&format=webp&quality=medium)
Titan Share Price Target 2025.
Tata Group Stocks: ग्लोबल ऐनालिस्ट नोमुरा ने टाटा ग्रुप के क्राउन कहे जाने वाले टाइटन में कवरेज की शुरुआत की है. ब्रोकरेज ने BUY की रेटिंग के साथ 4275 रुपए का पहला बड़ा टारगेट दिया है. लास्ट सेशन में यह शेयर 3378 रुपए पर था जिसके मुकाबले यह टारगेट 27% अधिक है. कमजोर बाजार में भी शेयर मजबूती दिखा रहा है और आज करीब आधा फीसदी की तेजी के साथ 3390 रुपए (Titan Share Price) पर कारोबार कर रहा है.
अपने नोट में ब्रोकरेज ने कहा कि भारत में ज्वैलरी का बाजार वर्तमान में 90 बिलियन डॉलर का है जो 2033 तक बढ़कर 150 बिलियन डॉलर पर पहुंच जाने की उम्मीद है. धीरे-धीरे ऑर्गनाइज्ड प्लेयर्स का दबदबा बढ़ रहा है. FY18-25 के बीच ऑर्गनाइज्ड ज्वैलरी प्लेयर्स का ग्रोथ इंडस्ट्री ग्रोथ के मुकाबले 1.5x गुना ज्यादा रहा है और यह ट्रेंड बने रहने की पूरी उम्मीद है. यह एक बड़ा सेक्टोरल टेलविंड है.
नोमुरा ने कहा कि ज्वैलरी सेक्टर के लिए जितने भी हेडविंड थे, वह अब पीछे हो चुके हैं. हालांकि, सितंबर तिमाही का रिजल्ट (Q2FY26) भी कमजोर रह सकता है, लेकिन एंट्री के लिहाज से यह अच्छा समय है. H2FY26 में ओवरऑल ज्वैलरी सेगमेंट में रिकवरी की पूरी संभावना है. टाइटन के स्ट्रक्चरल ग्रोथ की स्टोरी इंटैक्ट है और आने वाले समय में सेल्स और मार्जिन में सुधार की पूरी उम्मीद है. ग्रोथ के लिहाज से टाइटन अपने पीयर्स के मुकाबले बेहतर प्लेस्ड नजर आ रहा है.
Titan का शेयर 25 सितंबर को 3378 रुपए पर बंद हुआ था. वैल्युएशन की बात करें तो इस भाव पर यह शेयर इस समय 10 सालों के एवरेज ट्रेडिंग मल्टीप्ल पर ट्रेड कर रहा है. वर्तमान में शेयर का भाव 50x Sep-27F EPS आधारित है. अगले तीन साल यानी FY26-28F के दौरान कंपनी की कमाई 24% CAGR से ग्रोथ करने की उम्मीद है. ऐसे में निवेश के लिए यह अच्छा विकल्प है.
इस स्टॉक पर 38 ऐनालिस्ट ने अपनी राय दी है. इनमें से 29 ऐनालिस्ट ने BUY की सलाह दी है. 6 ऐनालिस्ट ने HOLD की रेटिंग दी है जबकि 3 ऐनालिस्ट ने SELL की रेटिंग दी है. टाइटन का शेयर 3378 रुपए पर है. इस शेयर का 52 वीक्स हाई 3866 रुपए और लो 2947 रुपए है. कंपनी का मार्केट कैप 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक है.
टाइटन मुख्य रूप से ज्वैलरी, वॉच और आई केयर बिजनेस में है. इसके अलावा इंडियन ड्रेसवियर, फ्रेगरेंस, फैशन एसेसरीज जैसे बैग्स भी बनाती है. ZOYA इसका लग्जरी ब्रांड है. TANERIA, Tanishq इसका प्रीमियम ब्रांड है. ज्वैलरी सेगमेंट में टाइटन का मार्केट शेयर 8% है. एनालॉग वॉच में कंपनी का मार्केट शेयर 27% है. 30 जून 2025 के आधार पर टाइटन के कुल 3322 स्टोर्स हैं जो देश के 437 शहरों में फैले हुए हैं. 1987 में वॉच बिजनेस से कंपनी की शुरुआत हुई थी. 1994 में कंपनी ने ज्वैलरी सेगमेंट में डायवर्सिफाई किया. उसके बाद आई केयर बिजनेस में एंट्री ली. हाल के वर्षों में कंपनी ने इंडियन ड्रेस वियर, फ्रेगरेंस, डिजाइनर बैग्स में भी एंट्री ली है.
टाइटन एक ब्लूचिप कंपनी है जिसका मार्केट कैप 3 लाख करोड़ रुपए के पार है. इसमें प्रमोटर की हिस्सेदारी 52.90% है जबकि पब्लिक की हिस्सेदारी 47.02% है. 48 म्यूचुअल फंड स्कीम्स के पास कंपनी की 6.70% हिस्सेदारी है. 761634 रीटेल निवेशकों के पास 8.68% हिस्सेदारी है. जून तिमाही के आधार पर FII/DII की हिस्सेदारी 17.54%/12.59% है जो मार्च तिमाही में 17.82%/12.01% और दिसंबर 2024 के आधार पर यह 18.11%/11.37% है.
Q1. Titan कंपनी की शुरुआत कब हुई?
1987 में कंपनी की शुरुआत घड़ी बिजनेस से हुई और बाद में Tanishq के साथ ज्वैलरी बिजनेस में एंट्री ली है.
Q2. Titan क्या-क्या बिजनेस करती है?
टाइटन ज्वैलरी, वॉच, आई केयर, फ्रेगरेंस, इंडियन एथनिक वेयर, वुमन बैग्स एंड एसेसरीज सेगमेंट में है.
Q3. Titan का मार्केट शेयर क्या है?
ज्वैलरी सेगमेटं में 8% मार्केट शेयर है जबकि एनालॉग वॉच सेगमेंट में 20% से अधिक मार्केट शेयर है और लगातार बढ़ रहा है
Q4. Titan निवेश के लिहाज से कैसा है?
ज्वैलरी मार्केट अभी 50 बिलियन डॉलर का है जो 2033 तक 150 बिलियन डॉलर का हो जाएग. ऑर्गनाइज्ड प्लेयर्स का ग्रोथ इंडस्ट्री के मुकाबले 1.5x है
Q5. Titan के लिए टारगेट प्राइस क्या है?
नोमुरा ने टाइटन के शेयर में कवरेज की शुरुआत की है और ₹4275 का बड़ा टारगेट दिया है
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
