&format=webp&quality=medium)
Tata Communications Share Price: Tata Group की कंपनी टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) के शेयरों में सोमवार को करीब 5% की तेजी दर्ज की गई. शेयर 1372 के पिछले क्लोजिंग भाव के मुकाबले 1438 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया था. यह बढ़त स्टॉक की रेटिंग अपग्रेड होने की खबर के चलते देखी गई. ICICI Securities ने स्टॉक की रेटिंग अपग्रेड कर ‘Hold’ से ‘Buy’ कर दी और टारगेट प्राइस को ₹1,690 से बढ़ाकर ₹1,840 कर दिया है.
ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, शेयर का रिस्क-रिवॉर्ड आकर्षक दिख रहा है, और बाजार में कंपनी की संभावनाओं को कम आंका जा रहा है. खासकर, कंपनी के Free Cash Flow (FCF) और डिजिटल सर्विसेज सेगमेंट की क्षमता को अभी पूरी तरह से नहीं समझा गया है.
ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि FY24 में टाटा कम्युनिकेशंस को Red Sea में केबल कट जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था, जिससे कंपनी की ग्रोथ पर दबाव पड़ा. लेकिन अब यह समस्या पूरी तरह हल हो चुकी है, जिससे कंपनी को अपने मुख्य व्यवसाय में दोबारा मजबूती हासिल करने का मौका मिलेगा.
2. मजबूत ऑर्डर बुक ग्रोथ
ICICI Securities ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि FY25 में टाटा कम्युनिकेशंस की ऑर्डर बुक में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिल रही है. इससे कंपनी की डेटा रेवेन्यू ग्रोथ में मजबूती आने की उम्मीद है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
3. डिजिटल सेवाओं में अपार संभावनाएं
टाटा कम्युनिकेशंस के पास क्लाउड इकोसिस्टम के लिए कई नए डिजिटल प्रोडक्ट्स हैं, जिनसे कंपनी को आगे चलकर बड़ा फायदा हो सकता है. इसके अलावा, कंपनी ने AI को अपने इंटरनल प्रोसेस और सर्विसेज में इंटीग्रेट करना शुरू कर दिया है, जिससे ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ेगी और लागत में कटौती होगी.
4. FCF (Free Cash Flow) को बाजार ने कम आंका
ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि FY27 तक कंपनी का FCF (EBITDA माइनस कैपेक्स) ₹3,300 करोड़ तक पहुंच सकता है, जो कि इसकी एंटरप्राइज वैल्यू (EV) का 7.2% बनता है. लेकिन बाजार ने अभी इस पहलू को पूरी तरह से वैल्यू नहीं किया है, जिससे आगे चलकर स्टॉक में और तेजी देखने को मिल सकती है.
ICICI Securities की रिपोर्ट में क्या कहा गया?
ICICI Securities ने रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि टाटा कम्युनिकेशंस के स्टॉक में गिरावट की वजह से रिस्क-रिवॉर्ड अनुपात (Risk-Reward Ratio) अब बहुत आकर्षक हो गया है. निवेशकों के लिए यह स्टॉक एक आकर्षक अवसर बन सकता है, खासकर जब बाजार इसकी वास्तविक क्षमता को पूरी तरह से नहीं आंक रहा है.
Red Sea के मुद्दे के हल होने से ग्रोथ में सुधार की संभावना है. FY25 में ऑर्डर बुक में मजबूत वृद्धि दिख रही है. डिजिटल प्रोडक्ट्स और क्लाउड इकोसिस्टम में नए इनोवेशन का लाभ मिलेगा. AI के उपयोग से कंपनी के इंटरनल ऑपरेशंस और सर्विसेज में सुधार होगा. FCF के आंकड़ों को बाजार ने पूरी तरह से डिस्काउंट कर दिया है, जिससे आगे अपसाइड पोटेंशियल दिखता है.