&format=webp&quality=medium)
Titan Share Price: टाटा ग्रुप की दमदार कंपनी टाइटन कंपनी लिमिटेड के सितंबर तिमाही (Q2FY26) के नतीजों के बाद निवेशकों की उम्मीदों के हिसाब से रहे हैं. कंपनी ने सभी प्रमुख सेगमेंट्स में ठोस ग्रोथ दिखाई है, खासतौर पर ज्वेलरी, वॉचेस और आईवियर में बिक्री बढ़ी है. हालांकि, मार्जिन पर दबाव और गोल्ड की ऊंची कीमतों ने अर्निंग्स की चमक थोड़ी फीकी की है. नतीजों और ब्रोकरेज की राय के बाद मंगलवार को शेयर 2 पर्सेंट से ज्यादा चढ़कर 3826 रुपये का 52 वीक हाई छू लिया था.
त्योहारी सीजन जल्दी शुरू होने और एक्सचेंज ऑफर्स की बदौलत टाइटन की सेल्स ग्रोथ बेहतरीन रही. Jewellery (ex-bullion) में 19% की सालाना बढ़त दर्ज हुई. Watches में 13% और Eyewear में 9% ग्रोथ रही. कंपनी के Tanishq, Mia और Zoya ब्रांड्स ने 14% LTL ग्रोथ दर्ज की. कंपनी को फायदा शुरुआती त्योहारी सीजन और बढ़ते औसत टिकट साइज से मिला. हालांकि, बेस में कस्टम ड्यूटी और गोल्ड की कीमतों में उछाल ने मार्जिन पर असर डाला.
टाइटन के EBIT मार्जिन पर प्रेशर की बड़ी वजह रही गोल्ड कॉइन की बिक्री में बढ़ोतरी और स्टूडेड ज्वेलरी की कम हिस्सेदारी. इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर्स पर ज्यादा खर्च ने भी मुनाफे पर हल्का असर डाला है.
Nomura ने कंपनी पर “Buy” रेटिंग बरकरार रखी है, और टारगेट ₹4,275 का दिया है. ब्रोकरेज का मानना है कि सेल्स में मजबूत ग्रोथ रही और फेस्टिव डिमांड से आगे भी आउटलुक बेहतर दिखता है.
Morgan Stanley की ओर से “Overweight” की रेटिंग आई है और ब्रोकरेज ने टारगेट ₹3,953 का दिया है. रेवेन्यू, EBITDA और PAT में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन. ज्वेलरी में 19% ग्रोथ, गोल्ड एक्सचेंज ऑफर से सेल्स को बल मिला.
Macquarie की ओर से “Outperform” की रेटिंग के साथ ₹4,150 का टारगेट है.
वहीं, फिलहाल UBS की ओर से “Hold” की रेटिंग और ₹4,700 का टारगेट है. UBS के मुताबिक कंपनी का ऑल-राउंड प्रदर्शन मजबूत रहा, 19% ज्वेलरी रेवेन्यू ग्रोथ के बावजूद मार्जिन 11.1% पर टिका रहा.
कंपनी ने बताया कि आने वाले महीनों में टॉपलाइन ग्रोथ जारी रहेगी. खरीदारों की संख्या बढ़ाने के लिए लोअर प्राइस बैंड में नए प्रोडक्ट लॉन्च किए गए हैं. FY26 में 40 नए स्टोर्स और 70-80 स्टोर्स के रिनोवेशन की योजना है. सोने की ऊंची कीमतों से मार्जिन अनुमान थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा, लेकिन कम वजन वाले प्रोडक्ट्स और वेडिंग सीजन की डिमांड ग्रोथ को सपोर्ट करेगी. नॉर्थ अमेरिका में कारोबार कीमतों के बावजूद मजबूत बना हुआ है.
टाइटन ने मजबूत सेल्स और ब्रांड डिमांड से फिर साबित किया कि वह ज्वेलरी मार्केट की लीडर है. हालांकि, ऊंचे गोल्ड प्राइस और स्टूडेड ज्वेलरी की कम हिस्सेदारी ने मार्जिन पर असर डाला है. फिर भी, फेस्टिव सीजन और नए स्टोर लॉन्च से कंपनी के लिए H2FY26 का आउटलुक पॉजिटिव दिखता है.