नए CEO के आते ही रफ्तार में हैं Tata Group का ये शेयर, 2 दिन में 12% उछला; जानिए क्यों गदगद हैं निवेशक 

Tata Communications Share Price: शेयर में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन जोरदार तेजी देखने को मिली. सिर्फ 2 कारोबारी सत्रों में शेयर करीब 12% तक उछल गया है. बाजार में इस तेजी की सबसे बड़ी वजह कंपनी की नई लीडरशिप मानी जा रही है. कंपनी ने Ganapathi S. Lakshminarayanan को नया Managing Director और CEO नियुक्त किया है.
नए CEO के आते ही रफ्तार में हैं Tata Group का ये शेयर, 2 दिन में 12% उछला; जानिए क्यों गदगद हैं निवेशक 

Tata Group के स्टॉक में लगातार दो दिनों से तेजी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Tata Communications Share Price: टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी Tata Communications के शेयर में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन जोरदार तेजी देखने को मिली. सिर्फ 2 कारोबारी सत्रों में शेयर करीब 12% तक उछल गया है. आज शेयर 6.5% की तेजी के साथ ₹1,893 पर बंद हुआ, इंट्राडे में ये ₹1,929 के हाई पर पहुंच गया था. ये ₹2,004 के इसके 52-वीक हाई से बस 3.8% दूर है.

बाजार में इस तेजी की सबसे बड़ी वजह कंपनी की नई लीडरशिप मानी जा रही है. कंपनी ने Ganapathi S. Lakshminarayanan को नया Managing Director और CEO नियुक्त किया है. उनका 5 साल का कार्यकाल 20 मई, 2026 से शुरू हो चुका है. निवेशकों को उम्मीद है कि नई लीडरशिप कंपनी को पारंपरिक टेलीकॉम बिजनेस से आगे निकालकर एक बड़े Digital Infrastructure और Enterprise Technology प्लेयर में बदल सकती है.

क्यों खुश है बाजार?

बाजार सिर्फ CEO बदलने पर खुश नहीं हुआ है, बल्कि निवेशकों को लग रहा है कि Tata Communications अब अपने बिजनेस मॉडल में बड़ा बदलाव ला सकती है.

कंपनी का फोकस अब केवल टेलीकॉम कनेक्टिविटी तक सीमित नहीं रहेगा. आने वाले समय में Cloud Services, AI-driven Enterprise Solutions, Data Centers और Digital Fabric जैसे हाई ग्रोथ बिजनेस पर ज्यादा जोर देखने को मिल सकता है. यही वजह है कि शेयर में तेजी के साथ-साथ निवेशकों की दिलचस्पी भी बढ़ी है.

कौन हैं Ganapathi S. Lakshminarayanan?

Ganapathi S. Lakshminarayanan, जिन्हें इंडस्ट्री में गणेश के नाम से भी जाना जाता है, टेक्नोलॉजी और टेलीकॉम सेक्टर में 30 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं.

उन्होंने पहले ServiceNow India-SAARC के MD और Group Vice President के तौर पर काम किया. वहां उनका फोकस Enterprise Digital Transformation और Market Expansion पर था.

इसके अलावा वे Airtel Business India के CEO भी रह चुके हैं. Bharti Airtel में भी उन्होंने कई बड़ी लीडरशिप भूमिकाएं संभाली हैं. उनका टेक्नोलॉजी, Enterprise Services और B2B बिजनेस का अनुभव अब Tata Communications के लिए बड़ा गेमचेंजर माना जा रहा है.

LIVE TV:

शेयर में कितनी तेजी?

Duration% Change
1 Week14.26%
2 Weeks18.77%
1 Month25.08%
3 Months12.01%
YTD4.46%
6 Months-1.43%
1 Year13.61%
2 Years4.01%
3 Years53.69%
5 Years77.18%
10 Years565.53%

शेयर में हालिया तेजी यह दिखाती है कि बाजार नई मैनेजमेंट से काफी उम्मीदें लगा रहा है.

अब कंपनी किस दिशा में बढ़ सकती है?

Tata Communications लंबे समय से ग्लोबल नेटवर्क, एंटरप्राइज कनेक्टिविटी और टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर में मजबूत खिलाड़ी रही है. लेकिन अब कंपनी की रणनीति बदलती दिख रही है. मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले वर्षों में कंपनी इन क्षेत्रों पर फोकस बढ़ा सकती है:

  • AI driven एंटरप्राइज सॉल्यूशंस
  • क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर
  • साइबर सिक्योरिटी सर्विसेज
  • डाटा सेंटर्स
  • डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सर्विसेज
  • एंटरप्राइज नेटवर्किंग सर्विसेज

यानी कंपनी अब खुद को सिर्फ टेलीकॉम ऑपरेटर नहीं, बल्कि डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित करना चाहती है.

ब्रोकरेज क्या कह रहे हैं?

ब्रोकरेज कम्युनिटी का रुख भी Tata Communications पर काफी सकारात्मक दिख रहा है. 66.7% की BUY की राय. 22.2% की Hold/Neutral की राय और 11.1% की Sell की राय है. ज्यादातर ब्रोकरेज का मानना है कि अगर नई मैनेजमेंट एक्जीक्यूशन मजबूत रखती है, तो कंपनी का बिजनेस मिक्स और मार्जिन दोनों बेहतर हो सकते हैं.

AI और Data Center थीम का मिल सकता है फायदा

दुनियाभर में AI adoption और cloud computing तेजी से बढ़ रही है. इसके चलते Data Centers और Enterprise Connectivity की मांग लगातार बढ़ रही है.

भारत में भी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा निवेश हो रहा है. Tata Communications इस थीम का बड़ा फायदा उठा सकती है क्योंकि कंपनी पहले से ग्लोबल नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर और एंटरप्राइज क्लाइंट्स के साथ मजबूत पकड़ रखती है.

निवेशकों के लिए क्या मतलब?

नई लीडरशिप अक्सर किसी कंपनी के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है. खासकर तब, जब CEO के पास एंटरप्राइज टेक और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन का लंबा अनुभव हो.

हालांकि सिर्फ मैनेजमेंट चेंज से लंबे समय की तेजी तय नहीं होती. निवेशकों को अब कंपनी की एक्जीक्यूशन कैपेबिलिटी, रेवेन्यू ग्रोथ और नए डिजिटल बिजनेसेस के प्रदर्शन पर नजर रखनी होगी.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6