Swiggy vs Zomato: रिकॉर्ड हाई से 56% तक टूटे शेयर, HDFC सिक्योरिटीज ने क्यों कहा- फिर नहीं मिलेगा ऐसा मौका? 

देश की दो लीडिंग फूड डिलिवरी एंड क्विक कॉमर्स कंपनी Swiggy और Eternal के शेयर अपने ऑल टाइम हाई से 56% तक टूट चुके हैं. इस गिरावट को HDFC Securities खरीदारी का बेहतरीन मौका मान रहा है. जानिए इन दोनों स्टॉक्स पर इतना बुलिश क्यों है और आने वाले समय में ये कितना रिटर्न दे सकते हैं.
Swiggy vs Zomato: रिकॉर्ड हाई से 56% तक टूटे शेयर, HDFC सिक्योरिटीज ने क्यों कहा- फिर नहीं मिलेगा ऐसा मौका? 

Swiggy vs Zomato: अपने हाई से ये दोनो स्टॉक्स करीब 56% तक टूटे चुके हैं. (फाइल फोटो)

Swiggy vs Zomato: क्या आप उस भीड़ का हिस्सा हैं जो शेयर के गिरने पर डर जाती है और वेल्थ बनाने के मौके से चूक जाती है या फिर आप उन निवेशकों में हैं जो ऐसे ही मौके का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. फूड डिलिवरी और क्विक कॉमर्स दुनिया की देश की दो लीडिंग कंपनी Swiggy और Eternal (Zomato) इस समय डिस्काउंट के ऐसे मोड़ पर हैं जहां से बाउंस बैक की कहानी लिखी जा रही है.

अपने हाई से ये दोनो स्टॉक्स 56% तक टूट चुके हैं. दिग्गज ब्रोकरेज फर्म HDFC Securities इसे स्मार्ट निवेशकों के लिए गोल्डन चांस बता रहा है और दोनों स्टॉक्स में खरीद की सलाह है. ब्रोकरेज का मानना है कि वर्तमान स्तर से ये शेयर 67% तक रिटर्न दिला सकते हैं. ज्यादातर निवेशक हाई पर शेयर खरीदते हैं और लो पर बेचते हैं. स्मार्ट निवेशक इसका रिवर्स करते हैं और वे डिस्काउंट का भरपूर फायदा उठाते हैं. इन दोनों स्टॉक्स में फिलहाल यही मौका मिल रहा है.

Swiggy vs Zomato Analysis

Add Zee Business as a Preferred Source
ParameterSwiggy Ltd

Eternal (Zomato)

CMP₹275₹231
Target Price₹460₹340
Potential Upside67%47%
Drop from High56%38%


Swiggy पर क्यों है इतना भरोसा?

स्विगी पर बुलिश होने के लिए 3 प्रमुख वजह

  • 1>> Swiggy की वैल्युएशन बहुत ही अट्रैक्टिव है
  • 2>>मैक्रो हेडविंड के बावजूद आउटलुक दमदार
  • 3>>Instamart ब्रेक ईवन के करीब पहुंचा
Swiggy Share Price Target

वैल्युएशन का खेल

  • पिछले तीन महीने में इस शेयर में 29% और अपने ऑल टाइम हाई से 56% की गिरावट आई है. इस वैल्युएशन पर यह शेयर FY28 के फूड डिलीवरी बिजनेस के EV/EBITDA के मुकाबले 32 गुना पर मिल रहा है. वर्तमान में शेयर का जो भाव है उसमें क्विक कॉमर्स Instamart और दूसरे बिजनेस मुफ्त में मिल रहे हैं. इसी महीने शेयर ने 256 रुपए का ऑल टाइम लो बनाया है. कुल मिलाकर वैल्युएशन बेहद अट्रैक्टिव है.

फंडामेंटल्स मजबूत

  • LPG क्राइसिस के कारण होटल एंड रेस्टोरेंट के बिजनेस पर असर दिख रहा है जिसका डायरेक्ट इंपैक्ट फूड डिलिवरी कंपनियों पर दिख रहा है. हालांकि, रेस्टोरेंट पार्टनर्स के मुताबिक ऑर्डर वॉल्यूम अभी भी स्थिर बना हुआ है. नियर टर्म में ईरान यु्द्ध भी खत्म होने की संभावना है. सप्लाई की समस्या दूर होते ही फंडामेंटल सुधर जाएंगे.

Instamart ब्रेक ईवन के करीब पहुंचा

  • ब्रोकरेज का मानना है कि स्विगी का क्विक कॉमर्स प्लैटफॉर्म Instamart Q1FY27 तक कंट्रीब्यूटिंग मार्जिन आधार पर Break-even दे सकता है. कंपनी का फोकस अब नॉन ग्रोसरी प्रोडक्ट्स पर है जिसका मार्जिन हाई होता है. इसके अलावा नॉन-प्रॉफिटेबल ऑर्डर्स की छंटनी की जा रही है जिससे नुकसान को कम किया जा सके.

मैनेजमेंट अब क्विक कॉमर्स में कैश बर्न को घटा रही है और फूड डिलिवरी के कैशफ्लो को हेल्दी रखना चाहती है. इससे वैल्युएशन को सपोर्ट मिलेगा. कंपनी के पास 15.9 बिलियन का फ्री कैश है. ब्रोकरेज ने इसके लिए BUY की रेटिंग को मेंटेन किया गया है और टारगेट 460 रुपए का दिया है.

Eternal( Zomato) को क्यों किया अपग्रेड?

