फिर उड़ान भरने को तैयार टाटा ग्रुप का यह मल्टीबैगर, 45% अपसाइड का मिला सुपर अग्रेसिव टारगेट

Tata Group Stocks: ट्रेंट टाटा ग्रुप का मल्टीबैगर स्टॉक है. कंपनी ने बताया कि उसके फैशन स्टोर्स- Westside और Zudio की संख्या 1000 के पार पहुंच गई है. ब्रोकरेज इस अपडेट को लेकर सुपर बुलिश है.
फिर उड़ान भरने को तैयार टाटा ग्रुप का यह मल्टीबैगर, 45% अपसाइड का मिला सुपर अग्रेसिव टारगेट

Tata Group Stocks to BUY.

Tata Group Stocks: ट्रेंट टाटा ग्रुप का मल्टीबैगर है. पिछले कुछ समय से यह शेयर दबाव में चल रहा था. ग्रोथ आउटलुक को लेकर कई तरह सवाल खड़े हो रहे थे, लेकिन कंपनी की तरफ से जो ताजा जानकारी दी गई है, उसके बाद शेयर फिर से झूम उठा है. कल इस शेयर में 5% की तेजी रही थी और यह 5577 रुपए (Trent Share Price) पर बंद हुआ था. निचले स्तर से शेयर में 18-20% की रिकवरी आ चुकी है. ऐनालिस्ट का मानना है कि यह शेयर फिर से अपने लाइफ हाई की तरफ बढ़ेगा.

फैशन स्टोर्स की संख्या 1000 के पार

31 मार्च को कंपनी ने बताया कि उसके फैशन स्टोर्स की संख्या 1000 के पार पहुंच गई है. इनमें 248 Westside और 757 Zudio स्टोर्स हैं. इन दोनों स्टोर्स ने देश के 230 शहरों में अब तक 100 मिलियन कस्टमर्स को सर्व किया है. बता दें कि Q3 रिजल्ट के साथ में कंपनी ने बताया था कि 31 दिसंबर 2024 के आधार पर उसके 635 Zudio स्टोर्स हैं और 238 Westside स्टोर्स हैं. मतलब, Q4 में 10 वेस्टसाइड स्टोर्स और 122 जूडियो स्टोर्स शुरू किए गए हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

Trent का ग्रोथ पोटेंशियल दमदार

ग्लोबल ऐनालिस्ट Goldman Sachs ने स्टोर्स एक्सपैंशन को लेकर जो अपडेट आया है उसके ग्रोथ का ड्राइवर बताया और कहा कि यह बड़ा पॉजिटिव फैक्टर है. जिस रफ्तार से नए आउटलेट्स खोले जा रहे हैं, उससे इन्वेस्टर्स का कॉन्फिडेंस मजबूत होगा. इस ओवरऑल वैल्यु सेगमेंट में Zudio का बड़ा महत्व है. मार्केट शेयर बढ़ाने को लेकर पर्याप्त रनवे है. ब्रोकरेज ने कहा कि कंज्यूमर बिजनेस कवरेज में ट्रेंट का अर्निंग ग्रोथ पोटेंशियल सबसे ज्यादा है.

Trent Share Price Target

इन तमाम फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है और 8120 रुपए का टारगेट दिया गया. कल यह शयेर 5577 रुपए पर बंद हुआ था. इस क्लोजिंग के मुकाबले टारगेट 45% अधिक है. अक्टूबर 2024 में यह शेयर 8345 रुपए के लाइफ हाई पर पहुंच गया था. करेक्शन में यह 44% तक टूटा और 28 फरवरी को 4715 रुपए का लो बनाया. अपने लो से यह मार्च के महीने में करीब 18-20% रिकवर कर चुका है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6