नतीजों के बाद टाटा ग्रुप के इस मल्टीबैगर ने बनाया नया लाइफ हाई, अब आगे क्या करें निवेशक?

Tata Group Stocks: दमदार नतीजों के बाद Titan शेयर में आज जोरदार तेजी है और इसने 4380 रुपए का नया लाइफ हाई बनाया. जानिए नतीजों के बाद झुनझुनवाला पोर्टफोलियो में शामिल इस स्टॉक को लेकर क्या सलाह है. बता दें कि 7 लाख से अधिक रीटेल निवेशकों के पोर्टफोलियो में यह स्टॉक है और इनकी हिस्सेदारी करीब 8.5% है.
नतीजों के बाद टाटा ग्रुप के इस मल्टीबैगर ने बनाया नया लाइफ हाई, अब आगे क्या करें निवेशक?

Titan Share Price Outlook.

Tata Group Stocks: दिसंबर तिमाही में दमदार नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने टाटा ग्रुप के मल्टीबैगर स्टॉक Titan में खरीद की सलाह को बरकरार रखा है. बता दें कि Q3 में कंपनी के मुनाफे में 61% और इनकम में 40% का ग्रोथ दर्ज किया गया. बुधवार को शेयर में करीब दो फीसदी की तेजी है और इसने इंट्राडे में 4380 रुपए का नया लाइफ हाई बनाया. 7 लाख से अधिक रीटेल निवेशकों के पोर्टफोलियो में यह स्टॉक है और इनके पास करीब 8.5% हिस्सेदारी है. आइए टारगेट समेत निवेश की पूरी डीटेल जानते हैं.

मॉर्गन स्टैनली ने Titan शेयर में ओवरवेट की रेटिंग को मेंटेन किया है और टारगेट 4062 रुपए का दिया है. नोमुरा ने इस शेयर में BUY की रेटिंग को मेंटेन रखा है और 4500 रुपए का टारगेट दिया है. रिजल्ट वाले दिन यह शेयर BSE पर 4267 रुपए पर बंद हुआ था. कल इस शेयर ने इंट्राडे में 4330 रुपए का लाइफ हाई भी बनाया था. इस साल अब तक शेयर ने करीब 6% रिटर्न दिया है.

Brokerage Call

Add Zee Business as a Preferred Source
ब्रोकरेजOld ratingNew Ratingटारगेट प्राइस (Target)
मॉर्गन स्टैनली (Morgan Stanley)ओवरवेट (Overweight)मेंटेन₹4,062
नोमुरा (Nomura)बाय (BUY)मेंटेन₹4,500

मॉर्गन स्टैनली ने क्या कहा?

Q3 रेवेन्यू, EBITDA और नेट प्रॉफिट अनुमान से बेहतर रहा.ज्वैलरी सेगमेंट का रेवेन्यू 40% बढ़ा. फेस्टिव सीजन और बंडल ऑफ ऑफर्स का लाभ मिला है. हाई गोल्ड प्राइस के कारण स्टडेड मार्जिन में 50bps YoY की गिरावट आई है. गोल्ड क्वॉइन की बिक्री में तेजी आई है जो कम मार्जिन वाला होता है. आईवेयर और वॉच सेगमेंट का भी प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा.

नोमुरा ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा?

ज्वैलरी सेगमेंट में सेल्स और मार्जिन हेल्दी रहा है. वॉच सेगमेंट में भी हेल्दी ग्रोथ मोमेंटम देखा जा रहा है. इस कैटिगरी में वियरेबल्स पर दबाव बना हुआ है. इमर्जिंग सेगमेंट- वुमन्स बैग एंट फ्रेगरेंस में अच्छा ग्रोथ नजर आ रहा है. तनेरिया के वॉल्यूम में गिरावट आई है.

Q3 में कैसा रहा रिजल्ट?

  • कंसोलिडेटेड आधार पर इनकम 40% ग्रोथ के साथ 24592 करोड़ रुपए रही.
  • EBIT 63% ग्रोथ के साथ 2657 करोड़ रुपए रहा.
  • EBIT मार्जिन 9.3% से बढ़कर 10.8% पर पहुंच गया.
  • प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) 70% ग्रोथ के साथ 2375 करोड़ रुपए रहा.
  • प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (PAT) 61% ग्रोथ के साथ 1684 करोड़ रुपए रहा.
  • प्रॉफिट मार्जिन 89 bps सुधार के साथ 6.8% रहा.

FY26 में अब तक कैसा रहा प्रदर्शन?

  • 9MFY26 में 28% ग्रोथ के साथ टोटल इनकम 5578 करोड़ रुपए रही.
  • EBIT 54% ग्रोथ के साथ 6207 करोड़ रुपए रहा.
  • EBIT मार्जिन 9.2% से बढ़कर 11.1% पर पहुंच गया.
  • प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) 6Z% ग्रोथ के साथ 5377 करोड़ रुपए रहा.
  • प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (PAT) 58% ग्रोथ के साथ 3895 करोड़ रुपए रहा.
  • प्रॉफिट मार्जिन 131 bps सुधार के साथ 7% रहा.

टाइटन का बिजनेस ज्वैलरी के अलावा, वॉच एंड वियरेबल्स, आईकेयर , इमर्जिंग बिजनेस- बैग्स एंड फ्रेगरेंस में भी है. आइए अलग-अलग वर्टिकल के इंडिविजु्अल परफॉर्मेंस को जानते हैं.

Jewellery बिजनेस

Q3 का बिजनेस दमदार रहा. हाई प्राइस के बावजूद फेस्टिव सीजन में जबरदस्त डिमांड रही.इंटरनेशनल बिजनेस डबल डिजिट में ग्रोथ किया. स्टोर एक्सपैंशन और लाइक-टू-लाइक ग्रोथ भी रोबस्ट रहा.

  • 42% ग्रोथ के साथ ज्वैलरी सेगमेंट का रेवेन्यू 22517 करोड़ रुपए रहा.
  • इसमें इंडियन बिजनेस का रेवन्यू 41% ग्रोथ के साथ 21458 करोड़ रुपए रहा.
  • Tanishq, Mia and Zoya का रेवेन्यू 40% ग्रोथ के साथ 19,921 करोड़ रुपए रहा.
  • Caratlane का बिजनेस 42% ग्रोथ के साथ 1537 करोड़ रुपए रहा.
  • इंटरनेशनल बिजनेस 83% ग्रोथ के साथ 1058 करोड़ रुपए रहा.

वॉच, EyeCare
वॉच सेगमेंट का रेवन्यू 14% ग्रोथ के साथ 1295 करोड़ रुपए और मार्जिन 12.0% रहा.
आईकेयर बिजनेस का रेवन्यू 18% ग्रोथ के साथ 231 करोड़ रुपए और मार्जिन 10.5% रहा.

Titan Share holding pattern

झुनझुनवाला के पास 5.31% हिस्सेदारी

टाइटन का मार्केट कैप 3.85 लाख करोड़ रुपए है. प्रमोटर के पास 52.90% और पब्लिक के पास 47.02% ओनरशिप है. झुनझुनवाला के पास कंपनी में 5.31% हिस्सेदारी है. 54 MF स्कीम्स के पास 8.23% और 29 इंश्योरेंस कंपनी के पास 5.16% ओनरशिप है.718796 रीटेल निवेशक कंपनी में 8.46% हिस्सेदारी रखते हैं.

Disclaimer