ब्रोकरेज ने कहा कि 'Gold Membership' प्रोग्राम का असली फायदा अब दिखना शुरू हो गया है. मंथली ट्रांजैक्शन यूजर्स (MTU) में 20% और NOV यानी नेट ऑर्डर वॉल्यूम में 24% की शानदार ग्रोथ देखने को मिलेगी. LPG क्राइसिस के कारण वॉल्यूम पर मिनिमम असर रहेगा. कंपनी ने हाल ही में प्लैटफॉर्म फीस में 17-19% की बढ़ोतरी की है. इससे मार्जिन को प्रोटेक्शन मिलेगा. इसके अलावा डिस्काउंटेड सेल्स के लिए मिनिमम ऑर्डर वैल्यु बढ़ाना से प्रॉफिटेबिलिटी को सपोर्ट मिलेगा और यह एक मास्टरस्ट्रोक साबित होने की उम्मीद है.

5 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

  • Eternal अपने सेक्टर का सबसे चमकता सितारा है
  • पियर्स के मुकाबले हर सेगमेंट में इसका परफॉर्मेंस बेहतर
  • 'Gold Membership' प्रोग्राम का मिलने लगा फायदा
  • प्लैटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी से मार्जिन को सपोर्ट मिलेगा
  • डिस्काउंटेड सेल्स के लिए मिनिमम ऑर्डर वैल्यु बढ़ाना मास्टरस्ट्रोक
Zomato Share Price Target

Blinkit अब कंपनी का ग्रोथ इंजन

ब्रोकरेज का मानना है कि Eternal (Zomato) इस वक्त अपने सेक्टर का सबसे चमकता सितारा है. अपने पियर्स के मुकाबले हर सेगमेंट में इसका परफॉर्मेंस बेहतर है. Blinkit अब कंपनी के ग्रोथ का इंजन बन चुका है. कंपनी एक अनस्टॉपेबल रिटेल दिग्गज बन की राह पर है. यही वजह है कि रेटिंग को अपग्रेड कर BUY कर दिया है और टारगेट प्राइस 460 रुपए का दिया है.

Blinkit vs Instamart

  • 9MFY26 में Blinkit की नेट ऑर्डर वैल्यू (NOV) 128% की दर से बढ़ी है, जबकि Swiggy की ग्रोथ 74% रही
  • आने वाले समय में Blinkit और Swiggy के बीच ग्रोथ का यह अंतर और ज्यादा बढ़ने की संभावना है
  • Q4 में Blinkit की NOV ग्रोथ 10.6% (QoQ) रहने की उम्मीद है जबकि Swiggy का अनुमान 3% से थोड़ा ज्यादा है
  • Blinkit इस तिमाही में 250 नए डार्क स्टोर्स जोड़ने की तैयारी में है जो अग्रेसिव एक्सपैंशन को दिखाता है
  • हर डार्क स्टोर से होने वाली औसत कमाई (NOV/day) ₹8.34 लाख रहने का अनुमान लगाया गया है

Swiggy Zomato Share Analysis

स्टॉक पैरामीटर्सSwiggy LtdEternal Ltd (Zomato)
वर्तमान भाव (CMP)₹275₹231
ब्रोकरेज रेटिंगBUYBUY
टारगेट प्राइस (Target)₹460₹340
संभावित रिटर्न (%)67%47%
52 Week High/Low₹474 / ₹256₹368 / ₹189
All-Time High (ATH)₹617₹368
ATH से गिरावट (%)56%38%
2026 में अब तक रिटर्न-30%-18%

फाइनल कंक्लूजन

HDFC Securities ने अपनी रिपोर्ट में साफ किया कि दोनों स्टॉक्स की वैल्युएशन अब काफी अट्रैक्टिव हो गई है. एक तरफ स्विगी अग्रेसिव रिकवरी का कैंडिडेट है दूसरी तरफ Eternal एक स्टेबल कंपाउंडर की तरह दिख रहा है. स्टॉक्स में गिरावट शॉर्ट टर्म के लिए है लेकिन जब रिकवरी आएगी तो वह स्ट्रक्चरल होगा. वैल्युएशन अबी फर्श पर है लेकिन अर्श पर जाने की पूरी तैयारी है. अगर आप डिस्काउंट के शौकीन हैं तो इन स्टॉक्स पर नजर रख सकते हैं. कुल मिलाकर स्मार्ट निवेशकों के लिए यह एक बड़ा मौका है.

(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या Swiggy और Eternal (Zomato) में गिरावट के बाद निवेश का मौका है?

HDFC सिक्योरिटीज का कहना है कि बड़ी गिरावट के बाद वैल्युएशन आकर्षक हो गई है और अपसाइड संभावनाएं बनी हैं.

Q2 Swiggy पर बुलिश होने की सबसे बड़ी वजह क्या है?

मजबूत फंडामेंटल, सस्ती वैल्युएशन और Instamart के ब्रेक-ईवन के करीब पहुंचने की उम्मीद.

Q3 Eternal (Zomato) की ग्रोथ का मुख्य ड्राइवर क्या है?

Blinkit और Gold Membership प्रोग्राम से तेजी से बढ़ती यूजर ग्रोथ और ऑर्डर वॉल्यूम.

Q4 दोनों कंपनियों के लिए सबसे बड़ा रिस्क क्या है?

क्विक कॉमर्स में बढ़ता निवेश और लॉस, जिससे प्रॉफिटैबिलिटी में देरी हो सकती है.

Q5 Swiggy vs Zomato में बेहतर कौन दिख रहा है?

Swiggy हाई रिस्क हाई रिटर्न रिकवरी प्ले है, जबकि Eternal ज्यादा स्टेबल कंपाउंडर की तरह दिखता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6