&format=webp&quality=medium)
Tata Group Stocks.
Tata Group Stocks: टाटा ग्रुप की लीडिंग प्रोडक्ट इंजीनियरिंग कंपनी टाटा टेक्नोलॉजी ने चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया. नतीजों के बाद आज शेयर में करीब ढाई फीसदी की तेजी है और यह 700 रुपए (Tata Technologies Share Price) के पार कारोबार कर रहा है. ऐनालिस्ट्स इस स्टॉक में बेचने की सलाह दे रहे हैं. बता दें कि नवंबर 2024 में इस कंपनी का 500 रुपए पर आईपीओ आया था और दमदार लिस्टिंग हुई थी. इसके बाद यह शेयर 1400 रुपए तक पहुंचा. अब फिर से यह आईपीओ प्राइस तक फिसल सकता है.
कोटक सिक्योरिटीज ने Tata Technologies के शेयर में SELL की राय दी है और 500 रुपए का टारगेट दिया है. ICICI सिक्योरिटीज ने SELL की रेटिंग को मेंटेन किया है और टारगेट प्राइस को 540 रुपए से घटाकर 510 रुपए कर दिया है. शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, 13 लाख 33 हजार 493 रीटेल निवेशकों ने इस स्टॉक में पैसा लगाया है. इनके पास कंपनी की 23.46% हिस्सेदारी है. DII की हिस्सेदारी घटकर 2.48% पर आ गई है जो दिसंबर तिमाही में 3.06% और सितंबर तिमाही में 3.44% थी. वहीं, FII की हिस्सेदारी 3.10% पर बरकरार है जो सितंबर तिमाही में 3.62% थी.
Q4 रिजल्ट की बात करें तो तिमाही आधार पर ओवरऑल रेवेन्यू में -2.4% की गिरावट दर्ज की गई. इसमें सर्विस सेगेमेंट का रेवेन्यू ग्रोथ 1.1% रहा जबकि टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन सेगमेंट में -14.1% की गिरावट दर्ज की गई. ऑपरेटिंग EBITDA में तिमाही आधार पर -0.3% की गिरावट दर्ज की गई. नेट प्रॉफिट में 12.0% का ग्रोथ दर्ज किया गया. ग्रॉस मार्जिन तिमाही आधार पर 28.7% से बढ़कर 31.0% रहा. इसमें सर्विस सेगमेंट का मार्जिन 32.1% से बढ़कर 33.9%
रहा जबकि टेक्नोलॉजी सेगमेंट का मार्जिन 17.3% से बढ़कर 19.6% रहा. ऑपरेटिंग EBITDA मार्जिन 17.8% से बढ़कर 18.2% रहा जबकि नेट इनकम मार्जिन 12.8% से बढ़कर 14.7% रहा.
अच्छे प्रदर्शन के बावजूद ऐनालिस्ट स्टॉक पर निगेटिव है. दरअसल, अक्टूबर 2024 में टाटा टेक्नोलॉजी और जर्मल ऑटोमेकर BMW ने एक ज्वाइंट वेंचर किया था. इसका नाम BMW TechWorks India है. इसमें दोनों कंपनियां मिलकर ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर, सॉफ्टवेयर डिफाइन्ड व्हीकल्स और आईटी बिजनेस के लिए डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सॉल्यूशन प्रोवाइड करेंगी. 100 लोगों की टीम के साथ ऑपरेशन की शुरुआत हुई थी और 2025 के अंत तक 1000 एंप्लॉयी तक पहुंचने का लक्ष्य था. ऐनालिस्ट्स का मानना है कि यह हेडकाउंट 1000 के करीब पहुंच गया है और इस कमाई में इस JV का बड़ा योगदान है. FY26 में सर्विस सेगमेंट में कमजोर डिमांड देखा जा सकता है जो मेजर रेवेन्यू कंट्रीब्यूटर है. कोटक सिक्योरिटीज ने FY2026-28 के लिए कमाई के अनुमान को 4-7% घटा दिया है और टारगेट प्राइस 500 रुपए कर दिया है.
Tata Technologies एक ग्लोबल प्रोडक्ट इंजीनियरिंग एंड डिजिटल सर्विस कंपनी है. यह कंपनी स्ट्रैटिजिक इंजीनियरिंग पार्टनर की तरह काम करती है. खासकर यह मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को बेहतर प्रोडक्ट कॉन्सेप्ट करने और डेवलपमेंट में मदद करती है. यह कंपनी मुख्य रूप से ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस और इंडस्ट्रियल हेवी मशिनरी सेगमेंट में काम करती है. कंपनी का 84% रेवेन्यू ऑटोमोटिव सेगमेंट से आता है. कंपनी का 75-77% रेवेन्यू सर्विस सेगमेंट से और बाकी टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन से आता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)