₹960 पर जा सकता है ये Tata Group Stock, डीसेंट Q1 रिजल्ट के बाद BUY की सलाह

Tata Group Stock: सेक्टोरल हेडविंड के बावजूद टाटा ग्रुप की होटल कंपनी Indian Hotels ने डीसेंट रिजल्ट जारी किया है. Q2, H2 में कई बड़े इवेंट प्लान्ड है जिसका सेक्टर और कंपनी को बेनिफिट मिलेगा. ब्रोकरेज ने BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है. जानिए टारगेट प्राइस क्या हैं.
₹960 पर जा सकता है ये Tata Group Stock, डीसेंट Q1 रिजल्ट के बाद BUY की सलाह

Indian Hotels Share Price Target 2025.

Tata Group Stock: नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म टाटा ग्रुप की होटल कंपनी इंडियन होटल्स पर बुलिश नजर आ रहा है और खरीदारी की सलाह को मेंटेन रखा गया है. कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी के रेवेन्यू में 32%, EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 29% और नेट प्रॉफिट में 19% का ग्रोथ दर्ज किया गया. नतीजों के बाद शेयर में तेजी है और यह 1% की तेजी के साथ 760 रुपए (Indian Hotels Share Price) की रेंज में कारोबार कर रहा है.

Indian Hotels Share Price Target

Jefferies ने इंडियन होटल्स के शेयर में BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है हालांकि टारगेट प्राइस को 980 रुपए से घटाकर 960 रुपए कर दिया है. एक अन्य ब्रोकरेज नुवामा ने REDUCE की रेटिंग और 648 रुपए का टारगेट दिया है. Investec ने HOLD की रेटिंग और 950 रुपए का टारगेट दिया है. एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने HOLD की रेटिंग और 750 रुपए का टारगेट दिया है. यह शेयर 760 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. इस स्टॉक के लिए 52 वीक्स हाई 894 रुपए है जो इसका लाइफ हाई भी है और लो 571 रुपए का है. 43140 रीटेल निवेशकों का पैसा इसमें लगा है और इनके पास कंपनी की 12.20% हिस्सेदारी है.

ब्रोकरेज ने अपनी नोट में क्या कहा?

जेफरीज ने अपने नोट में कहा कि टर्बुलेंट क्वॉर्टर में भी कंपनी ने डीसेंट रिजल्ट जारी किया है.FY26 के लिए मैनेजमेंट ने डबल डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ का गाइडेंस जारी किया है. Q2 हेल्दी रहने की उम्मीद है. एक्सपैंशन को लेकर अग्रेसिव प्लान है. कंपनी अगले 5 सालों तक 12% CAGR से रूम एडिशन करेगी. इसमें कई ग्रीनफील्ड असेट्स भी शामिल किए जाएंगे.

Indian Hotels के CEO ने ग्रोथ को लेकर क्या कहा?

कंपनी के CEO पुनीत चटवाल ने कहा कि लगातार 13वीं तिमाही में कंपनी ने रिकॉर्ड परफॉर्मेंस जारी किया है. गाइडेंस के मुताबिक डबल डिजिट में रेवेन्यू ग्रोथ रिपोर्ट की गई. होटल सेगमेंट का रेवेन्यू ग्रोथ 14% उछाल के साथ 1814 करोड़ रुपए रहा. EBITDA मार्जिन यानि ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 31.4% रहा. न्यू बिजनेस का कंसोलिडेटेड ग्रोथ सालाना आधार पर 27% रहा. जियो पॉलिटिकल हेडविंड के बावजूद हॉस्पिटैलिटी सेक्टर ने रेसिलिएंस दिखाया है. इंडियन होटल्स के पोर्टफोलियो में 390 से अधिक होटल्स हैं. Q1 में कंपनी ने 6 नए होटल्स खोले हैं. Q2 और H2 में कई सारे इवेंट्स है जिसका फायदा मिलेगा.

Indian Hotels Q1 Results

रिजल्ट की बात करें तो Q1FY26 में कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 32% ग्रोथ के साथ 2102 करोड़ रुपए, ऑपरेटिंग रेवेन्यू 32% ग्रोथ के साथ 2041 करोड़ रुपए रहा. EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 29% उछाल के साथ 637 करोड़ रुपए. EBITDA मार्जिन 31% से घटकर 30.3% पर आ गया जबकि ऑपरेटिंग एबिटा मार्जिन 0.8% घटकर 28.2% पर आ गया. नेट प्रॉफिट 19% उछाल के साथ 296 करोड़ रुपए रहा. होटल सेगमेंट का रेवेन्यू 14% उछाल के साथ 1814 करोड़ रुपए और EBITDA 15% उछाल के साथ 569 करोड़ रुपए रहा. एयरलाइन्स कैटरिंग सर्विस का रेवेन्यू 21% उछाल के साथ 290 करोड़ रुपए और EBITDA 17% ग्रोथ के साथ 68 करोड़ रुपए रहा.

FY26 में 30+ होटल्स खोलने की योजना

बता दें कि इंडियन होटल्स के पोर्टफोलियो में 392 होटल्स हैं जिनमें 249 ऑपरेशनल और 143 पाइपलाइन्स में हैं. कंपनी के टोटल रेवेन्यू में 51% डोमेस्टिक होटल्स से, 19% इंटरनेशनल होटल्स से, 14% एयर कैटरिंग से आता है. कंपनी के पास 3073 करोड़ रुपए का कैश रिजर्व है. मैनेजमेंट डबल डिजिट ग्रोथ को लेकर कॉन्फिडेंट है. Q1 में 6 नए होटल्स खोले गए जबकि FY26 में कुल 30+ होटल्स शुरू करने की योजना है. Q2/H2 में कई बड़े प्लान्ड इवेंट्स हैं जिनका फायदा मिलेगा.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

Add Zee Business as a Preferred Source