Tata ग्रुप स्टॉक में आने वाली है तेजी! टेक्निकल चार्ट दे रहे मजबूती के संकेत, हाई से ₹848 सस्ता मिल रहा है शेयर

Tata Group Stock to Buy: ब्रोकरेज पीएल कैपिटल ने टेक्निकल इंडिकेटर्स और चार्ट पैटर्न के आधार पर टाटा ग्रुप स्टॉक पर बाय की रेटिंग दी है.
Tata ग्रुप स्टॉक में आने वाली है तेजी! टेक्निकल चार्ट दे रहे मजबूती के संकेत, हाई से ₹848 सस्ता मिल रहा है शेयर

Tata Group Stock to Buy.

Tata Group Stock to Buy: BSE 500 में शामिल टेलीकॉम उपकरण निर्माता कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर में आने वाले दिनों में तेजी की संभावना है. ब्रोकरेज पीएल कैपिटल ने टेक्निकल इंडिकेटर्स और चार्ट पैटर्न के आधार पर टाटा ग्रुप स्टॉक पर बाय की रेटिंग दी है. टारगेट प्राइस 750 रुपए प्रति शेयर दिया है.

क्या तकनीकी संकेत दे रहे मजबूती के संकेत?

ब्रोकरेज के मुताबिक, स्टॉक ने हाल ही में एक बुलिश कैंडल बनाई है, जो कि 200 पीरियड मूविंग एवरेज और 50 ईएमए के कॉन्फ्लुएंस को पार करते हुए दिखाई दी है. यह तकनीकी रूप से एक मजबूत संकेत माना जाता है, जिससे आने वाले समय में शेयर की कीमतों में और तेजी की संभावना है.

क्या RSI भी दिखा रहा खरीदारी का संकेत?

रिपोर्ट के अनुसार, रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) अच्छी स्थिति में है और इसने एक बाय सिग्नल दिया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि निवेशकों की ओर से पॉजिटिव सेंटिमेंट्स बन रही हैं. साथ ही, वॉल्यूम में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि मार्केट में इस स्टॉक के प्रति निवेशकों की रुचि बढ़ रही है.

टेक्निकल चार्ट पर दिखता है सुधार?

ब्रोकरेज ने कहा, चार्ट में यह स्पष्ट दिख रहा है कि शेयर ने नीचे से एक अच्छा बॉटम बना लिया है और अब धीरे-धीरे ऊपर की दिशा में बढ़ रहा है. यह संकेत करता है कि स्टॉक अब डाउनट्रेंड से बाहर आकर एक नए अपट्रेंड में प्रवेश कर रहा है.

tejas

तेजस नेटवर्क के लिए टारगेट क्या है?

ब्रोकरेज ने टाटा ग्रुप स्टॉक तेज नेटवर्क्स पर बाय की रेटिंग दी है और 750 रुपये का टारगेट दिया है. लास्ट सेशन में शेयर 611.10 रुपये पर हुआ था. इसमें आगे 23% का अपसाइड देखने को मिल सकता है. स्टॉप लॉस 575 रुपए रखना है.

हाई से कितनी गिरा शेयर?

स्टॉक का 52 वीक हाई 1,459.80 रुपए है जो इसने 8 नवंबर 2024 को बनाया था. जबकि लो 543 रुपए है जो इसने 13 अगस्त 2025 को टच किया था. शेयर अपने हाई से 58% से ज्यादा करेक्ट हो चुका है.

निवेशकों के लिए क्या है सलाह?

ब्रोकरेज का मानना है कि यह स्टॉक मौजूदा तकनीकी संकेतों के अनुसार एक अच्छा निवेश विकल्प बन सकता है, विशेष रूप से शॉर्ट-टू-मीडियम टर्म के लिए. हालांकि, निवेशकों को सलाह दी गई है कि वे ₹575 के स्टॉप लॉस का पालन करते हुए ही पोजिशन बनाएं ताकि जोखिम को नियंत्रित किया जा सके.

शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा?

तेजस नेटवर्क्स का शेयर एक हफ्ते में 3 फीसदी और एक महीने में 4 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है. जबकि पिछले 3 महीने में यह 10 फीसदी और 6 महीने में 14 फीसदी तक लुढ़का है. वहीं. इस साल शेयर में अब तक 48 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. पिछले एक साल में शेयर में 50 फीसदी से ज्यादा का करेक्शन आया है.

खबर से जुड़ा FAQs


Q1. ब्रोकरेज हाउस ने तेजस नेटवर्क्स पर क्या रेटिंग दी है?
पीएल कैपिटल ने इस स्टॉक पर बाय की सिफारिश दी है.

Q2. स्टॉक का टारगेट प्राइस क्या रखा गया है?
ब्रोकरेज ने स्टॉक का टारगेट प्राइस ₹750 प्रति शेयर तय किया है.

Q3. स्टॉपलॉस कितना है?
ब्रोकरेज ने ₹575 का स्टॉप लॉस रखा है.

Q4. क्या तकनीकी संकेत शेयर में मजबूती दिखा रहे हैं?
हां, स्टॉक ने 200 पीरियड SMA और 50 EMA को पार करते हुए बुलिश कैंडल बनाई है, जो तेजी का संकेत देती है.

Q5. क्या RSI भी शेयर में मजबूती का संकेत दे रहा है?
जी हां, RSI में सुधार देखा गया है और यह एक बाय सिग्नल का संकेत कर रहा है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6