टाटा का मल्टीबैगर शेयर दो दिनों से लगा रहा है छलांग, 10 टुकड़ों में बंटने वाला है स्टॉक- 9% उछला भाव

Tata Investment Share Price: शेयर में मंगलवार के दिन आज लगातार दूसरे दिन जोरदार तेजी देखने को मिली और स्टॉक 9% उछल गया. स्टॉक स्प्लिट की घोषणा के बाद कल शेयर उछले थे, लेकिन आज भी ये रैली जारी थी.
टाटा का मल्टीबैगर शेयर दो दिनों से लगा रहा है छलांग, 10 टुकड़ों में बंटने वाला है स्टॉक- 9% उछला भाव

Tata Investment Share Price: टाटा ग्रुप की मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली कंपनी टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन (Tata Investment Corporation) के शेयर में मंगलवार के दिन आज लगातार दूसरे दिन जोरदार तेजी देखने को मिली और स्टॉक 9% उछल गया. वजह है कंपनी का 4 अगस्त को आया स्टॉक स्प्लिट का ऐलान. कल इस घोषणा के बाद शेयर उछले थे, लेकिन आज भी ये रैली जारी थी. शेयर 9% से ज्यादा की तेजी के साथ 7625 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया.

Tata Investment Corporation: Stock Split पर क्या आई है घोषणा?

टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स को 1:10 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट देने का फैसला किया है. कंपनी के बोर्ड ने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले हर एक इक्विटी शेयर को 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले दस इक्विटी शेयरों में सब-डिवाइड करने को मंजूरी दी. इसका मतलब है कि अगर आपके पास ₹10 वाले 1 शेयर हैं, तो वो बदलकर ₹1 के 10 शेयर हो जाएंगे. कंपनी ने साफ किया है कि फेस वैल्यू ₹1 से नीचे नहीं जा सकती, तो ये एक तरह से आखिरी स्टॉक स्प्लिट होगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

दिलचस्प बात ये है कि टाटा इन्वेस्टमेंट ने अब तक अपने निवेशकों को कभी बोनस शेयर नहीं दिए, लेकिन डिविडेंड देने में हमेशा आगे रही है. 2025 में ₹27, 2024 में ₹28 और 2023 में ₹48 प्रति शेयर का डिविडेंड कंपनी दे चुकी है. स्टॉक स्प्लिट का रिकॉर्ड डेट अभी तय नहीं हुआ है.

Tata Investment Q1 Results

अगर तिमाही नतीजों की बात करें, तो अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल के मुकाबले 11.5% बढ़कर ₹146 करोड़ पर पहुंच गया. वहीं रेवेन्यू में खास बढ़ोतरी नहीं हुई और ये सिर्फ 2% बढ़कर ₹145.5 करोड़ रहा.

Tata Investment Share Price History

अगर शेयर का रिटर्न हिस्ट्री देखें तो पिछले 5 दिनों में शेयर 7% ऊपर चढ़ा है. वहीं, 1 महीने का रिटर्न 8% है. पिछले 6 महीनों में शेयर में 20% की तेजी आई है. इस साल शेयर अभी तक 6% की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है. 1 साल में शेयर 21% की तेजी पर है. वहीं, पिछले 5 सालों में 844% का रिटर्न मिल चुका है. शेयर ने 28 अगस्त 2024 को 8,075 रुपये का 52 वीक हाई बनाया था. वहीं, 52 वीक लो 17 फरवरी, 2025 को 5,147 रुपये के लेवल पर था.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6