52 वीक्स लो पर ट्रेड कर रहा टाटा ग्रुप का ये मल्टीबैगर, क्या यह खरीदने का सही टाइम है?

Tata Group Stock: टाटा ग्रुप का मल्टीबैगर ट्रेंट अपने हाई से आधा हो चुका है. Q2 रिजल्ट के बाद शेयर पर दबाव देखा जा रहा है. जानिए निवेश के लिहाज से यह इन्वेस्टर्स को मौका दे रहा है या फिर ग्रोथ आउटलुक कमजोर नजर आ रहा है.
52 वीक्स लो पर ट्रेड कर रहा टाटा ग्रुप का ये मल्टीबैगर, क्या यह खरीदने का सही टाइम है?

Trent Share Price Target 2025.

Tata Group Stock: टाटा ग्रुप की कंपनी Trent के शेयर पर फिलहाल दबाव देखा जा रहा है. नतीजों के बाद शेयर में गिरावट है और यह 52 वीक्स लो पर ट्रेड कर रहा है. ब्रोकरेज हाउसेस ने भी अपने टारगेट घटाए हैं. आइए जानने की कोशिश करते हैं क्या इस भाव पर यह शेयर लॉन्ग टर्म निवेशकों को खरीद का मौका दे रहा है या फिर दमदार ग्रोथ की कहानी सुस्त पड़ती दिखाई दे रही है. बता दें कि 10 नवंबर को शेयर ने इंट्राडे में 4264 रुपए का 52 वीक्स लो बनाया. अक्टूबर 2024 के 8345 रुपए के लाइफ हाई के मुकाबले यह आधा हो चुका है.

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CITI ने ट्रेंट के लिए रेटिंग को डाउनग्रेड कर SELL की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 7150 रुपए से घटाकर 4350 रुपए कर दिया है. Morgan Stanley ने ओवरवेट की रेटिंग को मेंटेन किया है लेकिन टारगेट प्राइस को 5892 रुपए से घटाकर 5456 रुपए कर दिया है. Goldman Sachs ने न्यूट्रल की रेटिंग को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस 5300 रुपए से घटाकर 4920 रुपए कर दिया है. दूसरी तरफ Macquarie ने आउटपरफॉर्म की रेटिंग और 7000 रुपए का टारगेट दिया है जबकि Benstein ने 6100 रुपए का बुलिश टारगेट दिया है.

ब्रोकरेज के पुराने और नए टारगेट

ब्रोकरेजपुरानी रेटिंगपुराना टारगेट (₹)नई रेटिंगनया टारगेट (₹)
CitiBuy7,150Sell4,350
Morgan StanleyOverweight5,892Overweight 5,456
Goldman SachsNeutral5,300Neutral 4,920
JefferiesHold6,000Hold 5,000

Citi ने Trent पर अपनी रिपोर्ट में क्या कहा?

Citi ने ट्रेंट लिमिटेड की रेटिंग को Buy से Sell में डाउनग्रेड किया है. रिपोर्ट के अनुसार, उपभोक्ता मांग में कमजोरी, बढ़ते कॉम्पिटिशन और नए स्टोर्स की वजह से ग्रोथ रेट पर असर पड़ सकता है. कैनिबलाइजेशन और टियर 2/3 टाउन में विस्तार के कारण ग्रोथ पर असर दिखाई देगा. ब्रोकरेज ने FY26-28E के लिए रेवेन्यू ग्रोथ एस्टिमेट्स को 6-19% और EBITDA को 2-12% तक घटाया है. ब्रोकरेज का टारगेट सितंबर 2027 के लिए EV/EBITDA के आधार पर 50x से घटाकर 40x मल्टीपल पर पिक किया गया है.

Morgan Stanley ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा?

