विंड इंस्टॉलेशन ने पकड़ी रफ्तार, उड़ान भरेगा Suzlon Energy का शेयर; 56 लाख रीटेल निवेशकों का भरोसा

चौथी तिमाही के नतीजों के बाद Suzlon Energy के शेयर पर ज्यादातर ब्रोकरेज ने BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है. मैनेजमेंट ने कहा कि विंड एनर्जी के लिए टेलविंड देखा जा रहा है जिसका बड़ा लाभ मिलेगा. विंड इंस्टॉलेशन रफ्तार पकड़ रही है. 56 लाख रीटेल निवेशकों का यह फेवरेट स्टॉक है.
विंड इंस्टॉलेशन ने पकड़ी रफ्तार, उड़ान भरेगा Suzlon Energy का शेयर; 56 लाख रीटेल निवेशकों का भरोसा

FY26 में कंपनी ने कुल 2456 MW की रिकॉर्ड डिलिवरी की है. कंपनी का ऑर्डर बुक 5.9 GW है. (फाइल फोटो)

Suzlon Energy: देश की लीडिंग विंड एनर्जी कंपनी Suzlon Energy ने चौथी तिमाही के लिए रिजल्ट का ऐलान किया जिसके बाद ब्रोकरेज फर्म UBS ने इस शेयर में खरीद की सलाह को मेंटेन किया है और टारगेट प्राइस में मामूली कटौती की है. बता दें कि 56 लाख से अधिक रीटेल निवेशकों के पोर्टफोलियो में यह शेयर फिलहाल है. जानिए इन निवेशकों के लिए आगे क्या सलाह है.

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS ने इस शेयर में खरीद की सलाह को मेंटेन किया है और टारगेट प्राइस को 78 रुपए से घटाकर 72 रुपए कर दिया है. लास्ट सेशन में यह शेयर 53 रुपए पर था जिसके मुकाबले यूबीएस का टारगेट 35% अधिक है. नतीजों के बाद आज इस शेयर में मामूली तेजी देखी जा रही है. सुजलॉन एनर्जी रीटेल निवेशकों का फेवरेट शेयर है. मार्च 2026 के आधार पर 56.26 लाख रीटेल निवेशकों के पास यह शेयर है और इनकी कंपनी में कुल हिस्सेदारी 26.67% है.

Suzlon Energy Share Price Target

अन्य ब्रोकरेज का क्या कहना है?

Q4 रिजल्ट के बाद एक अन्य ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने HOLD की रेटिंग दी है और 55 रुपए का टारगेट दिया है. वहीं, ICICI सिक्योरिटीज ने BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है और 65 रुपए का टारगेट दिया है. मोतीलाल ओसवाल ने भी BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है और 65 रुपए का टारगेट दिया है.

ब्रोकरेज फर्मरेटिंगनया टारगेट प्राइसपोटेंशियल रिटर्न (CMP- ₹54)
ICICI सिक्योरिटीजBUY (मेंटेन)₹6520%
मोतीलाल ओसवालBUY (मेंटेन)₹6520%
नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीजHOLD₹552%

FY26 में जो कहा था वह पूरा किया- चालसानी

सुजलॉन एनर्जी के ग्रुप एग्जीक्यूटिव काउंसिल जेपी चालसानी ने कहा कि FY26 शुरू होने पर हमने कहा था कि हमारा ग्रोथ 60% रहेगा जिसके कंपनी ने पूरा किया है. पूरे वित्त वर्ष में सुजलॉन एनर्जी का EBITDA ग्रोथ 63%, PBT ग्रोथ 67% और नेट प्रॉफिट ग्रोथ 52% रहा है. यह ग्रोथ मोमेंटम बने रहने की उम्मीद है.

विंड एनर्जी के लिए टेलविंड नजर आ रहा है

कंपनी के सीईओ अजय कपूर ने कहा कि विंड एनर्जी सेक्टर के लिए टेलविंड देखा जा रहा है. पावर डिमांड में 5-6% का उछाल आया है जबकि हाल ही में पीक पावर डिमांड 270 GW को पार किया है. इस तरह की डिमांड राउंड द क्लॉक पावर डिमांड एनवायरनमेंट को सपोर्ट करता है जो विंड सेक्टर के लिए बड़ा फायदे वाला है. ऑर्डर बुक में 66% PSU और कमर्शियल एंड इंडस्ट्रियल सेगमेंट से है जो हाई ग्रोथ वाला है.

