₹1.12 लाख करोड़ की डील की खबर, लेकिन फिर भी 5% फिसल गया फार्मा शेयर; आखिर हुआ क्या?

Sun Pharma Share Price: दरअसल, एक बड़ी डील ने निवेशकों को डरा दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Sun Pharma अमेरिकन हेल्थकेयर कंपनी Organon को खरीदने के अंतिम चरण में है. लेकिन डील की डीटेल्स निवेशकों को बहुत पसंद नहीं आई.
₹1.12 लाख करोड़ की डील की खबर, लेकिन फिर भी 5% फिसल गया फार्मा शेयर; आखिर हुआ क्या?

Sun Pharma के शेयर में एक डील की खबरों के चलते गिरावट.

Sun Pharma Share Price: भारतीय फार्मा कंपनी Sun Pharmaceutical Industries के शेयर में शुक्रवार को जोरदार गिरावट देखने को मिली. एक अधिग्रहण की खबरों के चलते शेयर में 5% तक की गिरावट आई थी और ये 1,630 रुपये के इंट्राडे लो पर आ गया था. हालांकि, कंपनी के 1700 स्ट्राइक कॉल ऑप्शन में भारी ट्रेडिंग देखने को मिली, जो इस बात का संकेत है कि कई बड़े खिलाड़ी स्टॉक में तेजी की उम्मीद कर रहे हैं. लेकिन इसी बीच Organon & Co. डील की खबर ने शेयर पर दबाव बना दिया.

शेयर क्यों टूटा?

दरअसल, एक बड़ी डील ने निवेशकों को डरा दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Sun Pharma अमेरिकन हेल्थकेयर कंपनी Organon को खरीदने के अंतिम चरण में है. लेकिन डील की डीटेल्स निवेशकों को बहुत पसंद नहीं आई.

गिरावट के बड़े कारण:

  • बाजार अनुमान से ज्यादा बड़ी बोली
  • 80,000 से 90,000 करोड़ की डील होने का अनुमान था
  • लेकिन करीब $12 बिलियन (₹1.12 लाख करोड़) की डील होने की संभावना
  • अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फार्मा डील

निवेशक इस डील को लेकर सावधानी बरत रहे हैं, क्योंकि इसका साइज बहुत बड़ा है.

Organon क्या करती है?

Organon एक ग्लोबल फार्मा कंपनी है, जिसका फोकस खास सेगमेंट्स पर है- वूमन हेल्थ, बायोसिमिलर दवाएं और इंटरनेशनल प्रेजेंस.

हालांकि, कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन ज्यादा मजबूत नहीं दिखता. कंपनी पर ₹80,000 करोड़ का कर्ज है. आगे पाइपलाइन में भी कोई बहुत मजबूत प्रॉडक्ट नहीं है. इससे संकेत मिलता है कि बाजार Organon को लेकर बहुत आशावादी नहीं है.

पैरामीटरआंकड़ा
मार्केट कैप$1.5–1.7 बिलियन
स्टॉक परफॉर्मेंस2026 में 19% गिरावट
P/E रेश्यो8.5
कर्ज़₹80,000 करोड़
Debt/EBITDA4.2x

Sun Pharma के लिए डील क्यों रिस्की?

पहली नजर में यह डील कंपनी को ग्लोबल स्तर पर मजबूत बना सकती है, लेकिन जोखिम भी कम नहीं हैं.

निगेटिव फैक्टर्स:

  • डील का साइज उम्मीद से काफी बड़ा
  • भारी कर्ज का बोझ
  • कमजोर प्रोडक्ट पाइपलाइन
  • मैनेजमेंट इश्यू (CEO इस्तीफा)

अगर डील सफल होती है, तो Sun Pharma इनोवेशन बेस्ड और हाई मार्जिन बिजनेस में तेजी से एंट्री कर सकती है. लेकिन शॉर्ट टर्म में यह दबाव बना सकती है.

लॉन्ग टर्म कहानी क्या है?

अगर यह अधिग्रहण पूरा होता है, तो Sun Pharma का ग्लोबल प्रोफाइल पूरी तरह बदल सकता है. उसे हाई मार्जिन ड्रग्स में एंट्री मिलेगी, इंटरनेशनल मार्केट में पकड़ मजबूत होगी और बड़े स्केल पर ग्रोथ दिखेगी. लेकिन निवेशकों के लिए सवाल यही है कि क्या यह ग्रोथ बहुत महंगी साबित होगी?

क्या करें?

  • शॉर्ट टर्म: वोलैटिलिटी बनी रह सकती है
  • लॉन्ग टर्म: डील की क्लैरिटी का इंतजार बेहतर
  • ट्रेडर्स: ₹1700 लेवल अहम रहेगा.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Sun Pharma में कॉल ऑप्शन क्यों बढ़े?

ट्रेडर्स को उम्मीद है कि शेयर ₹1700 के ऊपर जा सकता है.

Q2 क्या यह तेजी का संकेत है?

हां, ऑप्शन डेटा शॉर्ट टर्म बुलिश संकेत देता है.

Q3 शेयर फिर क्यों गिरा?

Organon डील की वजह से निवेशकों में चिंता बढ़ी है.

Q4 क्या Organon डील फायदेमंद है?

लॉन्ग टर्म में फायदा हो सकता है, लेकिन शॉर्ट टर्म में जोखिम ज्यादा है.

Q5 अभी निवेश करना सही है?

जल्दबाजी से बचें. डील पर और स्पष्टता आने के बाद फैसला लेना बेहतर रहेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6