&format=webp&quality=medium)
Suzlon Energy New Target Price.
Suzlon Share Price Target: विंड एनर्जी की दिग्गज कंपनी सुजलॉन एनर्जी को चालू वित्त वर्ष का सबसे बड़ा ऑर्डर मिला है. शेयर बाजार को भेजी सूचना में सुजलॉन एनर्जी ने कहा कि उसे टाटा पावर से 838 MW का ऑर्डर मिला है जो FY26 में अब तक कंपनी को मिला सबसे बड़ा ऑर्डर है. इस बिजनेस अपडेट के बाद ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS ने इस शेयर को लेकर नई रिपोर्ट जारी की है.
ग्लोबल ऐनालिस्ट UBS ने विंड पावर दिग्गज सुजलॉन एनर्जी को लेकर BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है और 78 रुपए का टारगेट दिया गया है. लास्ट सेशन में यह शेयर 59 रुपए पर था. ऐसे में यह टारगेट 32% से अधिक है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 86 रुपए और लो 46 रुपए है.
2025 में सुजलॉन एनर्जी शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो 1 जनवरी को शेयर 63 रुपए पर था. अप्रैल महीने में 46 रुपए का लो बनाया और मई में 74 रुपए का साल का हाई बनाया था. मई के हाई से यह वहां से यह अब तक 20% से अधिक करेक्ट हो चुका है.
UBS ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि टाटा पावर से कंपनी को 838 MW का बड़ा ऑर्डर मिला है. अब तक कंपनी के इतिहास का यह दूसरा सबसे बड़ा ऑर्डर है जबकि टाटा पावर ने कंपनी को तीसरा ऑर्डर दिया है. नए ऑर्डर के बाद सुजलॉन एनर्जी का ऑर्डर बुक अब 6.5 GW पर पहुंच गया है. FY26 में अब तक कंपनी को 1.8 GW का फ्रेश ऑर्डर मिल चुका है. ऐनालिस्ट का मानना है कि इस रफ्तार से FY26 में कंपनी को इसके अनुमान के मुताबिक 3.5 GW का ऑर्डर मिल जाएगा. एग्जीक्यूशन भी अच्छा है ऐसे में कंपनी का आउटलुक अच्छा है.
टाटा पावर से मिले ऑर्डर की बात करें तो BSE को भेजी सूचना में सुजलॉन एनर्जी ने कहा कि यह कंपनी के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा ऑर्डर है और टाटा पावर से यह तीसरा ऑर्डर मिरा है. इसके तहत कंपनी को 266 मेड इन इंडिया S144 WTGs की सप्लाई करनी है. सभी टरबाइन की कैपेसिटी 3.15 MW की होगी. 3 स्टेट्स में इन ऑर्डर्स को एग्जीक्यूट करना है. बता दें कि NTPC ग्रीन एनर्जी से सुजलॉन को 1544 MW का इतिहास का सबसे बड़ा ऑर्डर मिला है.
Suzlon का मार्केट कैप 80800 करोड़ रुपए है. शेयर होल्डिंग पैटर्न की बात करें तो 5540817 रीटेल निवेशकों ने कंपनी में पैसा लगाया है और इनकी हिस्सेदारी कंपनी में 25.03% है. FII की हिस्सेदारी 23.02% और DII की हिस्सेदारी 10.17% है. मार्च तिमाही में यह 23.04%/8.73% और दिसंबर 2024 के आधार पर 22.87%/9.31% थी.
Q1- Suzlon Energy कंपनी क्या करती है?
Q2- Suzlon Energy का ऑर्डर बुक कितना बड़ा है?
Q3- Suzlon Energy को चालू वित्त वर्ष में अब तक कितना ऑर्डर मिला है?
Q4- UBS ने Suzlon Energy के लिए क्या टारगेट दिया है?
Q5- Suzlon Energy में रीटेल निवेशकों की हिस्सेदारी कितनी है?
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
