&format=webp&quality=medium)
Tata Power Share Price Target 2025.
Tata Group Stocks: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा पावर ने चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. Q4 में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 25% का ग्रोथ दर्ज किया गया. रिन्यूएबल बिजनेस का ग्रोथ दमदार है और इस वर्टिकल के मुनाफे में 62% का ग्रोथ दर्ज किया गया. नतीजों के बाद आज शेयर मामूली गिरावट के साथ 395 रुपए (Tata Power Share Price) की रेंज में कारोबार कर रहा है. आइए जानते हैं को ब्रोकरेज की इस स्टॉक पर क्या राय है.
नतीजों के बाद इलारा कैपिटल ने Tata Power के लिए BUY की रेटिंग और 504 रुपए का टारगेट दिया है. मोतीलाल ओसवाल ने BUY रेटिंग के साथ में 476 रुपए का टारगेट दिया है. एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने BUY रेटिंग के साथ में 477 रुपए का टारगेट दिया है. मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट की रेटिंग और 425 रुपए का टारगेट दिया है. जेपी मॉर्गन ने न्यूट्रल रेटिंग और 378 रुपए का टारगेट दिया है. CLSA ने REDUCE की रेटिंग और 351 रुपए का टारगेट दिया है.
इलारा कैपिटल ने सबसे बड़ा टारगेट दिया है. इसने कहा कि कंपनी को पावर ट्रांसमिशन कैपेक्स, पावर डिस्ट्रीब्यूशन रिफॉर्म्स और ग्रीन इन्वेस्टमेंट का फायदा मिलेगा. FY27 तक कंपनी अपनी रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो को 15GW तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रही है और इसके लिए FY24-27 के बीच 84000 करोड़ से अधिक कैपेक्स का प्लान है. सेल फेसिलिटी और सोलर मॉड्यूल बिजनेस ग्रोथ हेल्दी है. CLSA ने सबसे कम टारगेट दिया है. इसका कहना है कि कंपनी के प्रदर्शन पर गौर करें तो सोलर मॉड्यूल बिजनेस के लिए ब्राइट स्पॉट दिख रहा है. इंडियन सोलर मॉड्यूल इंपोर्ट बैन से कंपनी को फायदा मिला है. ऐनालिस्ट का मानना है कि FY26 के लिए अनुमानित कमाई के आधार पर यह शेयर 26x के PE पर ट्रेड कर रहा है जो एक्सपेंसिव है.
Q4 रिजल्ट्स की बात करें तो सालाना आधार पर रेवेन्यू में 7% का ग्रोथ दर्ज किया गया और यह 17238 करोड़ रुपए रहा. EBITDA 14% ग्रोथ के साथ 3829 करोड़ रुपए, नेट प्रॉफिट 25% ग्रोथ के साथ 1306 करोड़ रुपए रहा. FY25 के लिए रेवेन्यू में 5%, EBITDA में 14% और नेट प्रॉफिट में 12% का ग्रोथ दर्ज किया गया. सालाना आधार पर T&D बिजनेस का प्रॉफिट ग्रोथ 37% और रिन्यूएबल एनर्जी बिजनेस का प्रॉफिट ग्रोथ 48% रहा. रूफटॉप सोलर में कंपनी नंबर वन पर है.
Tata Power देश की लीडिंग एनर्जी कंपनी है जो पावर जेनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन, तीनों बिजनेस में है. रिन्यूएबल्स एनर्जी को लेकर कंपनी की बड़ी योजना है. कंपनी की 4.9 GW की इंटीग्रेटेड सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी है. इसके अलावा यह पंप्ड हाइड्रो प्रोजेक्ट्स और EV चार्जिंग स्टेशन में भी है. 25.7GW की टोटल ऑपरेशनल एंड अंडर कंस्ट्रक्शन कैपेसिटी है. 16.8GW का ग्रीन एनर्जी पोर्टफोलियो है जिसमें 9.9GW अंडर कंस्ट्रक्शन है. 8.9GW की इंस्टॉल्ड एनर्जी कैपेसिटी है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)