विंड इंस्टॉलेशन में जबरदस्त ग्रोथ

FY26 कंपनी के लिए रिमार्केबल रहा है. पूरे वित्त वर्ष में विंड इंस्टॉलेशन 6 GW को क्रॉस किया है जो 2017 के बाद से सर्वोच्च स्तर है. नियर टर्म में यह सालाना आधार पर 10 GW और अगले 5 सालों में 15 GW के सालाना इंस्टॉलेशन पर पहुंचेगी. यह विंड सेक्टर के लिए मल्टी ईयर ग्रोथ को सपोर्ट करता है. देश की वर्तमान विंड इंस्टॉलेशन कैपेसिटी 56 GW पर पहुंच चुकी है जो 2032 तक 100 GW पर पहुंच जाएगी. वर्तमान में सुजलॉन एनर्जी की टरबाइन मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी 4.5 GW है बहुत तेजी से कैपेसिटी एक्सपैंशन किया जा रहा है. कमीशनिंग पाइपलाइन मजबूत है.

  • FY26 के लिए विंड इंस्टॉलेशन 6 GW रहा
  • FY27 में विंड इंस्टॉलेशन 8GW रह सकता है
  • FY28 में विंड इंस्टॉलेशन 10GW रह सकता है
  • FY31 में विंड इंस्टॉलेशन 15GW पर पहुंच सकता है


EPC ऑर्डर का शेयर FY28 तक 50% पहुंचेगा

कंपनी के ऑर्डर बुक में EPC का योगदार तेजी से बढ़ रहा है. वर्तमान में सुजलॉन एनर्नी का टोटल ऑर्डर बुक 5.9GW है. EPC ऑर्डर का शेयर टोटल ऑर्डर बुक में Q2 आधार पर 22% था जो Q4 में बढ़कर 28% पर पहुंच गया है. FY28 तक ईपीसी का शेयर 50% पर पहुंच जाएगा. ग्रोथ के लिहाज से यह बड़ा स्ट्रैटिजिक मूव है. ब्लू स्काई के जरिए कंपनी ने यूरोप में दोबारा एंट्री ली है. वहां न्यू कैपेसिटी और रिप्लेसमेंट को लेकर बड़ी अपॉर्च्युनिटी है.

Suzlon Energy Q4 Results

पैरामीटरQ4 FY26Q3 FY26तिमाही ग्रोथ (QoQ)Q4 FY25सालाना ग्रोथ (YoY)
नेट वॉल्यूम्स (MW)83061734.50%57344.85%
ऑपरेशन्स से रेवेन्यू₹5,468 करोड़₹4,228 करोड़29.30%₹3,774 करोड़44.00%
EBITDA₹964 करोड़₹739 करोड़30.45%₹693 करोड़39%
EBITDA मार्जिन17.60%17.50%+0.10% (10 bps)18.40%-0.80% (80 bps)
टैक्स से पहले मुनाफा (PBT)₹833 करोड़₹567 करोड़46.90%₹551 करोड़51%
नेट प्रॉफिट (PAT)₹1,114 करोड़₹445 करोड़150%₹1,181 करोड़-6%

Suzlon Results FY26

FY26 में ओवरऑल कैसा रहा प्रदर्शन (Consolidated)?

  • रेवेन्यू 54% ग्रोथ के साथ 16679 करोड़ रुपए रहा
  • EBITDA 63% ग्रोथ के साथ 3022 करोड़ रुपए रहा
  • नेट प्रॉफिट 53% ग्रोथ के साथ 3163 करोड़ रुपए रहा
पैरामीटरFY26FY25सालाना ग्रोथ (YoY)
नेट वॉल्यूम्स (MW)2,4561,55058%
ऑपरेशन्स से रेवेन्यू₹16,679 करोड़₹10,851 करोड़54%
EBITDA₹3,022 करोड़₹1,857 करोड़63%
EBITDAमार्जिन18.10%17.10%100 bps
टैक्स से पहले मुनाफा (PBT)₹2,422 करोड़₹1,447 करोड़67%
नेट प्रॉफिट (PAT)₹3,163 करोड़₹2,072 करोड़52%

रिकॉर्ड 2456 MW की डिलिवरी

FY26 में कंपनी ने कुल 2456 MW की रिकॉर्ड डिलिवरी की है. कंपनी का ऑर्डर बुक 5.9 GW है जिसमें 66% ऑर्डर सरकारी कंपनी और कमर्शियल एंड इंडस्ट्रियल सेक्टर से है. Suzlon S144 को लेकर इंडस्ट्री डोमिनेंस है और इसको लेकर ऑर्डर इनटेक 9 GW के करीब है. कंपनी के पास 31 मार्च 2026 के आधार पर 2384 करोड़ रुपए का नेट कैश है.

(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6