TATA ग्रुप के एक और स्टॉक पर SELL की रेटिंग, आज भी 3% टूटकर हुआ बंद, बाजार खुलते ही बना लें स्ट्रैटेजी

Tata Group के एक और शेयर पर ग्लोबल ब्रोकरेज Citi ने SELL रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस बढ़ाया है, लेकिन मौजूदा भाव के मुकाबले अभी भी डाउनसाइड दिख रहा है. सोमवार को शेयर 3% से ज्यादा गिरकर बंद हुआ.
TATA ग्रुप के एक और स्टॉक पर SELL की रेटिंग, आज भी 3% टूटकर हुआ बंद, बाजार खुलते ही बना लें स्ट्रैटेजी

टाटा ग्रुप के एक और स्टॉक पर बिकवाली की राय, जानें क्या है ब्रोकरेज की कॉल (फोटो - AI)

Tata Group के एक और स्टॉक पर बिकवाली की राय आई है. टाटा ग्रुप के टाटा स्टील (Tata Steel) स्टॉक पर बिकवाली की राय आई है. ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी Citi ने इस शेयर पर बिकवाली की राय दी है. वहीं आज यानी सोमवार को ये शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ है. सोमवार को ये शेयर 3.21% की गिरावट के साथ 209.85 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. ध्यान देने वाली बात ये है कि ब्रोकरेज ने भी इस शेयर पर बिकवाली की ही राय दी है.

बता दें कि कंपनी ने हाल ही में तिमाही नतीजे जारी किए. नतीजों के बाद ब्रोकरेज की अलग-अलग राय है. इससे पहले Tata Motors Passenger Vehicle और Voltas के स्टॉक पर भी बिकवाली की राय आई है. ब्रोकरेज ने तिमाही नतीजों के बाद ही अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट जारी की थी.

Tata Steel में अब क्या करें?

ब्रोकरेज कंपनी टाटा स्टील सिटी ने इस शेयर पर बिकवाली की राय दी है. हालांकि ब्रोकरेज ने इस शेयर पर टारगेट प्राइस को बढ़ाया है लेकिन दी सेल की रेटिंग है. इस शेयर पर ब्रोकरेज ने 180 रुपए से टारगेट प्राइस बढ़ाकर 200 रुपए कर दिया है, जो मौजूदा भाव से कम है. इस शेयर में अभी भी 4.76% का डाउनसाइड रिटर्न दिख रहा है.

Tata Steel

ब्रोकरेज ने क्या कहा?

  • कंपनी को 1Q में इंडिया EBITDA प्रति टन में और बढ़ोतरी की उम्मीद है.
  • रिलाइजेशन में करीब ₹6,000 प्रति टन तक की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई.
  • नीदरलैंड्स EBITDA प्रति टन 1Q में फ्लैट रहने की उम्मीद, क्योंकि वॉल्यूम लॉस का असर रहेगा.
  • Coke ओवन्स बंद होने की प्रक्रिया से अनिश्चितता बनी हुई है.
  • UK बिजनेस FY27 में EBITDA पॉजिटिव होने की उम्मीद.
  • FY27 में लगभग 2 मिलियन टन वॉल्यूम ग्रोथ का अनुमान.
  • एक्सपेंशन टाइमलाइन पर स्पष्टता नहीं होने से आगे ग्रोथ धीमी पड़ सकती है.
  • Net Debt/EBITDA रेशियो 2.3x रहा.

स्टॉक का प्रदर्शन

DurationChange (%)
1 हफ्ता-1.04
1 महीना-1.04
1 साल33.28
3 साल99.48
5 साल77.91
10 साल577.37

Tata Motors PV पर भी बिकवाली की राय

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल के शेयर पर भी बिकवाली की राय आई थी. एक साथ तीन ब्रोकरेज कंपनियों ने SELL की रेटिंग दी. मोतीलाल ओसवाल, सिटी और UBS ने इस शेयर पर बिकवाली की राय दी.

ब्रोकरेजरेटिंगटारगेट (रुपए)
मोतीलाल ओसवालSell303
UBSSell325
CitiSell330

कैसे रहे थे कंपनी के नतीजे?

TMPV Results

Voltas के शेयर में भी बिकवाली की राय

विदेशी ब्रोकरेज Goldman Sachs ने Voltas पर अपनी ‘Sell’ रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने ₹1200 का टारगेट दिया है, जो मौजूदा भाव से नीचे है. सोमवार को ये शेयर 1252 रुपए के भाव पर बंद हुआ. आज भी इस शेयर में 1.73 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.

Goldman Sachs की बड़ी चिंताएं-

  • लागत का दबाव उम्मीद से पहले दिखने लगा है.
  • AC बिजनेस की प्रॉफिटेबिलिटी कमजोर रही.
  • कॉपर और एल्युमिनियम की कीमतें मार्जिन पर असर डाल सकती हैं.
  • रुपये की कमजोरी भी दबाव बढ़ा सकती है.
  • मार्जिन रिकवरी आसान नहीं दिख रही.

स्टॉक का प्रदर्शन

DurationChange (%)
1 हफ्ता-4.07
1 महीना-13.03
1 साल-0.73
3 साल56.99
5 साल24.31
10 साल278.37

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Tata Steel पर ब्रोकरेज ने SELL रेटिंग क्यों दी है?

ब्रोकरेज का मानना है कि यूरोप और नीदरलैंड्स बिजनेस में चुनौतियां बनी हुई हैं और आगे ग्रोथ को लेकर अनिश्चितता है.

Q2 Citi ने Tata Steel का नया टारगेट प्राइस कितना दिया है?

Citi ने टारगेट प्राइस ₹180 से बढ़ाकर ₹200 कर दिया है.

Q3 Tata Steel के शेयर में कितना डाउनसाइड दिख रहा है?

मौजूदा भाव ₹209.85 के मुकाबले स्टॉक में करीब 4.76% का डाउनसाइड दिख रहा है.

Q4 कंपनी के तिमाही नतीजों में क्या खास रहा?

India EBITDA प्रति टन में सुधार देखने को मिला और कंपनी ने FY27 में करीब 2 मिलियन टन वॉल्यूम ग्रोथ का अनुमान दिया है.

Q5 Tata Group के किन अन्य स्टॉक्स पर भी SELL रेटिंग आई है?

हाल में Tata Motors के पैसेंजर व्हीकल बिजनेस और Voltas के शेयर पर भी कई ब्रोकरेज कंपनियों ने SELL रेटिंग दी है.

Add Zee Business as a Preferred Source