&format=webp&quality=medium)
अक्टूबर 2024 में ट्रेंट शेयर ने NSE पर 8345 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. (प्रतीकात्मक फोटो)
Tata Group Stocks to BUY: टाटा ग्रुप की कंपनी Trent का शेयर एक समय मल्टीबैगर था. पिछले कुछ समय के लिए इसने निवेशकों को निराश किया और अपने हाई से करीब 60% तक टूट चुका है. इस भारी गिरावट के बाद भी ब्रोकरेज इस मल्टीबैगर स्टॉक पर फिर से बुलिश हुआ और रेटिंग अपग्रेड कर BUY की सलाह दी गई है. फिलहाल यह शेयर BSE पर 3478 रुपए पर है. आइए निवेश की पूरी डीटेल जानते हैं.
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने Trent के शेयर पर फ्रेश रिपोर्ट जारी की है. ब्रोकरेज ने रेटिंग को ADD से अपग्रेड कर BUY की सलाह दी है. हालांकि, टारगेट प्राइस को 4700 रुपए से घटाकर 4300 रुपए कर दिया है. फिलहाल यह शेयर 3478 रुपए पर है. इसके मुकाबले नया टारगेट 23% अधिक है.

आइए समझने की कोशिश करते हैं कि HDFC Securities ने किस आधार पर Trent के लिए रेटिंग को अपग्रेड किया है और आने वाले समय में ग्रोथ को कहां से सहारा मिलेगा.
ये भी पढ़ें: 68% रिटर्न दे सकता है ₹93 वाला बिड़ला ग्रुप का ये स्टॉक, ऑल टाइम लो पर मिल रहा निवेश का मौका
Trent पर ब्रोकरेज बुलिश, BUY की सलाह
ग्रोथ का असली इंजन क्या है?
ये भी पढ़ें: ₹37 वाले स्टॉक में नोमुरा ने की कवरेज की शुरुआत, 48% अपसाइड मिला टारगेट; आपके पास है क्या?
ब्रोकरेज को उम्मीद है कि अब SSSG भी सुधरेगा. इसको लेकर 3 बड़े कारण दिए गए हैं.
इन बाजारों में
Zudio की 15% हिस्सेदारी है
यानी कम कॉम्पिटिशन + बड़ा मौका
ये भी पढ़ें: मोतीलाल ओसवाल के रडार पर आया ये Jewellry Stock, सोने जैसा खरा रिटर्न! 50% अपसाइड का मिला टारगेट
अभी
आगे
सितंबर 2025 से शेयर में 30% से अधिक करेक्शन
लाइफ हाई से शेयर करीब 60% टूट चुका है
करेक्शन के बाद वैल्युएशन अब अट्रैक्टिव
ग्रोथ की रफ्तार धीमी थी इसलिए शेयर ने पिछले कुछ समय में अंडर परफॉर्मेंस दिखाया है. नए स्टोर्स अच्छा कर रहे हैं और पुराने स्टोर्स अच्छा करने की उम्मीद है. एक्सपैंशन का प्लान अग्रेसिव है. करेक्शन के बाद वैल्युएशन का भी सपोर्ट मिलता है. इन तमाम फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए ब्रोकरेज ने रेटिंग को अपग्रेड कर BUY की सलाह दी है.
Share holding pattern
| कैटिगरी | Sept 2024 | Dec 2024 | March 2025 | June 2025 | Sept 2025 | Dec 2025 |
| प्रमोटर्स | 37.01% | 37.01% | 37.01% | 37.01% | 37.01% | 37.01% |
| FIIs (विदेशी निवेशक) | 26.62% | 21.68% | 19.65% | 18.39% | 16.81% | 15.62% |
| DIIs (घरेलू निवेशक) | 13.39% | 15.25% | 17.20% | 18.42% | 19.84% | 21.37% |
वर्तमान में ट्रेंट का मार्केट कैप 1.24 लाख करोड़ रुपए है. दिसंबर तिमाही के आधार पर कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 37.01% और पब्लिक की हिस्सेदारी 62.99% है.
इस समय बाजार भी अंडर परफॉर्म कर रहा है और स्टॉक्स भी. ट्रेंट की बात करें तो इसका बिजनेस भी अंडर परफॉर्म कर रहा है जिसके कारण शेयर में इतनी बड़ी गिरावट आई है. ऐसे में रिस्क रिवॉर्ड फेवरेबल नजर आ रहा है. लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए इस तरह का करेक्शन एक गोल्डन अपॉर्च्युनिटी होती है.
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 Trent पर अभी BUY क्यों दिया गया?
अपने हाई से 60% करेक्शन के बाद रिस्क-रिवॉर्ड फेवरेबल हुआ, इसलिए ब्रोकरेज ने BUY अपग्रेड किया है.
Q2 Trent को लेकर क्या टारगेट है?
HDFC सिक्योरिटीज ने BUY की रेटिंग और 4300 रुपए का टारगेट दिया है.
Q3 Trent के शेयर में इतनी बड़ी गिरावट क्यों आई?
लो SSSG यानी सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ और हाई एक्सपेक्टेशन की वजह से शेयर हाई से 60% गिरा है.
Q4 Trent की ग्रोथ का असली ड्राइवर क्या है?
Zudio + Westside का नए शहरों में स्टोर एक्सपैंशन और SSSG में सुधार का फायदा मिलेगा.
Q5 Trent शेयर का लाइफ हाई क्या है?
अक्टूबर 2024 में इस शेयर ने 8345 रुपए का लाइफ हाई बनाया था.