&format=webp&quality=medium)
ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Swiggy पर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने भरोसा जताते हुए स्टॉक पर ‘Outperform’ रेटिंग बनाए रखी है. CLSA ने Swiggy का टारगेट प्राइस ₹509 तय किया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 15% की बढ़त का संकेत देता है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी न केवल फूड डिलीवरी बल्कि क्विक कॉमर्स बिजनेस में भी ग्रोथ और प्रॉफिटेबिलिटी की दिशा में सही कदम बढ़ा रही है.
CLSA का कहना है कि Swiggy ने अपने क्विक कॉमर्स (QC) बिजनेस की मार्जिन गाइडेंस को बरकरार रखा है. कंपनी का मानना है कि उसके फूड डिलीवरी सेगमेंट में मीडियम टर्म में 18%-20% ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू (GOV) ग्रोथ की क्षमता है. साथ ही, हर साल 60 बेसिस पॉइंट (bps) का मार्जिन विस्तार भी संभव है. यह संकेत देता है कि Swiggy आने वाले समय में राजस्व और मुनाफे, दोनों में सुधार कर सकती है.
Swiggy का शेयर फिलहाल ₹436 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है, जबकि इसका 52-वीक हाई ₹617 और लो ₹297 रहा है. कंपनी का मार्केट कैप ₹1,08,648 करोड़ है. फिलहाल इसका ROE (-255%) और ROCE (-29.2%) नकारात्मक है, लेकिन ब्रोकरेज फर्म्स का मानना है कि आने वाले समय में यह स्थिति सुधर सकती है.
2014 में स्थापित, Swiggy एक न्यू-एज कंज्यूमर-फर्स्ट टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो अपने यूनिफाइड ऐप के जरिए फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स जैसी सुविधाएं देती है. कंपनी फिलहाल इस सेक्टर की दूसरी सबसे बड़ी खिलाड़ी है और क्विक कॉमर्स में भी मजबूत पकड़ बनाने की तैयारी में है.
कई ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म्स का मानना है कि Swiggy अब फूड डिलीवरी से आगे बढ़कर प्रॉफिटेबल ग्रोथ की ओर बढ़ रही है. इसके क्विक कॉमर्स बिजनेस में बेहतर एक्सेक्यूशन और कम होती प्रतिस्पर्धा इसे मजबूत बना सकती है. हालांकि, मैक्रोइकोनॉमिक स्लोडाउन का रिस्क बना हुआ है. लॉन्ग-टर्म निवेशक इस स्टॉक को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करने पर विचार कर सकते हैं.
Q1. CLSA ने Swiggy का टारगेट प्राइस कितना रखा है?
A1. CLSA ने ₹509 का टारगेट प्राइस दिया है.
Q2. Nomura ने Swiggy पर क्या रेटिंग दी है?
A2. Nomura ने ‘Buy’ रेटिंग के साथ ₹550 का टारगेट प्राइस तय किया है.
Q5. Swiggy की स्थापना कब हुई थी?
A5. Swiggy की स्थापना 2014 में हुई थी.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)