&format=webp&quality=medium)
Suzlon Energy Share Price: रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Suzlon Energy के शानदार नतीजों पर शेयरों में जोरदार उछाल आया है. कंपनी के मार्च तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद इसके शेयरों में 14% तक की उछाल आई. शेयर गुरुवार को 65.42 रुपये पर बंद हुआ था. इसके मुकाबले आज के कारोबार में 74.30 रुपये के इंट्राडे हाई पर गया था.
गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद घोषित नतीजों में कंपनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ ₹1,181 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में ₹254 करोड़ था. वहीं, राजस्व ₹3,774 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर ₹2,179 करोड़ से काफी अधिक है. शुक्रवार को ट्रेडिंग के दौरान सुजलॉन एनर्जी के शेयर 13.4% की तेजी के साथ ₹74.2 पर पहुंच गए, और अब यह अपने 52-सप्ताह के रिकॉर्ड हाई ₹86 के करीब पहुंच रहा है.
सुजलॉन का राजस्व ₹2,196 करोड़ से बढ़कर ₹3,790 करोड़ हो गया, इसमें 72.6% की बढ़ोतरी हुई है. EBITDA ₹360 करोड़ से बढ़कर ₹663 करोड़ पर रही है, इसमें 84% की वृद्धि हुई है. EBITDA मार्जिन 16.4% से बढ़कर 17.5% हो गया है. शुद्ध लाभ (PAT) ₹254 करोड़ से बढ़कर ₹1,182 करोड़ हो गया है, यानी इसमें लगभग 3.6 गुना की बढ़ोतरी हुई है.
Motilal Oswal ने सुजलॉन के नतीजों को “मजबूत” बताया है. कंपनी की डिलीवरी और EBITDA उनके अनुमान से क्रमशः 15% और 38% अधिक रहे. मैनेजमेंट ने FY26 में डिलीवरी, राजस्व, EBITDA और PAT में कम से कम 60% YoY ग्रोथ का मार्गदर्शन दिया है, जो उम्मीदों के अनुसार है. FY27 के लिए कोई दिशानिर्देश नहीं दिया गया, लेकिन कंपनी को FY26-28 में भारत में विंड इंस्टॉलेशन 6-9 गीगावॉट तक बढ़ने की उम्मीद है. मोतीलाल ने अपना टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹83 किया है और BUY रेटिंग बरकरार रखी है, जिससे शेयर में मौजूदा भाव से 16% की संभावित तेजी है.
VIDEO: SHORT TERM STOCKS
Morgan Stanley ने सुजलॉन पर Overweight रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस ₹70 से बढ़ाकर ₹77 किया है. उन्होंने विंड और हाइब्रिड प्रोजेक्ट्स की तेज कमीशनिंग, विंड रिपावरिंग के मौके और ग्रीन हाइड्रोजन आधारित टरबाइन ऑर्डर्स को संभावित सकारात्मक कारकों के रूप में गिनाया है.