Morgan Stanley ने ट्रेंट पर अपना Overweight व्यू बनाए रखा है, लेकिन टारगेट प्राइस घटाया गया है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के कंसोलिडेटेड रेवेन्यू और EBITDA में सालाना आधार पर 16% और 27% की वृद्धि हुई, लेकिन ये उसके अनुमान से 7% और 9% कम रहे. फेशन सेगमेंट में LFL ग्रोथ कम और डिमांड पर कमजोर मानसून का असर देखने को मिला. मैनेजमेंट के अनुसार, अनसीजनल बारिश और सेंटिमेंट की कमजोरी से बिक्री प्रभावित रही. ग्राहकों ने जीएसटी कट के बाद बड़ी राशि वाले उत्पादों की ही ज्यादा खरीदारी की. स्टैंडअलोन बेसिस पर EBITDA मार्जिन 17.2%, ग्रॉस मार्जिन 43.3% और Westside-Zudio का मार्जिन स्थिर रहा.

Goldman Sachs ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा?

Goldman Sachs ने भी ट्रेंट की रेटिंग Neutral पर बरकरार रखी है. टारगेट प्राइस को 5300 रुपए से घटाकर 4920 रुपए किया गया है. कंपनी का ऑपरेटिंग EBIT ग्रोथ 9% YoY रहा, जो अनुमान से कमजोर है. ब्रोकरेज का मानना है कि ऑटोमेशन में निवेश से कंपनी को मार्जिन पर दबाव कम करने में मदद मिली है, लेकिन यह लाभ वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में बेस पर आ सकता है. दूसरी तिमाही में बिकवाली पर मानसून और GST कट के बाद उपभोक्ताओं की प्राथमिकता ने असर डाला. Goldman Sachs ने अपने पूर्वानुमानों को 6% घटाया है.

Q2 रिजल्ट हाईलाइट्स

Q2 रिजल्ट्स की बात करें तो कंसोलिडेटेड आधार पर रेवेन्यू 16% ग्रोथ के साथ 4818 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेशनल EBITDA 14% ग्रोथ के साथ 575 करोड़ रुपए, ऑपरेशनल EBIT 7% ग्रोथ के साथ 470 करोड़ रुपए और नेट प्रॉफिट 11% ग्रोथ के साथ 373 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेशनल EBIT मार्जिन 10% रहा जो एक साल पहले 11% था. प्रॉफिट मार्जिन 11% से घटकर 10% पर आ गया.

1101 स्टोर्स का नेटवर्क

ट्रेंट के कुल स्टोर्स की संख्या 1101 हो गई है और 251 शहरों में इसका प्रजेंस है. Q2 में Westside के 19 स्टोर्स खोले गए और 6 स्टोर्स का कंसोलिडेशन किया गया. वेस्टसाइड के कुल स्टोर्स अब 261 हैं और 88 शहरों में इसका प्रजेंस है. Zudio के कुल स्टोर्स की संख्या 806 पर पहुंच गई और 244 शहरों में इसका प्रजेंस है. Q2 में 44 स्टोर्स खोले गए और 4 स्टोर्स का कंसोलिडेशन किया गया.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1. Trent के शेयर में गिरावट क्यों आई है?
कमजोर कंजम्पशन ट्रेंड और सुस्त मांग के चलते Q2 रिजल्ट्स बाजार की उम्मीदों से कमजोर रहे, जिससे शेयर दबाव में है.

Q2. Citi ने Trent पर क्या रेटिंग दी है?
Citi ने रेटिंग को Buy से घटाकर Sell किया है और टारगेट प्राइस ₹7,150 से घटाकर ₹4,350 कर दिया है.

Q3. Morgan Stanley की राय क्या है?
Morgan Stanley ने Overweight रेटिंग को बरकरार रखा है, लेकिन टारगेट प्राइस को ₹5,892 से घटाकर ₹5,456 किया है.

Q4. Goldman Sachs का व्यू क्या है?
Goldman Sachs ने Neutral रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस को ₹5,300 से घटाकर ₹4,920 किया है.

Q5. क्या Trent अभी लॉन्ग टर्म निवेश के लिए आकर्षक है?
फिलहाल शेयर 52-वीक्स लो ₹4,264 पर है, और ब्रोकरेज के टारगेट डाउनग्रेड के बाद निवेशकों को सतर्क रुख अपनाने की सलाह दी जा रही है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer
Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6