्रणी स्टील ट्यूब निर्माता कंपनी है. ब्रोकरेज के मुताबिक, इसका स्टॉक मौजूदा समय में 1684 रुपए पर ट्रेड कर रहा है और 1,677 से 1,693 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह दी गई है. स्टॉप लॉस 1,655 रुपए पर है, और टारगेट प्राइस 1,807 रुपए रखा गया है.

इस हिसाब से निवेशकों को लगभग 7-8% तक का रिटर्न मिल सकता है अगर स्टॉक टारगेट तक पहुंचता है. तो अगर आप शॉर्ट टर्म में अपने निवेश पर ठीक-ठाक प्रॉफिट कमाना चाहते हैं तो इन दोनों कंपनियों के स्टॉक पर दांव लगा सकते हैं.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6