&format=webp&quality=medium)
Tata Consumer Share Price: टाटा ग्रुप की दिग्गज FMCG (Fast Moving Consumer Goods) कंपनी Tata Consumer Products Ltd. ने जून तिमाही (Q1FY26) के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी ने जहां मुनाफे में अच्छी बढ़त दिखाई है, वहीं ऑपरेटिंग मार्जिन में कमजोरी देखने को मिली है. आज Tata Consumer Share Price
कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹334 करोड़ रहा, जो ₹331 करोड़ के अनुमान से थोड़ा बेहतर रहा है. ये पिछले साल की इसी तिमाही के ₹290 करोड़ से करीब 15% ज्यादा है. कंपनी की कंसोलिडेटेड आय ₹4,779 करोड़ रही, जो सालाना आधार पर 10% की बढ़त है. हालांकि, यह ₹4,829 करोड़ के अनुमान से थोड़ी कम है.
EBITDA (कमाई से पहले का मुनाफा) घटकर ₹607 करोड़ रहा, जो पिछले साल की तिमाही में ₹668 करोड़ था. EBITDA मार्जिन भी गिरकर 12.7% पर आ गया है, जबकि पिछले साल यही मार्जिन 15.3% था. इसका मुख्य कारण भारत में चाय की लागत बढ़ना और नॉन-ब्रांडेड कॉफी बिजनेस में दामों में गिरावट है.
सेगमेंट परफॉर्मेंस की बात करें तो भारत में पैकेज्ड बेवरेजेज (जैसे चाय) ने शानदार प्रदर्शन किया है. Tata Salt और Tata Sampann जैसे खाद्य उत्पादों की बिक्री भी मजबूत रही. हालांकि, RTD (Ready-to-Drink) सेगमेंट को बे-मौसम बारिश के कारण झटका लगा और वॉल्यूम ग्रोथ प्रभावित हुआ. अंतरराष्ट्रीय कारोबार ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, जहां स्थिर मुद्रा (constant currency) में 5% ग्रोथ दर्ज की गई.
Tata Consumer ने इस तिमाही में ठोस टॉपलाइन ग्रोथ दिखाई है, और मुनाफा भी उम्मीद से थोड़ा बेहतर रहा है. हालांकि, बढ़ती इनपुट कॉस्ट और कुछ सेगमेंट में दबाव के कारण मार्जिन में गिरावट देखने को मिली है.
आज टाटा कंज्यूमर का शेयर करीब 2% की गिरावट के साथ 1,064 रुपये पर बंद हुआ है. शेयर इस साल अभी तक तो 15% की तेजी आई है, लेकिन पिछले 1 साल से इसमें सुस्ती बनी हुई है. ये 15% नीचे चल रहा है. पिछले 5 सालों में इसने 160% का रिटर्न दिया है.